Rashifal 4 July 2026: आज 04 जुलाई 2026 दिन शनिवार है.पंचांग के अनुसार आषाढ़ कृष्णपक्ष तिथि चतुर्थी सुबह 09 बजकर 42 मिनट तक रहेगा, तक उपरांत पंचमी तिथि आरम्भ हो जाएगी. सूर्योदय कालीन ग्रहों की बात करें तो शनि मीन में राशि है,राहु कुम्भ राशि विराजमान रहेगे,मंगल वृषभ राशि में रहेगे,देव गुरु बृहस्पति और बुध कर्क राशि में रहेगे,सूर्य ,मिथुन राशि में रहेगे केतु सिंह राशि में संचरण करेगे.
शुक्र सिंह राशि में है चंद्रमा कुम्भ राशि में संचरण करेगे,आज का दिन कैसा रहेगा अगर आप जानना चाहते है,तो चिंता नहीं करे आपकी राशि पर पड़ने वाले ग्रह तथा नक्षत्रों के प्रभाव कैसा,रहेगा,आइए जानते है,ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा से मेष से लेकर मीन राशि के लिए आज का दिन कैसा रहेगा.
- पारिवारिक जीवन: आज चंद्रमा आपके राशि के एकादश भाव में संचरण करेंगे, आज का दिन आपके लिए पारिवारिक दृष्टिकोण से बेहद शुभ और सुखद रहने वाला है. आपको समाज और आम लोगों से बहुत सम्मान तथा प्रतिष्ठा प्राप्त होगी. परिवार का वातावरण आपको गर्मजोशी और संतोष प्रदान करेगा. वैवाहिक जीवन में प्यार और सद्भाव बना रहेगा, जिससे मन में अत्यधिक शांति बनी रहेगी.
- प्रेम जीवन: आज आप अपने प्रियजनों या पार्टनर के साथ कुछ बेहद खास और रोमांटिक पल गुजारेंगे. आपसी तालमेल और समझदारी से आपका प्रेम जीवन और भी मजबूत होगा.
- आर्थिक स्थिति: आज के दिन आपको आर्थिक लाभ होने की प्रबल संभावना है. धन की बचत भी अच्छी होगी. साथ ही, आज आपको वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है. यदि आप कोई नया वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं, तो आज का दिन उसके लिए अत्यंत शुभ है.
- व्यापार और नौकरी: व्यापारियों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा और उन्हें अपने व्यापार में अच्छा मुनाफा हो सकता है. हालांकि, नौकरीपेशा लोगों को दोपहर के बाद सावधानी बरतने की जरूरत है. दोपहर बाद आपके विचार अधिक उग्र हो सकते हैं और कार्यस्थल पर दूसरों पर हावी होने की कोशिश कर सकते हैं, जो नुकसानदायक साबित हो सकता है.
- करियर और शिक्षा: आज आप किसी बौद्धिक कार्यक्रम या सेमिनार में भाग ले सकेंगे, जो आपके ज्ञान को बढ़ाएगा. विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए. अभी आपको अपने व्यवहार को सरल बनाए रखना आवश्यक है, ताकि आपकी प्रतिभा का सही मूल्यांकन हो सके.
- स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से आज का दिन मिश्रित रहेगा. दिनभर ऊर्जा बनी रहेगी, लेकिन दोपहर के बाद मन में तनाव और चिड़चिड़ापन हावी हो सकता है, इसलिए योग और प्राणायाम से मन को शांत रखें.
- लकी अंक: 9
- लकी रंग: गहरा नीला
- उपाय: दोपहर के बाद बढ़ती हुई आक्रामकता और उग्रता को नियंत्रित करने के लिए, सुबह के समय भगवान शनि को सरसों का तेल और जल अर्पित करें. इससे आपका मन शांत रहेगा और दिनभर सकारात्मकता बनी रहेगी.
वृषभ राशिफल
- पारिवारिक जीवन: आज का दिन पारिवारिक दृष्टिकोण से बेहद शुभ रहने वाला है. आज चंद्रमा आपके राशि के दशम भाव में संचरण करेंगे. दोपहर के बाद का समय परिजनों के साथ व्यतीत करने के लिए अत्यंत उत्तम है, जिससे आपसी प्रेम और सद्भावना में वृद्धि होगी. सबसे खास बात यह है कि आज आपके ननिहाल पक्ष से कोई बहुत अच्छा और प्रतीक्षित समाचार मिलने की पूरी संभावना है, जिससे घर में खुशी का माहौल बन जाएगा.
