Rashifal 25 May 2026: गंगा दशहरा पर इन राशियों के लिए खुलेंगे उन्नति के द्वार, मेष से मीन तक दे

Rashifal 25 May 2026: गंगा दशहरा पर इन राशियों के लिए खुलेंगे उन्नति के द्वार, मेष से मीन तक दे


Rashifal: आज 25 मई 2026 दिन सोमवार है.पंचांग के अनुसार अधिक ज्येष्ठ शुक्लपक्ष तिथि नवमी सुबह 08 बजकर 02 मिनट तक रहेगा,उपरांत एकादशी तिथि आरम्भ हो जाएगी. सूर्योदय कालीन ग्रहों की बात करें तो शनि मीन राशि है,राहु कुम्भ राशि विराजमान रहेगे,मंगल मेष राशि में रहेगे,देव गुरु बृहस्पति और शुक्र मिथुन राशि में हैं सूर्य ,बुध वृषभ राशि में है.चंद्रमा सिंह राशि में संचरण करेगे.

आज का दिन कैसा रहेगा अगर आप जानना चाहते है,तो चिंता नहीं करे आपकी राशि पर पड़ने वाले ग्रह तथा नक्षत्रों के प्रभाव कैसा रहेगा, आइए जानते है, ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा से मेष से लेकर मीन राशि के लिए आज का दिन कैसा रहेगा.

मेष राशिफल

आज चंद्रमा आपके राशि के पंचम भाव में संचरण करेंगे, आज का दिन आपके लिए थोड़ा धीमी गति और धैर्य की परीक्षा लेने वाला रह सकता है. आज आलस्य और सुस्ती के कारण कार्यों में मन कम लगेगा, जिससे महत्वपूर्ण काम समय पर पूरे करने में कठिनाई आ सकती है. पेट से जुड़ी समस्या या अपच जैसी परेशानी आपको असहज कर सकती है, इसलिए खानपान में विशेष सावधानी रखें.

विरोधी या प्रतिस्पर्धी आपके कार्यों में बाधा डालने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन संयम और समझदारी से स्थिति आपके पक्ष में बनी रहेगी. आध्यात्मिक गतिविधियों और धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी, जिससे मानसिक शांति का अनुभव होगा.

  • पारिवारिक जीवन: घर-परिवार में छोटी-छोटी बातों को लेकर मतभेद की स्थिति बन सकती है. आज अधिक बोलने से बचें और शांत रहकर रिश्तों को संभालें.
  • करियर और व्यापार: नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों से अनावश्यक बहस या नजदीकी से बचना बेहतर रहेगा. व्यापार में मेहनत का परिणाम मिलने में थोड़ा समय लग सकता है.
  • लव लाइफ: जीवनसाथी या प्रेमी के साथ भावनात्मक तालमेल बनाए रखने के लिए धैर्य जरूरी रहेगा.
  • स्वास्थ्य: पेट दर्द, गैस या थकान जैसी समस्याएं परेशान कर सकती हैं. बाहर का भोजन टालें.
  • सावधानी: क्रोध और जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें.
  • उपाय: भगवान शिव को जल अर्पित करें और “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का जाप करें.
  • शुभ रंग: हल्का हरा
    शुभ अंक: 5

वृषभ राशिफल 25 मई 2026

आज चंद्रमा आपके राशि के चौथे भाव में संचरण करेंगे, आज का दिन आपके लिए मानसिक रूप से थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है. आज मन कई प्रकार की चिंताओं और उलझनों से घिरा रहेगा, जिससे आत्मविश्वास में कमी महसूस हो सकती है. कार्यों में मन कम लगेगा और शुरू किए गए कुछ काम अधूरे भी रह सकते हैं.

अधिक मेहनत करने के बावजूद अपेक्षित सफलता मिलने में देरी हो सकती है. खर्चों में अचानक वृद्धि होने से बजट प्रभावित हो सकता है, इसलिए फिजूलखर्ची से बचना आवश्यक रहेगा. स्वास्थ्य के मामले में विशेष सावधानी रखें, खासकर आंखों से जुड़ी परेशानी आपको परेशान कर सकती है.

