ईशान किशन ने 270 रन बनाकर तोड़े 3 रिकॉर्ड, कई दिग्गज छूटे पीछे

ईशान किशन ने 270 रन बनाकर तोड़े 3 रिकॉर्ड, कई दिग्गज छूटे पीछे


2026 दलीप ट्रॉफी के फाइनल में ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन ने इतिहास रच दिया है. ईशान किशन ने 334 गेंद में 270 रनों की पारी खेलकर तीन बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए. उनकी इस ऐतिहासिक पारी की बदौलत ईस्ट जोन ने 708 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया. ईशान दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में दोहरा शतक लगाने वाले ईस्ट जोन के पहले बल्लेबाज बन गए हैं. 270 रनों की पारी खेलकर ईशान किशन ने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं.

ईशान किशन ने तोड़े 3 बड़े रिकॉर्ड 

फाइनल मैच में ईशान किशन ने 270 गेंद में दोहरा शतक पूरा किया. उन्होंने 334 गेंद में 270 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 30 चौके और 7 छक्के निकले. ईशान से पहले दलीप ट्रॉफी के फाइनल में ईस्ट जोन के लिए सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड ऋद्धिमान साहा के नाम दर्ज था, जिन्होंने 2012 के फाइनल में 170 रन बनाए थे. 

ईशान बनें फाइनल में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज 

ईशान किशन ने पांचवें नंबर पर खेलते हुए 270 रनों की पारी खेली. वह कप्तान के साथ-साथ विकेटकीपर भी हैं. ईशान अब दलीप ट्रॉफी के फाइनल में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने दिनेश कार्तिक का रिकॉर्ड ध्वस्त किया है. दिनेश कार्तिक ने 2010 दलीप ट्रॉफी फाइनल में 183 रनों की पारी खेली थी. ईशान दलीप ट्रॉफी के फाइनल में दोहरा शतक लगाने वाले पहले विकेटकीपर कप्तान भी हैं. 

दोहरा शतक लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज 

ईशान किशन दलीप ट्रॉफी में ईस्ट जोन के लिए दोहरा शतक लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं. उनसे पहले यह कारनामा अरुण लाल और सबा करीम ने किया था. ईशान ओवरऑल दलीप ट्रॉफी के फाइनल मैच में 200 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले सातवें बल्लेबाज भी बन गए हैं.

यह भी पढ़ें- 

भारतीय क्रिकेट के लिए ऐतिहासिक होगा 3 अक्टूबर, एक दिन में 2 देशों से खेलेगी टीम इंडिया



Source link