- व्यापार और नौकरी: कार्यक्षेत्र में आज का दिन सकारात्मक रहेगा. ऑफिस में आपके सहकर्मी पूरी तरह से आपकी मदद करेंगे, जिससे आप अपना काम निर्धारित समय पर पूरा कर सकेंगे. पिछले कुछ समय से लंबित या अधूरे काम भी आज सफलतापूर्वक पूरे होंगे. हालांकि, व्यापारियों को आज का दिन सामान्य रहेगा.
- करियर और शिक्षा: करियर के संदर्भ में आपका आत्मविश्वास ऊंचा रहेगा. आपकी मेहनत और लगन रंग लाएगी. विद्यार्थियों के लिए भी दिन अनुकूल है. पढ़ाई में मन लगाने में आज आसानी होगी और कठिन विषयों को समझने की क्षमता भी बढ़ेगी.
- स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन बेहतरीन रहेगा. आपका शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दोनों ही बहुत अच्छा बना रहेगा. इसके अलावा, यदि आपके परिवार में कोई अस्वस्थ व्यक्ति है, तो उनके स्वास्थ्य में आज निश्चित रूप से सुधार होगा, जिससे आपकी चिंता दूर होगी.
- आर्थिक स्थिति: आज के दिन आपको आर्थिक लाभ होने की बहुत अच्छी योग बन रहा है. आपकी आमदनी में वृद्धि हो सकती है. बस सावधानी इतनी है कि धन को लेकर लालच ना करें और बचत पर ध्यान दें.
- प्रेम जीवन: मानसिक स्वास्थ्य अच्छा होने से आपका प्रेम जीवन भी आज सुखद रहेगा. आप अपने पार्टनर के साथ दोपहर के बाद क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं, जिससे रिश्ते में और भी गहराई आएगी.
- लकी अंक: 2
- लकी रंग: पर्पल
- उपाय: सुबह स्नान के बाद भगवान विष्णु को पीले पुष्प अर्पित करें और परिवार की सुख-शांति के लिए प्रार्थना करें.
मिथुन राशिफल
- पारिवारिक जीवन: 4 जुलाई 2026, शनिवार का दिन मध्यम फलदायी है. आज चंद्रमा आपके राशि के नवम भाव में संचरण करेंगे. सुबह संतान संबंधी चिंता रहेगी. घर में शांति बनाए रखें. गुस्से में बात करने और परिजनों से वाद-विवाद से बचें, अन्यथा मामला बढ़ सकता है. मन से आप खुश रहने वाले हैं. दोपहर के बाद घर का वातावरण सुखद और शांतिपूर्ण होगा. आज किसी धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं.
- व्यापार और नौकरी: आज नए काम की शुरुआत से बचें. व्यापारियों को सहयोगियों का पूरा साथ मिलेगा और ग्राहकों को लुभाने की नई योजनाएं बन सकेंगी, जिससे काम में यश प्राप्त होगा. नौकरीपेशा लोगों को विदेश से अच्छे समाचार मिलने की संभावना है, जिससे कार्यक्षेत्र का माहौल खुशनुमा रहेगा. बाहर जाने और अनावश्यक यात्राओं से बचें.
- करियर और शिक्षा: बौद्धिक चर्चाओं के लिए आज का दिन शुभ नहीं है. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र ध्यान न भटकने दें और नकारात्मक विचारों से दूर रहें. मन की खुशी से पढ़ाई में मन लगेगा. करियर के सिलसिले में विदेश से जुड़े संपर्क आपके बहुत काम आएंगे. इससे आपको फायदा मिलेगा.
- स्वास्थ्य: शारीरिक स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, लेकिन मानसिक स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें. आज आपको खुद को शांत रखना है. गुस्से को अपने ऊपर हावी न होने दें, वरना तनाव और सिरदर्द की समस्या बढ़ सकती है. सुबह की हल्की सैर और योग बहुत फायदेमंद रहेगा.