  • पारिवारिक जीवन: घर का माहौल थोड़ा तनावपूर्ण रह सकता है. परिवार के सदस्यों के साथ मतभेद की स्थिति बन सकती है, इसलिए शांत रहकर विवाद टालने का प्रयास करें.
  • करियर और व्यापार: कार्यक्षेत्र में मेहनत अधिक करनी पड़ेगी, लेकिन परिणाम उम्मीद से कम मिल सकते हैं. व्यापार में किसी नए जोखिम से बचना बेहतर रहेगा.
  • लव लाइफ: प्रेम संबंधों में गलतफहमियां बढ़ सकती हैं. साथी के साथ संयमित व्यवहार बनाए रखें.
  • स्वास्थ्य: आंखों में जलन, सिरदर्द और थकान जैसी समस्याएं परेशान कर सकती हैं. पर्याप्त आराम लें.
  • सावधानी: क्रोध और नकारात्मक सोच से दूरी बनाए रखें.
  • उपाय: हनुमान जी के सामने सरसों के तेल का दीपक जलाएं और हनुमान चालीसा का पाठ करें.
  • शुभ रंग: सफेद
    शुभ अंक: 3

मिथुन राशिफल 25 मई 2026

  • आज चंद्रमा आपके राशि के तीसरे भाव में संचरण करेंगे, आज का दिन आपके लिए सुखद और लाभकारी परिणाम लेकर आने वाला है. आज भाग्य का अच्छा सहयोग मिलने से कई रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं. आर्थिक मामलों में दिन अनुकूल रहेगा और धन प्राप्ति के नए अवसर सामने आ सकते हैं. यदि आप किसी नए कार्य, व्यवसाय या प्रोजेक्ट की शुरुआत करना चाहते हैं, तो समय आपके पक्ष में रहेगा. मित्रों और करीबी लोगों से मुलाकात मन को प्रसन्न करेगी तथा उनसे लाभ मिलने की भी संभावना है. स्वादिष्ट भोजन और सुख-सुविधाओं का आनंद प्राप्त होगा. अविवाहित लोगों के लिए योग्य जीवनसाथी मिलने के संकेत हैं. संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिलने से घर में खुशी का वातावरण बनेगा.
  • पारिवारिक जीवन: परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी. जीवनसाथी और संतान का सहयोग मिलेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा.
  • करियर और व्यापार: नौकरी और व्यापार दोनों क्षेत्रों में लाभ के संकेत हैं. नया काम शुरू करने के लिए दिन अनुकूल रहेगा. आय में वृद्धि हो सकती है.
  • लव लाइफ: प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी. दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा और साथी के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा.
  • स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सामान्य से बेहतर रहेगा. मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा महसूस होगी.
  • सावधानी: बिना जानकारी के किसी निवेश में जल्दबाजी न करें.
  • उपाय: माता लक्ष्मी को कमल का फूल अर्पित करें और श्रीसूक्त का पाठ करें.
  • शुभ रंग: गुलाबी
    शुभ अंक: 6

कर्क राशिफल 25 मई 2026

आज चंद्रमा आपके राशि के दूसरे भाव में संचरण करेंगे, का दिन आपके लिए अनुकूल और सकारात्मक परिणाम देने वाला रहेगा. आज आपके अधिकांश कार्य बिना किसी बड़ी रुकावट के आसानी से पूरे होंगे, जिससे आत्मविश्वास और उत्साह बढ़ेगा. कार्यक्षेत्र में परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी और नौकरीपेशा लोगों को उच्च अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण चर्चा करने का अवसर मिल सकता है.

किसी नई जिम्मेदारी या नए कार्य की शुरुआत के संकेत भी मिल रहे हैं. व्यापार करने वालों को लाभ और विस्तार के अवसर प्राप्त होंगे. सरकारी कार्यों में सफलता मिलने की संभावना है. घर और परिवार से जुड़ी योजनाओं पर खुलकर चर्चा होगी तथा घर की सजावट या सुख-सुविधाओं पर खर्च हो सकता है.

