Skip to content
Gorkha TV
Gorkha TV
  • Home
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Sports
  • Technology
Search
Gorkha TV
Gorkha TV
  • Home
  • Login
  • Teligram
  • google
  • foodsala
WhatsApp पर ऐसे बनाएं कॉल लिंक, बिना अकाउंट वाले गेस्ट भी कर सकेंगे जॉइन

WhatsApp पर ऐसे बनाएं कॉल लिंक, बिना अकाउंट वाले गेस्ट भी कर सकेंगे जॉइन

By / 3 November, 2026


आज के समय में ऑनलाइन बातचीत के लिए वीडियो और वॉइस कॉलिंग का इस्तेमाल तेजी से बढ़ा है. ऑफिस मीटिंग हो, ऑनलाइन क्लास या फिर परिवार और दोस्तों से बातचीत, लोग अलग-अलग ऐप के जरिए एक-दूसरे से जुड़े रहते हैं. लेकिन कई बार परेशानी तब आती है, जब सामने वाले व्यक्ति के फोन में वह ऐप मौजूद नहीं होता, जिससे आप कॉल करना चाहते हैं.

ऐसे में या तो उसे नया ऐप डाउनलोड करना पड़ता है या फिर किसी दूसरे प्लेटफॉर्म पर बातचीत करनी पड़ती है. इसी परेशानी को दूर करने के लिए WhatsApp ने अपना नया गेस्ट कॉलिंग फीचर पेश किया है. इसकी मदद से अब ऐसे लोगों को भी WhatsApp कॉल में शामिल किया जा सकेगा, जिनका इस प्लेटफॉर्म पर अकाउंट नहीं है. जानिए इस नए फिचर के बारे में पूरी जानकारी.

रिलेटेड स्टोरी >>

WhatsApp का Guest Calling फीचर

Meta के WhatsApp ने 14 अक्टूबर 2026 को Guest Calling फीचर की घोषणा की थी. इसके जरिए WhatsApp अकाउंट रखने वाला व्यक्ति एक कॉल लिंक तैयार करके किसी ऐसे व्यक्ति को भेज सकता है, जो WhatsApp इस्तेमाल नहीं करता. इस फीचर की खास बात यह है कि गेस्ट को न तो WhatsApp अकाउंट बनाने की जरूरत है और न ही मोबाइल में ऐप डाउनलोड करने की. वह कंप्यूटर के ब्राउजर के जरिए लिंक खोलकर कॉल में शामिल होने की रिक्वेस्ट कर सकता है. WhatsApp के मुताबिक इस सुविधा के जरिए वॉइस और वीडियो कॉल की जा सकती है. कॉल में एक साथ अधिकतम 32 लोग शामिल हो सकते हैं. यह सुविधा मुफ्त है और कॉल पर कोई निर्धारित समय सीमा भी नहीं है. साथ ही कॉल एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड रहती है.

ऐसे बना सकते हैं WhatsApp Guest Call Link

अगर आप किसी ऐसे दोस्त, रिश्तेदार या कॉवर्कर को WhatsApp कॉल में जोड़ना चाहते हैं, जिसके पास इस ऐप का अकाउंट नहीं है, तो इसके लिए आपको कुछ आसान स्टेप फॉलो करने होंगे. सबसे पहले अपने फोन में WhatsApp ओपन करें. इसके बाद Calls टैब पर जाएं. यहां दिए गए ‘+’ आइकन पर टैप करें. अब Create Call Link का विकल्प चुनें. जरूरत के मुताबिक वॉइस या वीडियो कॉल का लिंक तैयार करें. तैयार लिंक को कॉपी करके उस व्यक्ति को भेज दें, जिसे कॉल में शामिल करना है. इस तरह बिना नंबर सेव किए भी किसी व्यक्ति को कॉल के लिए आमंत्रित किया जा सकता है. ध्यान रखें कि कॉल लिंक बनाने के लिए आपके पास WhatsApp अकाउंट होना जरूरी है.