- आर्थिक स्थिति: वित्तीय मामलों में सतर्कता बरतें. आज गैर-जरूरी चीजों पर धन खर्च हो सकता है. किसी को उपहार देने से मन प्रसन्न होगा, परंतु इससे बजट पर असर पड़ सकता है. व्यापार से आर्थिक लाभ होगा.
- प्रेम जीवन: प्रेमी जोड़ों के लिए दोपहर बाद का समय काफी रोमांटिक और अनुकूल रहेगा. पार्टनर को उपहार देने से रिश्तों में प्यार बढ़ेगी, बस किसी भी तरह की तकरार से दूरी बनाए रखें.
- लकी अंक: 8
- लकी रंग: ग्रे
- उपाय: शुक्रवार को किसी जरूरतमंद व्यक्ति को मिठाई या वस्त्र दान करें, इससे मन की खुशी बढ़ेगी तथा घर में शांति बनी रहेगी.
कर्क राशिफल
- पारिवारिक जीवन: आज की सुबह किसी बात की चिंता के कारण आपका मूड उदास रहेगा. आज चंद्रमा आपके राशि के अष्टम भाव में संचरण करेंगे, जिससे परिवार में थोड़ा तनाव बना रह सकता है. हालांकि, दोपहर के बाद घर का वातावरण पूरी तरह से बदल जाएगा और आप सुख तथा शांति का अनुभव करेंगे.
- व्यापार और नौकरी: प्रवास या दूर की यात्रा के लिए आज का दिन बिल्कुल अनुकूल नहीं है. व्यापार में जमीन और वाहनों से जुड़ी कोई अचानक समस्या आपको परेशान कर सकती है. नौकरीपेशा लोगों को किसी बात को लेकर ज्यादा सोच-विचार करने से बचना चाहिए.
- करियर और शिक्षा: सुबह के समय विद्यार्थियों का ध्यान भटकेगा और पढ़ाई में मन नहीं लगेगा. ओवरथिंकिंग के कारण करियर से जुड़े फैसले लेने में आप संशय में रहेंगे. लेकिन दोपहर बाद आपका फोकस वापस आएगा और आप अपने लक्ष्य पर बेहतर ढंग से ध्यान केंद्रित कर पाएंगे.
- स्वास्थ्य: मानसिक चिंता का सीधा असर आपके शरीर पर दिखेगा. सुबह आप थकान और शारीरिक अस्वस्थता महसूस करेंगे. हालांकि, दोपहर के बाद मित्रों का साथ और उनके साथ बिताया गया समय आपको शारीरिक ताजगी और ऊर्जा से भर देगा.
- आर्थिक स्थिति: आज के दिन संपत्ति या वाहनों से जुड़े किसी भी बड़े वित्तीय लेन-देन से दूर रहें. अनावश्यक खर्चों पर रोक लगाएं. दूसरी ओर, दिन के दूसरे भाग में किसी प्रियजन या मित्र की ओर से उपहार के रूप में कोई आर्थिक लाभ या सरप्राइज आपको मिल सकता है.
- प्रेम जीवन: सुबह की उदासी के कारण प्रेमी जोड़ों के बीच थोड़ा मनमुटाव हो सकता है. लेकिन शाम होते-होते माहौल रोमांटिक और शांतिपूर्ण हो जाएगा. आपका पार्टनर आपकी चिंता दूर करने का प्रयास करेगा.
- लकी अंक: 7
- लकी रंग: हल्का हरा
- उपाय: सुबह की नकारात्मकता और वाहनों की समस्या से बचने के लिए सुबह उठकर स्वच्छ जल में थोड़ा गुलाब जल मिलाकर अपने वाहन के इंजन पर छिड़कें. इसके बाद किसी भी यात्रा पर निकलने से पहले अपने माता-पिता के पैर छुएं, आपका दिन शुभ रहेगा.
सिंह राशिफल
- पारिवारिक जीवन: घर के वातावरण में खुशहाली बनी रहेगी. आज चंद्रमा आपके राशि के सप्तम भाव में संचरण करेंगे. आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ अच्छे वस्त्र पहनकर और अच्छे खान-पान का आनंद लेकर मन प्रसन्न रखेंगे. घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा और सबके चेहरों पर मुस्कान नजर आएगी.