  • पारिवारिक जीवन: घर का वातावरण सुखद रहेगा. परिवार के सदस्यों के साथ मेलजोल बढ़ेगा और घरेलू मामलों में सामंजस्य बना रहेगा.
  • करियर और व्यापार: कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. व्यापार में लाभ और प्रगति के संकेत हैं. सरकारी कार्य पूरे होने की संभावना है.
  • लव लाइफ: जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे. प्रेम संबंधों में विश्वास और समझ बढ़ेगी.
  • स्वास्थ्य: स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. योग और ध्यान से मानसिक शांति और ऊर्जा प्राप्त होगी.
  • सावधानी: अत्यधिक आत्मविश्वास में कोई बड़ा निर्णय लेने से बचें.
  • उपाय: भगवान सूर्य को जल अर्पित करें और आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें.
  • शुभ रंग: पीला
  • शुभ अंक: 1

सिंह राशिफल 25 मई 2026

आज चंद्रमा आपके राशि के पहले भाव में संचरण करेंगे, आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा. आज आपको जीवन में खट्टे-मीठे अनुभवों का सामना करना पड़ सकता है. निर्धारित कार्यों को समय पर पूरा करने के लिए आप पूरी मेहनत करेंगे और अपने लक्ष्य पर केंद्रित रहने का प्रयास करेंगे.

आपका व्यवहार संतुलित और व्यावहारिक रहेगा, जिससे कई परिस्थितियों को समझदारी से संभाल पाएंगे. विदेश में रहने वाले मित्रों या रिश्तेदारों से कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना है. किसी मंदिर या पवित्र स्थल की यात्रा का योग भी बन सकता है. संतान से जुड़ी चिंता मानसिक तनाव का कारण बन सकती है. धैर्य से काम लेने पर स्थिति संभल जाएगी.

  • पारिवारिक जीवन: परिवार में सामान्य वातावरण बना रहेगा. संतान की चिंता मन को परेशान कर सकती है, लेकिन परिवार का सहयोग मिलता रहेगा. धार्मिक और मांगलिक कार्यों में शामिल होने का अवसर मिलेगा.
  • करियर और व्यापार: कार्यक्षेत्र में मेहनत अधिक करनी पड़ेगी. व्यापार में कुछ बाधाएं आ सकती हैं, इसलिए धैर्य और समझदारी जरूरी रहेगी.
  • लव लाइफ: प्रेम संबंधों में भावनात्मक उतार-चढ़ाव रह सकते हैं. साथी से शांतिपूर्वक बातचीत करें.
  • स्वास्थ्य: मानसिक तनाव और थकान महसूस हो सकती है. ध्यान और प्रार्थना से राहत मिलेगी.
  • सावधानी: क्रोध और आवेश में कोई निर्णय लेने से बचें.
  • उपाय: भगवान शिव का रुद्राभिषेक करें और “महामृत्युंजय मंत्र” का जाप करें.
  • शुभ रंग: केसरिया
    शुभ अंक: 9

कन्या राशिफल 25 मई 2026

  • आज चंद्रमा आपके राशि के द्वादश भाव में संचरण करेंगे, का दिन आपके लिए संयम और धैर्य बनाए रखने का संकेत दे रहा है. आज विशेष रूप से अपनी वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखना आवश्यक होगा, क्योंकि छोटी-छोटी बातों पर विवाद की स्थिति बन सकती है. परिवार और करीबी लोगों के साथ किसी बात को लेकर मनमुटाव होने की संभावना है, इसलिए सोच-समझकर बोलें. विरोधी या प्रतिस्पर्धी आपके कार्यों में बाधा डालने की कोशिश कर सकते हैं. नए कार्यों की शुरुआत या किसी बड़े निर्णय के लिए समय फिलहाल अनुकूल नहीं है.
  • पारिवारिक जीवन: घर का वातावरण सामान्य रहेगा, लेकिन गुस्से के कारण रिश्तों में तनाव आ सकता है. धैर्य और शांत व्यवहार से स्थिति संभल जाएगी.
  • करियर और व्यापार: कार्यक्षेत्र में विरोधियों से सावधान रहें. व्यापार में नए काम की शुरुआत टालना बेहतर रहेगा. खर्चों में वृद्धि होने से आर्थिक दबाव महसूस हो सकता है, इसलिए अनावश्यक खर्चों से बचें.
  • लव लाइफ: जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर बने रहेंगे. प्रेम संबंधों में भावनात्मक समझ बढ़ेगी. वैवाहिक जीवन में निकटता और समझ बनी रहेगी, जिससे मन को राहत मिलेगी.
  • स्वास्थ्य: स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें. सिरदर्द, तनाव या थकान महसूस हो सकती है.
  • सावधानी: क्रोध और कटु वाणी से दूरी बनाए रखें.
  • उपाय: हनुमान जी को सिंदूर और चमेली का तेल अर्पित करें तथा बजरंग बाण का पाठ करें.
  • शुभ रंग: नारंगी
    शुभ अंक: 8

