न्यूजीलैंड को 2 झटके, रचिन रवींद्र और मार्क चैपमैन वनडे सीरीज से बाहर; रिप्लेसमेंट का एलान
भारत के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज के आगाज से पहले न्यूजीलैंड को दो बड़े झटके लगे हैं. स्टार बल्लेबाज मार्क चैपमैन और स्पिन ऑलराउंडर रचिन रवींद्र वनडे सीरीज के सभी पांच मैचों से बाहर हो गए हैं. दरअसल, दोनों खिलाड़ी लंबे समय से चोटिल हैं, और इसी वजह से टी20 सीरीज नहीं खेले.