- व्यापार और नौकरी: व्यवसाय को नई दिशा देने और उसे बढ़ाने के लिए आज आप नई योजनाओं की शुरुआत कर सकते हैं. व्यापार में किसी नई भागीदारी के काम से लाभ प्राप्त होगा. नौकरीपेशा लोगों को भी अपनी मेहनत का अच्छा परिणाम और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा.
- करियर और शिक्षा: छात्रों के लिए दिन अनुकूल है. पढ़ाई में मन लगाने के साथ-साथ आज कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा. करियर में आगे बढ़ने के लिए छोटे प्रवास या पर्यटन का योग बन रहा है. इस यात्रा से आपको भविष्य के लिए नई दिशा मिल सकती है.
- स्वास्थ्य: आज आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा. पौष्टिक और अच्छे खान-पान का लाभ आपके शरीर को भी मिलेगा. सिर्फ शारीरिक ही नहीं, बल्कि भावनात्मक स्वास्थ्य भी दिनभर बेहतरीन बना रहेगा. मानसिक तनाव दूर होकर आप ऊर्जावान महसूस करेंगे.
- आर्थिक स्थिति: आज धन प्राप्ति का प्रबल योग है. ब्याज, दलाली या अन्य वैकल्पिक स्रोतों से इनकम में वृद्धि होने की संभावना है. आय के इस बढ़ते स्तर से पहले से चल रहे आर्थिक कष्ट दूर हो जाएंगे और आपकी पॉकेट भारी होगी.
- प्रेम जीवन: प्रेम जीवन के लिए दिन मधुर रहेगा. मित्रों के साथ मुलाकात आनंददायी रहेगी, जिससे आपका मूड खुशनुमा बनेगा. पार्टनर के साथ आप कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं, जिससे रिश्तों में मिठास आएगी और प्यार के रिश्ते में नई जान आएगी.
- लकी अंक: 6
- लकी रंग: रुपहला
- उपाय: व्यापार में वृद्धि और धन लाभ के लिए सुबह उठकर घर के मंदिर में घी का दीपक जलाएं और भगवान गणेश तथा लक्ष्मी जी को पीले फूल अर्पित करें.
कन्या राशिफल
- पारिवारिक जीवन: आज का दिन आपके पारिवारिक जीवन के लिए बेहद अनुकूल और सुखद रहेगा. आज चंद्रमा आपके राशि के छठे भाव में संचरण करेंगे. आपके और आपके जीवनसाथी के बीच के संबंधों में प्रेम और अधिक मजबूती आएगी. पारिवारजनों के साथ मिलकर किए गए कामों में आपको सफलता मिलेगी और घर का वातावरण खुशहाल रहेगा.
- प्रेम जीवन: प्रेम जीवन के लिए आज का दिन काफी सकारात्मक और रोमांटिक है. यदि आप किसी को पसंद करते हैं, तो उन्हें अपने हृदय की बात बताने के लिए यह उत्तम समय है. प्रेमी जोड़ों के बीच आपसी प्यार, विश्वास और समझ बढ़ेगी.
- व्यापार और नौकरी: व्यापार में आज कोई लंबे समय से अटका हुआ या बहुत कठिन काम आसानी से बन जाने से आपके मन में अद्भुत उल्लास छा जाएगा. नौकरीपेशा लोगों के लिए भी समय अनुकूल रहेगा. कार्यक्षेत्र में आपके विरोधियों पर आप आसानी से विजय प्राप्त कर पाएंगे.
- करियर और शिक्षा: विद्यार्थियों के लिए आज का दिन उत्कृष्ट रहेगा. आप स्पोर्ट्स या कला-साहित्य के क्षेत्र में अपना बेहतरीन प्रदर्शन कर सकेंगे, जिससे आपके भविष्य के करियर के रास्ते खुलेंगे. साथ ही, आपकी कला और रचनात्मकता के प्रति रुचि भी आज काफी बढ़ेगी.
- आर्थिक स्थिति: आज वस्त्र या आभूषण की खरीदी आपके लिए रोमांचक और आनंददायी रहेगी. व्यापार में आई सफलता से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. आज आप अपनी मर्जी से धन खर्च कर सकते हैं, लेकिन बजट का ध्यान रखना भी जरूरी है.
- स्वास्थ्य: आज आपका स्वास्थ्य बेहतरीन रहेगा. मानसिक तनाव की कमी और दिनभर की खुशी के चलते आपकी ऊर्जा का स्तर उच्च रहेगा. बस अपने खान-पान का ध्यान रखें और जंक फूड से परहेज करें.
