एयर एंबुलेंस से मुंबई पहुंचीं नुसरत भरूचा, ऑक्सीजन सपोर्ट पर दिखीं एक्ट्रेस

एयर एंबुलेंस से मुंबई पहुंचीं नुसरत भरूचा, ऑक्सीजन सपोर्ट पर दिखीं एक्ट्रेस


बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा का बाली में एक्सीडेंट हो गया था, जिसमें उनकी रीढ़ की हड्डी में चोट आई थी. रीढ़ की हड्डी की सर्जरी के लिए वो बाली से मुंबई लौट आई हैं, एक्ट्रेस का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वो ऑक्सीजन सपोर्ट पर दिखी हैं. उनकी सर्जरी मुंबई के अस्तपाल में की जाएगी.

नुसरत भरूचा को एयर एंबुलेंस के जरिए मुंबई पहुंचाया गया है. वो वर्क कम बाली हॉलिडे ट्रिप पर बाली गई थीं. यहां हादसा हो गया और उनकी रीढ़ की हड्डी फ्रैक्चर हो गई, जिसके बाद अस्पताल में एडमिट भी कराया गया था. ऐसे में अब उनकी रीढ़ की हड्डी की सर्जरी मुंबई में की जाएगी, जिसके चलते एक्ट्रेस को एयर लिफ्ट करके मुंबई लाया गया.

ऑक्सीजन सपोर्ट पर दिखीं नुसरत भरूचा

नुसरत भरूचा की मुंबई से फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर सामने आई है, जिसमें एक्ट्रेस को होश में सबसे बातें करते हुए देखा जा सकता है लेकिन वो ऑक्सीजन सपोर्ट पर भी नजर आईं. इस दौरान उनकी हालत काफी गंभीर नजर आई. उन्हें स्ट्रैचर से लेकर जाया गया.

कैसे लगी नुसरत भरूचा को चोट?

इसके पहले नुसरत भरूचा की टीम की ओर से भी एक्ट्रेस की तबीयत को लेकर भी अपडेट दिया गया था, जिसमें जानकारी दी गई थी कि उन्हें चोट और सर्जरी की वजह से आराम करने और ठीक होने में समय लगेगा. इसकी वजह से आने वाले समय में उनके काम पर भी इसका असर पड़ेगा. हालांकि, इस दौरान ये नहीं बताया गया था कि नुसरत को आखिर चोट कैसे लगी. खैर, नुसरत आगे के इलाज के लिए मुंबई आ चुकी हैं और अभी तक जानकारी सामने नहीं आई है कि उनकी रीढ़ की हड्डी की सर्जरी कब की जाएगी.

नुसरत भरूचा का प्रोफेशनल फ्रंट

बहरहाल, अगर नुसरत भरूचा का प्रोफेशनल फ्रंट के बारे में बात की जाए तो रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्ट्रेस टाइगर श्रॉफ के साथ स्क्रीन शेयर करने वाली थीं. वो पहली बार उनके साथ काम करते हुए नजर आतीं कि उससे पहले ये बड़ा हादसा हो गया. हालांकि, दोनों की फिल्म का टाइटल रिवील नहीं किया गया था. वो आखिरी बार कॉमेडी-ड्रामा फिल्म ‘उफ्फ ये सियापा’ में नजर आई थीं, जिसे 5 सितंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था.





Source link