तुला राशिफल 25 मई 2026

आज चंद्रमा आपके राशि के एकादश भाव में संचरण करेंगे, आज का दिन आपके लिए आनंद और राहत से भरा रहने वाला है. आज दैनिक कामकाज की भागदौड़ से थोड़ा समय निकालकर आप मनोरंजन और आराम की ओर ध्यान देंगे. संगीत सुनना, फिल्म देखना या परिवार के साथ समय बिताना आपको मानसिक शांति देगा.

बाहर घूमने या खरीदारी के लिए जाने का अवसर मिल सकता है. अपनों के लिए खर्च करना आपको खुशी और संतोष प्रदान करेगा. मित्रों से मुलाकात होने की संभावना है, जिससे पुराने संबंध और मजबूत होंगे. किसी प्रिय व्यक्ति के साथ निकटता बढ़ेगी और भावनात्मक सुख की अनुभूति होगी. सामाजिक स्तर पर सम्मान और प्रशंसा मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा.

  • पारिवारिक जीवन: परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा. घर में खुशी और आपसी प्रेम का वातावरण बना रहेगा.
  • करियर और व्यापार: कार्यक्षेत्र में सामान्य स्थिति बनी रहेगी. व्यापार में छोटे लाभ मिलने के संकेत हैं. नई योजनाओं पर विचार कर सकते हैं.
  • लव लाइफ: प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी. जीवनसाथी के साथ निकटता और भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा.
  • स्वास्थ्य: स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा. मानसिक तनाव कम होगा और ऊर्जा महसूस होगी.
  • सावधानी: अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें.
  • उपाय: भगवान कृष्ण को माखन-मिश्री का भोग लगाएं और “ॐ क्लीं कृष्णाय नमः” मंत्र का जाप करें.
  • शुभ रंग: बैंगनी
    शुभ अंक: 2

वृश्चिक राशिफल 25 मई 2026

आज चंद्रमा आपके राशि के दशम भाव में संचरण करेंगे, आज का दिन आपके लिए सुखद और सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है. आज पारिवारिक सुख-शांति के कारण मानसिक और शारीरिक रूप से प्रसन्नता का अनुभव करेंगे. मन में संतोष और आत्मविश्वास बना रहेगा, जिससे आप अपने निर्धारित कार्य समय पर पूरे कर पाएंगे. कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का अच्छा सहयोग मिलेगा और आपके विरोधी चाहकर भी आपका नुकसान नहीं कर पाएंगे. आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी तथा आय के नए स्रोत मिलने की संभावना बनेगी.

किसी पुराने प्रयास का लाभ भी आज प्राप्त हो सकता है. ननिहाल पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा. आवश्यक और उपयोगी चीजों पर धन खर्च होगा, जिससे भविष्य में लाभ मिलने के संकेत हैं. लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे व्यक्ति के स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिलेगा. हालांकि खानपान में लापरवाही करना नुकसानदायक हो सकता है, इसलिए बाहर का भोजन करने से बचना बेहतर रहेगा.

  • पारिवारिक जीवन: घर में सुख-शांति और आपसी प्रेम बना रहेगा. परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा.
  • करियर और व्यापार: ऑफिस में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा. व्यापार में आर्थिक लाभ और नई योजनाओं से फायदा हो सकता है.
  • लव लाइफ: प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी. जीवनसाथी का सहयोग और भावनात्मक समर्थन मिलेगा.
  • स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सामान्य से बेहतर रहेगा, लेकिन खानपान में सावधानी जरूरी है.
  • सावधानी: बाहर का भोजन और अनियमित दिनचर्या से बचें.
  • उपाय: भगवान गणेश को दूर्वा अर्पित करें और “ॐ गं गणपतये नमः” मंत्र का जाप करें.
  • शुभ रंग: हरा
  • शुभ अंक: 4

धनु राशिफल 25 मई 2026

आज चंद्रमा आपके राशि के नवम भाव में संचरण करेंगे आज का दिन आपके लिए सामान्य से थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है. आज संतान की पढ़ाई और स्वास्थ्य को लेकर मन चिंतित रहेगा. घरेलू जिम्मेदारियों के कारण मानसिक दबाव महसूस हो सकता है.