- लकी अंक: 4
- लकी रंग: लाल
- उपाय: आज सुबह घर के मंदिर में दीपक जलाकर और शनि देव को सरसों का तेल अर्पित करने से आपका पूरा दिन और भी शुभ फल देने वाला बन जाएगा.
तुला राशिफल
- पारिवारिक जीवन: आज परिवार में प्रेम और सद्भाव बनाए रखने की पूरी कोशिश करें. आज चंद्रमा आपके राशि के पंचम भाव में संचरण करेंगे. छोटी-छोटी बातों पर तकरार न करें, वरना माहौल बिगड़ सकता है. इस दौरान आपकी माता जी के स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंता बनी रह सकती है, इसलिए उनका विशेष ध्यान रखें और उन्हें अपना साथ दें.
- व्यापार और नौकरी: कामकाज की बात करें तो दोपहर के बाद आपमें एक नयी ऊर्जा का संचार होगा. इस एनर्जी का भरपूर फायदा उठाकर आप अपने कार्यक्षेत्र में लंबित पड़े कामों को पूरा कर पाएंगे. आज आप अपना टारगेट समय पर हासिल करने में पूरी तरह से सफल रहेंगे.
- करियर और शिक्षा: विद्यार्थियों के लिए आज का समय बेहद अनुकूल और शुभ है. पढ़ाई में मन लगाने के लिए यह दिन उत्तम है. जो छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, वे अपने कमजोर विषयों पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं.
- स्वास्थ्य: सुबह के समय आप थोड़ी थकान या सुस्ती महसूस कर सकते हैं, लेकिन दोपहर बाद आप पूरी तरह से स्वस्थ अनुभव करेंगे. आपमें एनर्जी बनी रहेगी, जिससे आप हर काम में सक्रिय रहेंगे.
- आर्थिक स्थिति: आर्थिक तौर पर आज सतर्क रहने की जरूरत है. स्थायी संपत्ति (जैसे- भूमि, मकान) के किसी भी मामले में आपको बेहद ध्यान रखना होगा. बिना विचारे कोई भी बड़ा वित्तीय निर्णय लेने से बचें.
- प्रेम जीवन: प्रेम जीवन में आज का दिन मिश्रित फल देने वाला रहेगा. अपने पार्टनर के साथ बातचीत में पूरी नरमी और सहजता बरतें. घर की किसी भी तनावपूर्ण स्थिति का असर आपके प्रेम संबंधों पर बिल्कुल न पड़े, इसलिए समझदारी से प्यार से बात करें.
- लकी अंक: 4
- लकी रंग: नीला
- उपाय: सुबह उठकर माता जी के पैर छुएं और उनका आशीर्वाद लें. उनकी सेहत के लिए किसी धार्मिक स्थान पर हरा वस्त्र या दान करें, इससे घर में सकारात्मकता आएगी.
वृश्चिक राशिफल
- पारिवारिक जीवन: आज का दिन गृहस्थ जीवन के लिए मिश्रित रहेगा. आज चंद्रमा आपके राशि के चौथे भाव में संचरण करेंगे. सुबह के समय घर में चल रहे उलझे हुए प्रश्नों का निराकरण होगा और भाई-बहनों के साथ प्रेम भरे संबंध बने रहेंगे. लेकिन दोपहर बाद बात बदल जाएगी. परिजनों से मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं, जिससे घर का वातावरण थोड़ा तनावपूर्ण हो सकता है.
- व्यापार और नौकरी: व्यापार के लिए यह दिन शुरुआत में अत्यधिक अनुकूल है. आपके व्यावसायिक निर्णय सही साबित होंगे. वहीं, नौकरीपेशा लोगों को सुबह अच्छे परिणाम मिलेंगे, लेकिन दोपहर बाद काम के क्षेत्र में अचानक प्रतिकूलताओं की वृद्धि होगी. सहकर्मियों से तकरार हो सकती है.
- करियर और शिक्षा: स्थायी संपत्ति से जुड़े कार्यों में सफलता मिलने से करियर को एक नई दिशा मिलेगी. छात्रों के लिए दिन सामान्य रहेगा. दोपहर के बाद मानसिक चिंता के कारण पढ़ाई में ध्यान नहीं लग पाएगा, इसलिए सुबह का समय अध्ययन के लिए सर्वोत्तम रहेगा.