बिना अकाउंट वाले लोग ऐसे जुड़ेंगे कॉल में

जिस व्यक्ति को कॉल लिंक भेजा गया है, उसे अपने कंप्यूटर के ब्राउजर में यह लिंक ओपन करना होगा. इसके बाद उसे अपना नाम दर्ज करना होगा और कॉल में शामिल होने के लिए रिक्वेस्ट भेजनी होगी. रिक्वेस्ट भेजने के बाद वह सीधे बातचीत शुरू नहीं कर सकेगा. पहले उसे वेटिंग रूम में इंतजार करना होगा. जब कॉल होस्ट यानी लिंक बनाने वाला व्यक्ति परमिशन देगा, तभी वह कॉल में शामिल हो पाएगा. फिलहाल गेस्ट कॉल में शामिल होने के लिए कंप्यूटर ब्राउजर का इस्तेमाल कर सकते हैं. मोबाइल ब्राउजर के जरिए गेस्ट कॉल जॉइन करने की सुविधा उपलब्ध नहीं है.

यह भी पढ़ें: Reddit Login Update: गेस्ट बनकर नहीं देख पाएंगे Reddit! कंपनी बदल रही है कंटेंट एक्सेस के नियम

गेस्ट को मिलेंगे ये खास फीचर्स

WhatsApp ने गेस्ट यूजर्स को सिर्फ कॉल सुनने और बोलने तक सीमित नहीं रखा है. उन्हें बातचीत के दौरान कुछ जरूरी सुविधाएं भी मिलती हैं. जैसे गेस्ट कंप्यूटर की स्क्रीन दूसरे लोगों के साथ शेयर कर सकते हैं. यह ऑनलाइन मीटिंग और पढ़ाई के लिए उपयोगी है. वे बातचीत के दौरान थम्स अप और हार्ट जैसे इमोजी से प्रतिक्रिया दे सकते हैं. साथ ही ग्रुप कॉल में अपनी बारी आने पर बोलने के लिए हाथ उठाने का विकल्प मिलता है. वहीं बातचीत के लिए कोई तय समय सीमा भी नहीं है.

प्राइवेसी के लिए WhatsApp ने रखे ये नियम

गेस्ट कॉलिंग में सुरक्षा और प्राइवेसी को ध्यान में रखते हुए कुछ सीमाएं भी रखी गई हैं. गेस्ट दूसरे प्रतिभागियों के फोन नंबर नहीं देख सकते. इसके अलावा वे कॉल के दौरान मैसेज नहीं भेज सकते और न ही अपनी तरफ से किसी दूसरे व्यक्ति को कॉल में जोड़ सकते हैं. सबसे अहम बात यह है कि कॉल में किसे शामिल करना है, इसका नियंत्रण होस्ट के पास रहता है. वह किसी भी गेस्ट की रिक्वेस्ट एक्सेप्ट या रिजेक्ट कर सकता है. जरूरत पड़ने पर कॉल के बीच से किसी गेस्ट को बाहर भी निकाल सकता है.

Google और Outlook Calendar से भी जुड़ने की तैयारी

WhatsApp ने गेस्ट कॉलिंग के साथ एक और सुविधा लाने की योजना बताई है. कंपनी के अनुसार 2026 के अंत में Google Calendar और Outlook के साथ कैलेंडर इंटीग्रेशन शुरू किया जाना है. इसके जरिए यूजर्स सीधे अपने कैलेंडर से WhatsApp कॉल तैयार कर सकेंगे और मीटिंग के इनविटेशन में कॉल लिंक जोड़ पाएंगे. इसके लिए WhatsApp प्लगइन इंस्टॉल करके अकाउंट कनेक्ट करना होगा.

यह भी पढ़ें: Electric Diya For Diwali: पानी डालते ही कैसे जलते हैं इलेक्ट्रिक दीये? जानें इसके पीछे की टेक्नोलॉजी



Source link

← Previous Post
Next Post →

Related Posts

How To Active Windows 10 For free

How To Active Windows 10 For free

NASA asteroid mission on hold due to late software delivery

NASA asteroid mission on hold due to late software delivery

This is the list of the most expensive and luxurious phones, but it will cost a lot of money to bring home

This is the list of the most expensive and luxurious phones, but it will cost a lot of money to bring home