कार्यों में अपेक्षित सफलता न मिलने से निराशा उत्पन्न हो सकती है, लेकिन धैर्य बनाए रखना आवश्यक होगा. गुस्से में लिया गया निर्णय आपके लिए परेशानी बढ़ा सकता है. खानपान में लापरवाही पेट संबंधी दिक्कतें बढ़ा सकती है, इसलिए संतुलित आहार लेना जरूरी रहेगा.

  • पारिवारिक जीवन: परिवार के सदस्यों के साथ तालमेल बनाए रखने की आवश्यकता होगी. जीवनसाथी की भावनाओं को समझें और परिजनों के साथ समय बिताने का प्रयास करें. संतान पक्ष से जुड़ी चिंता बनी रह सकती है.
  • करियर और व्यापार: कार्यक्षेत्र में पुराने विवाद या मतभेद दोबारा सामने आ सकते हैं. नौकरीपेशा लोगों को संयम और समझदारी से काम लेना होगा. व्यापार में किसी बड़े निर्णय से पहले अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना लाभकारी रहेगा.
  • लव लाइफ: प्रिय व्यक्ति से मुलाकात मन को उत्साहित करेगी. प्रेम संबंधों में भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा, लेकिन छोटी बातों पर बहस से बचना होगा.
  • स्वास्थ्य: पेट दर्द, गैस या अपच जैसी समस्या परेशान कर सकती है. नियमित दिनचर्या और हल्का भोजन लाभ देगा.
  • सावधानी: क्रोध और कटु वाणी पर नियंत्रण रखें.
  • उपाय: भगवान शिव को जल अर्पित करें और “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का जाप करें.
  • शुभ रंग: गुलाबी
  • शुभ अंक: 5

मकर राशिफल 25 मई 2026

आज चंद्रमा आपके राशि के अष्टम भाव में संचरण करेंगे,का दिन आपके लिए कुछ उतार-चढ़ाव लेकर आ सकता है. आज परिस्थितियां आपकी उम्मीद के अनुसार नहीं रहेंगी, इसलिए धैर्य और समझदारी से काम लेना आवश्यक होगा. पारिवारिक समस्याओं का असर मानसिक स्थिति पर पड़ सकता है, जिससे मन अशांत रहेगा.

माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रह सकती है और उनके प्रति जिम्मेदारियां बढ़ेंगी. समाज में मान-सम्मान को लेकर मन में असुरक्षा की भावना उत्पन्न हो सकती है, लेकिन किसी भी परिस्थिति में आत्मविश्वास कमजोर न होने दें. विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन कम लगेगा. कार्यक्षेत्र में किसी सहकर्मी या अधिकारी से विवाद होने की संभावना है, इसलिए वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखना जरूरी रहेगा.

  • पारिवारिक जीवन: घर का वातावरण थोड़ा तनावपूर्ण रह सकता है. परिवार के सदस्यों के साथ शांतिपूर्वक व्यवहार करें और माता की सेहत का विशेष ध्यान रखें.
  • करियर और व्यापार: कार्यस्थल पर विवाद या गलतफहमी की स्थिति बन सकती है. व्यापार में जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें.
  • लव लाइफ: प्रेम संबंधों में भावनात्मक सहयोग मिलेगा, लेकिन छोटी बातों को लेकर बहस हो सकती है.
  • स्वास्थ्य: थकान, तनाव और कमजोरी महसूस हो सकती है. पर्याप्त नींद और आराम लें.
  • सावधानी: दोस्तों या परिचितों पर आंख मूंदकर भरोसा न करें.
  • उपाय: हनुमान जी को सिंदूर अर्पित करें और “हनुमान चालीसा” का पाठ करें.
  • शुभ रंग: पीला
  • शुभ अंक: 9