- स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से आज का दिन चुनौतीपूर्ण है. दोपहर बाद शारीरिक थकान के साथ-साथ मानसिक चिंता और तनाव बढ़ेगा. अति व्यस्तता के कारण सिरदर्द या ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है, इसलिए बीच-बीच में आराम करना जरूरी होगा.
- आर्थिक स्थिति: आर्थिक पक्ष कमजोर रहने वाला है. सुबह व्यापार से धन आने के योग हैं, परंतु दोपहर बाद धन हानि का योग बन रहा है. कोई भी बड़ा वित्तीय निर्णय, उधार देना या निवेश आज करने से बचें, अन्यथा धन फंस सकता है.
- प्रेम जीवन: प्रेमी जोड़ों के लिए दिन मिश्रित है. सुबह के समय प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी. लेकिन सामाजिक क्षेत्र में अपयश या अनचाहे लोगों की आलोचना का सामना करना पड़ सकता है, जिससे रिश्ते में तनाव आ सकता है. अपने पार्टनर पर भरोसा बनाए रखें.
- लकी अंक: 5
- लकी रंग: सुनहरा
- उपाय: दोपहर बाद की नकारात्मकता से बचने के लिए किसी भी मंदिर में सरसों का तेल और सिंदूर अर्पित करें. परिवार में शांति बनाए रखने के लिए घर के उत्तर-पूर्व कोण को साफ रखें तथा किसी से भी उच्च स्वर में बात न करें.
धनु राशिफल
- पारिवारिक जीवन: 04 जुलाई 2026, शनिवार का दिन पारिवारिक दृष्टिकोण से बेहद शुभ रहेगा. आज चंद्रमा आपके राशि के तीसरे भाव में संचरण करेंगे. घर के वातावरण में सुख और शांति का आधिपत्य रहेगा. पहले की कोई बातचीत या मनमुटाव आज सुलझ सकती है. किसी शुभ प्रसंग या धार्मिक आयोजन में शामिल होने का कार्यक्रम बनेगा, जहां आपको सम्मान भी मिलेगा.
- प्रेम जीवन: आज का दिन रोमांस के सुखद पलों को जीने के लिए बढ़िया है. प्रेमी जोड़ों के लिए कोई खास आउटिंग हो सकती है. दाम्पत्य जीवन में आपसी तालमेल और प्रेम बढ़ेगा. सबसे खास बात यह है कि अविवाहित लोगों का रिश्ता पक्का हो सकता है.
- व्यापार और नौकरी: व्यापार में आज निरंतर वृद्धि और शानदार लाभ होने की संभावना है. सामाजिक प्रतिष्ठा मजबूत होगी. नौकरीपेशा लोगों को कोई अच्छी यात्रा करनी पड़ सकती है, जो लाभदायक रहेगी. मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा. कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना होगी और अधिकारी खुश रहेंगे.
- करियर और शिक्षा: छात्रों के लिए दिन बहुत अनुकूल है. पढ़ाई में मन लगेगा और जटिल विषयों को समझने में आसानी होगी. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं को अच्छे परिणाम मिलने के योग हैं. करियर के लिए किए गए प्रयासों में सफलता आपका मनोबल बढ़ाएगी.
- आर्थिक स्थिति: आज आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. आय के नए स्रोत बढ़ेंगे, जिससे भविष्य की वित्तीय योजनाओं को आकार देने में मदद मिलेगी. निवेश से धनलाभ हो सकता है, लेकिन जोखिम भरे कदम उठाने से बचें. पुराने रुके हुए धन की प्राप्ति का योग भी बन रहा है.
- स्वास्थ्य: स्वादिष्ट भोजन के शौक के कारण आज स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना पड़ेगा. अधिक मसालेदार या भारी भोजन से पेट खराब हो सकता है, इसलिए संयमित मात्रा में खाएं. मानसिक शांति अच्छी रहेगी, बस शारीरिक थकान दूर करने के लिए थोड़ा विश्राम और हल्की सैर जरूर करें.