He is giving answers to big questions but know what ChatGPT cannot do

He is giving answers to big questions but know what ChatGPT cannot do

You can use Chat GPT for free, know how

You can use Chat GPT for free, know how

  • हिंदू-यहूदी गठबंधन से घबराया पाकिस्तान, मुनीर बोले-‘मुसलमानों के लिए…’
    हिंदू-यहूदी गठबंधन से घबराया पाकिस्तान, मुनीर बोले-‘मुसलमानों के लिए…’
  • US मिड टर्म चुनाव में अगर हारी ट्रंप की पार्टी तो भारत को नुकसान या फायदा, समझें पूरा गणित
    US मिड टर्म चुनाव में अगर हारी ट्रंप की पार्टी तो भारत को नुकसान या फायदा, समझें पूरा गणित
  • LIVE: सीनेट-हाउस से ट्रंप को करारा झटका, अमेरिकी चुनाव में जीत की ओर डेमोक्रेटिक
    LIVE: सीनेट-हाउस से ट्रंप को करारा झटका, अमेरिकी चुनाव में जीत की ओर डेमोक्रेटिक
  • ‘ट्रंप की हत्या कर देंगे’, जेल में दिखे डोनाल्ड ट्रंप! ईरान में लगा बिलबोर्ड
    ‘ट्रंप की हत्या कर देंगे’, जेल में दिखे डोनाल्ड ट्रंप! ईरान में लगा बिलबोर्ड
  • US मिड-टर्म इलेक्शन: 6 राज्यों में वोटिंग, अमेरिका के लिए क्यों जरूरी ये चुनाव?
    US मिड-टर्म इलेक्शन: 6 राज्यों में वोटिंग, अमेरिका के लिए क्यों जरूरी ये चुनाव?
  • ‘उसे अब जरूरत नहीं’, इजरायल को 4 अरब डॉलर की अमेरिकी मदद बंद करने पर बोले ट्रंप
    ‘उसे अब जरूरत नहीं’, इजरायल को 4 अरब डॉलर की अमेरिकी मदद बंद करने पर बोले ट्रंप
  • USA के मध्यावधि चुनावों के लिए वोटिंग जारी, जानें अमेरिका की जनता किन मुद्दों पर कर रही वोट
    USA के मध्यावधि चुनावों के लिए वोटिंग जारी, जानें अमेरिका की जनता किन मुद्दों पर कर रही वोट
  • अगर US ने चुनाव बाद ईरान पर किए हमले, तो क्या चीन होगा परेशान? ड्रैगन ने कर दिया साफ
    अगर US ने चुनाव बाद ईरान पर किए हमले, तो क्या चीन होगा परेशान? ड्रैगन ने कर दिया साफ
  • बातचीत के दावों के बीच US का हमला, ईरान का दावा- 2 अमेरिकी ड्रोन मार गिराए
    बातचीत के दावों के बीच US का हमला, ईरान का दावा- 2 अमेरिकी ड्रोन मार गिराए
  • ईरान में परमाणु हमले का खौफ, टीवी चैनलों पर दिए जा रहे बचाव के निर्देश
    ईरान में परमाणु हमले का खौफ, टीवी चैनलों पर दिए जा रहे बचाव के निर्देश
  • अमेरिकी में मध्यावधि चुनाव आज, ट्रंप की लोकप्रियता का सबसे बड़ा लिटमस टेस्ट!
    अमेरिकी में मध्यावधि चुनाव आज, ट्रंप की लोकप्रियता का सबसे बड़ा लिटमस टेस्ट!
  • ‘डोनाल्ड ट्रंप के…’, US मिडटर्म इलेक्शन पर ध्रुव राठी की भविष्यवाणी
    ‘डोनाल्ड ट्रंप के…’, US मिडटर्म इलेक्शन पर ध्रुव राठी की भविष्यवाणी
  • इंडियन नेवी और एयरफोर्स ने की ईरान की मदद, ईरानी दूतावास खुश होकर बोला- ‘भारत ने…’
    इंडियन नेवी और एयरफोर्स ने की ईरान की मदद, ईरानी दूतावास खुश होकर बोला- ‘भारत ने…’
  • ओमान में भारतीय झंडे वाले जहाज पर हमला, MEA भयंकर नाराज, बोला- ‘बेहद…’
    ओमान में भारतीय झंडे वाले जहाज पर हमला, MEA भयंकर नाराज, बोला- ‘बेहद…’
  • टॉप टैलेंट नहीं, तोड़ दें ब्रिटेन का ख्वाब! नया माइग्रेशन प्लान और भारतीयों पर असर क्या?
    टॉप टैलेंट नहीं, तोड़ दें ब्रिटेन का ख्वाब! नया माइग्रेशन प्लान और भारतीयों पर असर क्या?
