TMC की पूर्व सांसद नुसरत जहां को ED ने भेजा समन, वोटिंग से एक दिन पहले पेश होने का आदेश

TMC की पूर्व सांसद नुसरत जहां को ED ने भेजा समन, वोटिंग से एक दिन पहले पेश होने का आदेश


ED Summon TMC Former Mp Nusrat Jahan: TMC की पूर्व सांसद नुसरत जहाँ को राशन घोटाला मामले में तलब किया गया है. उन्हें 22 अप्रैल को कोलकाता में ED ऑफिस में पेश होने के लिए कहा गया है. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के पहले चरण के मतदान से एक दिन पहले पेश होने को कहा गया है.  

उन्हें एजेंसी के सॉल्ट लेक स्थित सीजीओ कॉम्पलेक्स ऑफिस में पेश होने को कहा गया है. हालांकि बसीरहाट से पूर्व सांसद ने इस मामले में किसी तरह की प्रतिक्रिया नहीं दी है.

क्या है पूरा घटनाक्रम? 
दरअसल, कोरोना-19 लॉकडाउन के दौरान पश्चिम बंगाल के बसीरहाट के बॉर्डर इलाके में बांग्लादेश को गेहूं और चावल की तस्करी के आरोप में कई ट्रक जब्त किए गए थे. उस वक्त नुसरत बसीरहाट सीट से सांसद थीं. 

ईडी की मानें तो कथित राशन तस्करी की जांच के दौरान कई नाम सामने आए थे. अधिकारी बांग्लादेश को गेहूं की तस्करी मामले में पूछताछ करना चाहते हैं. फिलहाल जानकारी नहीं है कि नुसरत जहां देश में हैं भी कि नहीं. इसकी वजह हाल ही में वो अपने पति अभिनेता यश दासगुप्ता के साथ छुट्टी मनाने विदेश यात्रा पर गईं थीं. 

इस मामले में भी हो चुकी है नुसरत जहां से पूछताछ

नुसरत से इसके अलावा ईडी ने एक फ्लैट धोखाधड़ी मामले में पूछताछ की थी. तब उनसे सीजीओ कॉम्पलेक्स में लगभग 6 घंटे पूछताछ की थी. बीजेपी नेता शंकुदेव पांडा ने इस कथित धोखाधड़ी में शामिल होने का आरोप लगाया था. साथ ही ईडी में शिकायत दर्ज कराई थी. 

ईडी की कार्रवाई पर उठ रहे सवाल
इधर, पश्चिम बंगाल में चुनावी प्रचार जोर-शोर से चल रहा है. ऐसे में पहले चरण के मतदान भी होने हैं. टीएमसी ने ईडी की कार्रवाई को साजिश करार दिया है. साथ ही आरोप लगाया कि चुनावी माहौल में जांच एजेंसियों का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है. 

यह भी पढ़ेंः Tamil Nadu Assembly Elections 2026: सुशासन बाबू के बिहार छोड़ने पर राहुल गांधी ने नीतीश कुमार को लेकर किया ये बड़ा दावा



Source link