- लकी अंक: 6
- लकी रंग: गुलाबी
- उपाय: सुख-समृद्धि बनाए रखने के लिए घर के मंदिर में माँ लक्ष्मी को गुलाबी फूल अर्पित करें और शाम को दीपक जलाएं.
मकर राशिफल
- पारिवारिक जीवन: आज गृहस्थ जीवन में आनंद का अनुभव होगा. आज चंद्रमा आपके राशि के दूसरे भाव में संचरण करेंगे. परिवार का वातावरण बेहद सकारात्मक और खुशहाल रहेगा. सभी सदस्य आपस में तालमेल बिठाकर चलेंगे. परिवार में लंबे समय से चल रहा कोई विवाद या कलह आज सुलझ सकता है, जिससे मन में बड़ी राहत और शांति मिलेगी.
- व्यापार और नौकरी: व्यवसाय के क्षेत्र में आज धन, मान तथा प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. व्यापार को लेकर आज भागदौड़ रहेगी और पेंडिंग पड़ी वसूली के लिए आप यात्रा कर सकते हैं, जिसमें लाभ होने की प्रबल संभावना है.
- करियर और शिक्षा: सरकार, मित्र तथा संबंधियों से आपको पूरा लाभ मिलेगा, जो आपके करियर को नई दिशा देगा. छात्र वर्ग के लिए दिन अच्छा है, पढ़ाई में मन लगेगा और किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में सफलता मिलेगी.
- स्वास्थ्य: आज आपका स्वास्थ्य बेहद अच्छा रहेगा. मानसिक तनाव की कमी और पारिवारिक सुख के कारण आप ऊर्जावान महसूस करेंगे. बस थोड़े सिरदर्द या थकान से बचने के लिए पर्याप्त तरल पदार्थों का सेवन करें और अपनी दिनचर्या को संतुलित रखें.
- आर्थिक स्थिति: व्यापारिक लाभ के बावजूद आज आपकी आय और व्यय में बैलेंस नहीं रहेगा. आप परिवार की जरूरतों और सुख-सुविधाओं पर धन खर्च कर सकते हैं. इसके अलावा, घर की किसी महिला सदस्य या खुद के लिए किसी नए आभूषण की खरीदारी करने से खर्चे बढ़ेंगे.
- प्रेम जीवन: वैवाहिक जीवन में प्रेम और सद्भावना बढ़ेगी. जीवनसाथी के साथ रोमांटिक समय बिताने का मौका मिल सकता है. प्रेमी जोड़ों के लिए भी दिन अनुकूल है, रिश्तों में आ रही खटास दूर होगी और आपसी समझ बढ़ेगी.
- लकी अंक: 4
- लकी रंग: पीला
- उपाय: सुबह उठकर सूर्य देव को जल अर्पित करें और किसी जरूरतमंद व्यक्ति को पीले रंग का कपड़ा या मिठाई दान करें. इस छोटे से उपाय से व्यापार में आ रही सभी बाधाएं दूर होंगी और आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.
कुंभ राशिफल
- पारिवारिक जीवन: आज का दिन पारिवारिक जीवन के लिए मिश्रित फलदायी रहेगा. आज चंद्रमा आपके राशि के पहले भाव में संचरण करेंगे. सुबह के समय में सम्बंधियों और मित्रों के साथ विवाद हो सकता है, इसलिए अपनी बातों पर संयम रखें. हालांकि, दोपहर के बाद घर का माहौल सकारात्मक हो जाएगा. परिजनों के साथ आपका समय बहुत सुखपूर्वक गुजरेगा और मन में मानसिक शांति छाई रहेगी.
- व्यापार और नौकरी: कार्यक्षेत्र में दोपहर के बाद प्रत्येक काम सरलतापूर्वक संपन्न होंगे. ऑफिस में आपका प्रभाव और सम्मान बढ़ता हुआ दिखेगा. आपकी मेहनत और कार्यशैली से अधिकारी बेहद खुश रहेंगे. नौकरी में आपकी स्थिति मजबूत होगी, जबकि व्यापारियों को भी दूसरी छमाही में अच्छे ऑर्डर मिलने की संभावना है.
- करियर और शिक्षा: छात्रों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा. सुबह पढ़ाई में ध्यान न लगने की समस्या हो सकती है, लेकिन दोपहर बाद का समय परीक्षा की तैयारी या नई योजनाओं पर काम करने के लिए उत्तम है. करियर में आगे बढ़ने के लिए आज का दिन आपको नई दिशा देगा.
