अर्शदीप की लंबी छलांग, अक्षर भी चमके; ICC रैंकिंग में भारतीय गेंदबाजों की चांदी

अर्शदीप की लंबी छलांग, अक्षर भी चमके; ICC रैंकिंग में भारतीय गेंदबाजों की चांदी


अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने बुधवार (18 नवंबर) को ताजा रैंकिंग जारी की, जिसमें भारतीय गेंदबाजों की चांदी होती दिखी. हाल ही में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की वनडे सीरीज खेली थी, जिसमें तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने 4 मैचों में 8 विकेट चटकाए थे, जबकि स्पिनर अक्षर पटेल को 6 सफलताएं मिली थीं. इस प्रदर्शन के बाद दोनों ही गेंदबाजों ने वनडे की आईसीसी रैंकिंग में छलांग लगाई है. अर्शदीप 12 पायदान ऊपर पहुंचे हैं, जबकि अक्षर को 2 पायदान का फायदा हुआ है. 

लंबी छलांग के बाद अर्शदीप आईसीसी वनडे बॉलिंग रैंकिंग में संयुक्त रूप से 19वें नंबर पर पहुंच गए हैं. स्पिन ऑलराउंडर अक्षर पटेल भी 19वें पायदान पर हैं. दोनों के पास 567-567 रेटिंग प्वाइंट्स मौजूद हैं. 

टॉप-10 में कोई भारतीय गेंदबाज नहीं 

रैंकिंग में टॉप-10 पर नजर डाली जाए, तो कोई भारतीय गेंदबाज नजर नहीं आता है. अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान 760 रेटिंग प्वाइंट्स के साथ पहले पायदान पर हैं. टॉप-5 में 2 पाकिस्तानी गेंदबाज नजर आते हैं. दक्षिण अफ्रीका के स्पिनर केशव महाराज 660 रेटिंग के साथ दूसरे नंबर पर हैं. पाकिस्तान के स्पिनर अबरार अहमद तीसरे और तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी चौथे नंबर पर मौजूद हैं. अबरार के पास 642 की और शाहीन के पास 621 रेटिंग प्वाइंट्स हैं. न्यूजीलैंड के मिचेल सेंटनर 610 रेटिंग के साथ 5वें नंबर पर हैं. 

वनडे बैटिंग रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों का जलवा 

भारत के कप्तान शुभमन गिल वनडे बैटिंग रैंकिंग में पहले पायदान पर हैं. गिल के पास 806 रेटिंग प्वाइंट्स हैं. न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल 778 रेटिंग के साथ दूसरे नंबर पर हैं. आगे बढ़ते हुए भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली 757 रेटिंग के साथ तीसरे पायदान पर नजर आते हैं. अफगानिस्तान के इब्राहिम जादरान चौथे और भारत के रोहित शर्मा पाचवें नंबर पर हैं. जादरान के पास 752 और हिटमैन के पास 732 रेटिंग प्वाइंट्स हैं. फैंस एक बार फिर किंग कोहली को वनडे रैंकिंग में पहले पायदान पर देखने के लिए उत्सुक हैं. 

 

यह भी पढ़ें: आज वाराणसी में स्टेडियम का निरीक्षण करेंगे जय शाह, राजीव शुक्ला भी होंगे साथ



Source link