आज सस्ता हुआ सोना चांदी? दिल्ली-मुंबई-चेन्नई समेत जानें आपके शहर का भाव

आज सस्ता हुआ सोना चांदी? दिल्ली-मुंबई-चेन्नई समेत जानें आपके शहर का भाव


दीपावली के बाद अब वेडिंग सीजन आ गया है, ऐसे में सोने और चांदी के दामों में गिरावट देखने को मिल रही है. पिछले कई दिनों से लगातार सोने के दाम गिर रहे हैं. इस हफ्ते अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत करीब 4.5% तक गिर गई है. जून के बाद ये सोने की सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट बताई जा रही है. चांदी, प्लैटिनम और पैलेडियम की कीमतों में भी बदलाव देखा गया है.

बुलियन वेबसाइट के आंकड़ों के मुताबिक, 15 नवंबर को सोने की कीमत 1,37,320 रुपये प्रति 10 ग्राम रही. वहीं, चांदी का भाव 1,77,280 रुपये प्रति किलो दर्ज किया गया. आइये जानते हैं अलग- अलग शहरों में सोने- चांदी के दाम क्या हैं.

आपके शहर में क्या आज सोने का दाम?
15 नवंबर को भी सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है. जिसके बाद देश के प्रमुख शहरों जैसे मुंबई, दिल्ली, चेन्नई, हैदराबाद आदि में 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने के भाव बदल गए हैं, यहां देखें ताजा कीमत:

शहर 24 कैरेट (10 ग्राम) 22 कैरेट (10 ग्राम) 18 कैरेट (10 ग्राम)
मुंबई 1,37,070 रुपये 1,25,648 रुपये 1,02,803 रुपये
दिल्ली 1,36,830 रुपये 1,25,428 रुपये 1,02,623 रुपये
बेंगलुरु 1,37,180 रुपये 1,25,748 रुपये 1,02,885 रुपये
कोलकाता 1,36,890 रुपये 1,25,483 रुपये 1,02,668 रुपये
चेन्नई 1,37,470 रुपये 1,26,014 रुपये 1,03,103 रुपये
हैदराबाद 1,37,290 रुपये 1,25,849 रुपये 1,02,968 रुपये
अहमदाबाद 1,37,250 रुपये 1,25,813 रुपये 1,02,938 रुपये
कोयंबटूर 1,37,470 रुपये 1,26,014 रुपये 1,03,103 रुपये

आज क्या है चांदी का दाम?
सोने के साथ ही चांदी की कीमतों में भी गिरावट दर्ज की जा रही है. 15 नवंबर को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमतें इस प्रकार रहीं:

शहर चांदी का भाव (1 किलो)
मुंबई 1,76,960 रुपये
दिल्ली 1,76,650 रुपये
बेंगलुरु 1,77,090 रुपये
कोलकाता 1,76,720 रुपये
चेन्नई 1,77,470 रुपये
हैदराबाद 1,77,240 रुपये
अहमदाबाद 1,77,190 रुपये
कोयंबटूर 1,77,470 रुपये

क्यों आ रही दामों में गिरावट?
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों पर अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के फैसलों का असर पड़ रहा है. निवेशकों को आशंका है कि अमेरिका में महंगाई बढ़ने के कारण फेडरल रिजर्व ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर सकता है. इसके अलावा कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी होने से भी महंगाई बढ़ने का खतरा है. इन वजहों से निवेशकों ने सोने की खरीदारी कम की है, जिसका असर इसकी कीमतों पर पड़ा है.

ये भी पढ़ें: दिल्ली में जहरीली हवा का असर, हर दुकान पर रोज बिक रहे 20 एयर प्यूरीफायर



Source link