- स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के प्रति आज पूरे दिन सतर्क रहना अत्यंत आवश्यक है. वाहन चलाते समय बहुत ही सावधानी बरतें, क्योंकि चोट लगने का योग बन रहा है. इसके अलावा, आज किसी भी नए इलाज या सर्जरी को शुरू करने से बचें. पुराने रोगियों को अपनी दिनचर्या का ध्यान रखना चाहिए.
- आर्थिक स्थिति: आज के दिन धार्मिक और सामाजिक कार्यों के पीछे अचानक धन खर्च होगा. हालांकि यह खर्चा आपकी इच्छा से होगा, तब भी बजट का ध्यान रखें. आय के स्रोत मजबूत हैं, लेकिन अनावश्यक खर्चों से बचकर चलें ताकि आर्थिक संतुलन बना रहे.
- प्रेम जीवन: प्रेम जीवन में आज सुबह के समय थोड़े मतभेद हो सकते हैं, इसलिए जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें. शाम के समय आप अपने प्रियजन के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं, जिससे रिश्तों में मिठास आएगी और मानसिक शांति भी बनी रहेगी.
- लकी अंक: 7
- लकी रंग: गुलाबी
- उपाय: सुबह जल्दी उठकर किसी मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं और वाहन चलाने से पहले हनुमान चालीसा के दो चौपाइयां जरूर पढ़ें.
मीन राशिफल
- पारिवारिक जीवन: पारिवारिक मोर्चे पर आज आपको शारीरिक और मानसिक रूप से अधिक परिश्रम करना पड़ेगा. आज चंद्रमा आपके राशि के द्वादश भाव में संचरण करेंगे, जिससे कुछ थकान बनी रह सकती है. परिवारजनों से संवाद में धैर्य बनाए रखें. दोपहर बाद स्थिति में जबरदस्त परिवर्तन होगा और घर का वातावरण खुशनुमा हो जाएगा.
- व्यापार और नौकरी: व्यापारी वर्ग के लिए आज का दिन किसी बड़ी उपलब्धि वाला है. आकस्मिक धन लाभ के योग बन रहे हैं और लंबे समय से अटके हुए पैसे वापस आपको मिलेंगे. नौकरीपेशा लोगों को कार्यभार अधिक रहेगा. यहां सबसे जरूरी बात यह है कि कोई भी नियम विरुद्ध काम या शॉर्टकट अपनाना आपको भारी मुसीबत में डाल सकता है.
- करियर और शिक्षा: करियर के क्षेत्र में आज आपकी सकारात्मक सोच ही आपको सही और नैतिक काम करने के लिए प्रेरित करेगी. छात्रों को परीक्षा की तैयारी या प्रोजेक्ट के लिए मानसिक परिश्रम अधिक करना पड़ेगा, लेकिन आपकी मेहनत भविष्य के लिए मजबूत नींव रखेगी.
- स्वास्थ्य: आज के दिन स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखना अत्यंत आवश्यक है. अत्यधिक शारीरिक और मानसिक परिश्रम के कारण शरीर में कमजोरी और सिरदर्द हो सकता है. पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और बीच-बीच में आराम जरूर लें.
- आर्थिक स्थिति: आर्थिक तौर पर आज धन प्राप्ति के शुभ योग हैं, लेकिन साथ ही अनावश्यक खर्चे भी बहुत अधिक रहेंगे. रुके हुए पैसों के आने से आर्थिक तंगी दूर होगी, फिर भी आपको अपने बजट को संतुलित रखने की कोशिश करनी चाहिए.
- प्रेम जीवन: प्रेम जीवन में दिन की शुरुआत में काम की थकान के कारण चिड़चिड़ापन आ सकता है. लेकिन दोपहर बाद स्थिति में आए बदलाव से आपके और आपके पार्टनर के बीच प्यार और समझ बढ़ेगी.
- लकी अंक: 7
- लकी रंग: ग्रे
- उपाय: सुबह स्नान के बाद घर के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं. साथ ही किसी जरूरतमंद व्यक्ति को भोजन या कपड़े का दान करें, इससे मानसिक शांति मिलेगी.
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.