कुंभ राशिफल 25 मई 2026

आज चंद्रमा आपके राशि के सप्तम भाव में संचरण करेंगे का दिन आपके लिए सकारात्मक ऊर्जा और मानसिक शांति लेकर आने वाला रहेगा. पिछले कुछ समय से चली आ रही चिंताओं में कमी आने से मन हल्का महसूस करेगा और आत्मविश्वास बढ़ेगा. आज आप अपने कार्यों को उत्साह और नई ऊर्जा के साथ पूरा करने का प्रयास करेंगे. भाग्य का अच्छा सहयोग मिलने से कई रुके हुए काम आगे बढ़ सकते हैं. सामाजिक स्तर पर मान-सम्मान में वृद्धि होगी और लोगों के साथ संबंध बेहतर बनेंगे.

  • पारिवारिक जीवन: घर का वातावरण खुशनुमा रहेगा. भाई-बहनों के साथ संबंध मधुर बने रहेंगे और परिवार के साथ समय आनंदपूर्वक व्यतीत होगा. किसी शुभ समाचार से घर में प्रसन्नता बढ़ सकती है.
  • करियर और व्यापार: कार्यक्षेत्र में आपके प्रयास सफल रहेंगे. नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. व्यापार में नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं और रुका हुआ धन मिलने की संभावना रहेगी.
  • लव लाइफ: प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी. जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा और रिश्तों में नजदीकियां बढ़ेंगी.
  • स्वास्थ्य: मानसिक शांति मिलने से स्वास्थ्य बेहतर रहेगा. ऊर्जा और उत्साह में वृद्धि होगी.
  • सावधानी: अत्यधिक आत्मविश्वास में किसी को छोटा समझने की गलती न करें.
  • उपाय: भगवान गणेश को दूर्वा अर्पित करें और “ॐ गं गणपतये नमः” मंत्र का जाप करें.
  • शुभ रंग: हरा
  • शुभ अंक: 3

मीन राशिफल 25 मई 2026

आज चंद्रमा आपके राशि के छठे भाव में संचरण करेंगे का दिन आपके लिए संयम और सावधानी से आगे बढ़ने का संकेत दे रहा है. आज अनावश्यक खर्चों में वृद्धि हो सकती है, जिससे मानसिक तनाव बना रहेगा. क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखना बेहद आवश्यक होगा, क्योंकि छोटी-छोटी बातों पर विवाद होने की आशंका है.

आर्थिक मामलों और लेन-देन में विशेष सतर्कता बरतें, अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है. मन में नकारात्मक विचार आने से आत्मविश्वास कमजोर महसूस हो सकता है, लेकिन धैर्य और सकारात्मक सोच से परिस्थितियों को बेहतर बनाया जा सकता है.

  • पारिवारिक जीवन: परिवार के सदस्यों के साथ मतभेद उभर सकते हैं. घर के वातावरण को शांत बनाए रखने के लिए धैर्य और समझदारी से काम लें. किसी भी बात को बढ़ाने से बचें.
  • करियर और व्यापार: कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के साथ विवाद की स्थिति बन सकती है. व्यापार में धन संबंधी मामलों में लापरवाही नुकसान दे सकती है. महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर लें.
  • लव लाइफ: प्रेम संबंधों में गलतफहमियां बढ़ सकती हैं. साथी की बातों को समझने का प्रयास करें और कटु शब्दों से बचें.
  • स्वास्थ्य: खानपान में लापरवाही से पेट संबंधी समस्या या कमजोरी महसूस हो सकती है. नियमित दिनचर्या अपनाएं.
  • सावधानी: गुस्से और जल्दबाजी में कोई फैसला न लें.
  • उपाय: मां दुर्गा को लाल फूल अर्पित करें और “ॐ दुं दुर्गायै नमः” मंत्र का जाप करें.
  • शुभ रंग: सफेद
  • शुभ अंक: 4

Nautapa 2026: नौतपा 25 मई से 2 जून तक, आग उगलेगी धरती, तापमान बनाएगा नए रिकॉर्ड

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 



Source link