Singh July Rashifal 2026: जुलाई 2026 का महीना सिंह राशि वालों के लिए करियर, धन, परिवार, प्रेम जीवन और स्वास्थ्य के लिहाज से कैसा रहने वाला है. क्या इस माह आपको नौकरी और व्यवसाय में सफलता मिलेगी.
पारिवारिक जीवन: पारिवारिक जीवन के लिए ग्रहों की स्थति अच्छी नहीं है. 07 जुलाई तक पारिवारिक जीवन में तनाव बनेगा. परिवारिक कार्य को लेकर किसी तरह का जल्दबाजी नहीं करे, परिवार के सहयोग से आप संतुष्ट नहीं रहेगे. बुध अस्त रहेंगे मंगल दशम भाव में रहेगे उनकी पूर्ण दृष्टी चौथे भाव पर रहेगा पारिवारिक विवाद के कारण मन उथल -पुथल तथा चिंतित रहेगा, लेकिन आपके दैनिक कार्य में बाधा नहीं आएगी.
व्यापार तथा नौकरी: व्यापारी वर्ग के लिए माह के पहला सप्ताह मिला जुला रहेगा. 07 जुलाई से वयोपार में लाभ में वृद्धि होगी धन का आगमन होगा लेकिन नए व्यापार को लेकर प्लान नहीं करे शनि का दृष्टी दशम भाव पर है किसी तरह का बड़े निवेश का प्लान नहीं करे, नौकरी में पद प्रतिष्ठा की वृद्दि होगी मंगल दशम भाव में रहेगे, अधिकारी के साथ कुछ परेशानी होगी इसलिए कार्य क्षेत्र में सबसे मिलकर कार्य करे.
शिक्षा तथा करियर: शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने का प्लान करे बेवजह के समय बेकार करने से कोई फायदा नहीं मिलेगा, सितारे का सहयोग मिलेगा टेक्निकल क्षेत्र में पढाई कर रहे है मंगल उन्हें सहयोग करेगे. उनका पोर्फ़ोर्मेस अच्छे स्थति में बनेगा, करियर में धीरे -धीरे प्रोग्रेस करेगे अपने लक्ष्य के प्रति ध्यान समर्पित करे किसी मित्र या सहपाठी पर के बात पर ध्यान नहीं दे. नए नौकरी का प्लान नहीं करे.
प्रेम जीवन: प्रेम सम्बन्ध को लेकर को लेकर प्रसन्न रहेंगे क्योंकि गुरु का आशीर्वाद प्राप्त होगा. शुक्र भी केंद्र में बैठकर प्रेम सम्बन्ध को मजबूती प्रदान करेगे लेकिन गुरु द्वादश भाव में है विशेषकर इन लोगो को लाभ होगा जिनका रिश्ता दूर से चल रहा है. सिंगल है नए लोग से मित्रता बनेगी, वैवाहिक जीवन में एक दुसरे में बहस हो सकती है शनि तथा शुक्र का प्रभाव ठीक नहीं है अपने आप को संतुलित में रखे.
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही नहीं करे. मंगल दशम भाव में तथा सूर्य 15 जुलाई तक एकादश भाव में रहेगे उसके बाद द्वादश भाव में संचरण करेंगे, गुरु 15 जून से अस्त होंगे शुक्र पहले भाव में रहेगे इसलिए भाड़ी वस्तु को उठाने से परहेज करे, हड्डी से सम्बंधित परेशानी बनेगी.
लकी नंबर: 5
लकी कलर: गुलाबी
उपाय: भगवान शंकर का अभिषेक करे. उगते हुए सूर्य को लाल फूल, लाल चंदन डालकर जल दे.
Mesh Rashifal July 2026: मेष जुलाई राशिफल, बनेंगे सफलता के योग, पर ये 3 गलतियां बिगाड़ सकती हैं काम
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.