  • भारतीय झंडे वाले जहाज पर ओमान के नजदीक समंदर में हमला, एक की मौत, शिप पर थे 14 नाविक
    भारतीय झंडे वाले जहाज पर ओमान के नजदीक समंदर में हमला, एक की मौत, शिप पर थे 14 नाविक
  • LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
    LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
  • ‘हम जमीन से टकराने वाले हैं’, फ्लोरिडा विमान हादसे से पहले को-पायलट ने बॉयफ्रेंड को भेजे दर्दना
    ‘हम जमीन से टकराने वाले हैं’, फ्लोरिडा विमान हादसे से पहले को-पायलट ने बॉयफ्रेंड को भेजे दर्दना
  • नेपाल में लैंडिंग के वक्त टकराए 2 हेलीकॉप्टर, 1 व्यक्ति की मौत
    नेपाल में लैंडिंग के वक्त टकराए 2 हेलीकॉप्टर, 1 व्यक्ति की मौत
  • अमेरिका से युद्ध खत्म करने को लेकर ईरान ने रखी 7 शर्तें, चीन ने किया तेहरान का समर्थन
    अमेरिका से युद्ध खत्म करने को लेकर ईरान ने रखी 7 शर्तें, चीन ने किया तेहरान का समर्थन
  • अंतरिक्ष में ड्रैगन की साजिश! भेजा खतरनाक जासूस, यूएस एजेंसी ने लीक की तस्वीर
    अंतरिक्ष में ड्रैगन की साजिश! भेजा खतरनाक जासूस, यूएस एजेंसी ने लीक की तस्वीर
  • मिडटर्म इलेक्शन से पहले बोले राष्ट्रपति ट्रंप, डेमोक्रेट्स को रोकने करेंगे इस पावर का इस्तेमाल
    मिडटर्म इलेक्शन से पहले बोले राष्ट्रपति ट्रंप, डेमोक्रेट्स को रोकने करेंगे इस पावर का इस्तेमाल
  • बांग्लादेश में भारी बवाल, लेबर लीडर ने भारत को लेकर लगाई ये गुहार, बोले- हो जाएंगे कंगाल
    बांग्लादेश में भारी बवाल, लेबर लीडर ने भारत को लेकर लगाई ये गुहार, बोले- हो जाएंगे कंगाल
  • अमेरिकी मध्यावधि चुनाव: ट्रंप सरकार और संसद पर पड़ेगा असर? समझें क्यों है अहम
    अमेरिकी मध्यावधि चुनाव: ट्रंप सरकार और संसद पर पड़ेगा असर? समझें क्यों है अहम
  • इजराइल में फिर चुनाव या नेतन्याहू विरोधियों से मिलाएंगे हाथ, किंगमेकर से अछूत हुई अरब पार्टियां
    इजराइल में फिर चुनाव या नेतन्याहू विरोधियों से मिलाएंगे हाथ, किंगमेकर से अछूत हुई अरब पार्टियां
  • ‘बात करें, प्रदर्शनकारियों की समस्याएं सुनें’, अल्बानिया की हिंसा पर AARC, जांच की मांग
    ‘बात करें, प्रदर्शनकारियों की समस्याएं सुनें’, अल्बानिया की हिंसा पर AARC, जांच की मांग
  • ‘मेडे, मेडे’, पायलट के आखिरी शब्द, 32 हजार फीट प्रति मिनट की रफ्तार से जमीन से टकराया विमान
    ‘मेडे, मेडे’, पायलट के आखिरी शब्द, 32 हजार फीट प्रति मिनट की रफ्तार से जमीन से टकराया विमान
  • ‘मिसाइल की तरह जमीन पर आ गिरा विमान’, लोगों ने फ्लोरिडा हादसे पर क्या कहा?
    ‘मिसाइल की तरह जमीन पर आ गिरा विमान’, लोगों ने फ्लोरिडा हादसे पर क्या कहा?
  • कोर्ट पर नियंत्रण की जंग, PM पर ‘तख्तापलट’ के गंभीर आरोप, पोलैंड में सड़कों पर जनसैलाब
    कोर्ट पर नियंत्रण की जंग, PM पर ‘तख्तापलट’ के गंभीर आरोप, पोलैंड में सड़कों पर जनसैलाब
  • फिर से टैरिफ लगाने की तैयारी में ट्रंप? चुनाव के बावजूद ले सकते हैं बड़ा फैसला
    फिर से टैरिफ लगाने की तैयारी में ट्रंप? चुनाव के बावजूद ले सकते हैं बड़ा फैसला

© 2026 Gorkha TV, All Rights Reserved