AIMIM और आजाद समाज पार्टी (कांशी राम) के गठबंधन पर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने टिप्पणी की, जिस पर अब AIMIM नेता ने तीखा पलटवार किया है. AIMIM के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष शोएब जमई ने कहा कि मैं यही कहूंगा कि बड़ी देर कर दी मेहरबान, आते-आते. जब हम शुरू से कह रहे थे कि अगर उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के रथ को रोकना है तो हमें एक साथ आना पड़ेगा और मिलकर मजबूती से चुनाव लड़ना होगा.
उन्होंने कहा, ‘उत्तर प्रदेश में बहुत बड़ा वैक्युम है. मुसलमानों और दलित समाज के भीतर प्रतिनिधित्व में जो एक बहुत बड़ा वैक्युम बना है, वो दोनों समाज यूपी में वोटों का बहुत बड़ा हिस्सा है. यहां करीब 44 फीसदी वोटर दलित और मुस्लिम समुदायों से आते हैं. आपने उन्हें पीछे छोड़ दिया और मंदिरों की राजनीति का रास्ते पर चल दिए. यहां तक कि आपने PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) के नारे को भी बदल दिया. तो जाहिर सी बात है कि इन वोटरों का एक बहुत बड़ा वर्ग अब किसी विकल्प की तलाश में है.’
हमारे कदम से उन्हें बेचैनी तो हुई है- शोएब जमई
AIMIM के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष शोएब जमई ने शुक्रवार (13 नवंबर, 2026) को न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा, ‘अब जब हमने अपना सामाजिक परिवर्तन मोर्चा बना लिया है, तब आपको इसकी याद आ रही है कि हम भी ठीक हैं और आप स्वागत कर रहे हैं. जाहिर है कि हमारे इस कदम से बेचैनी तो उनको भी हुई है, लेकिन चलिए देर आए दुरुस्त आए.’
Delhi: AIMIM state president Shoaib Jamai, reacting to Samajwadi Party chief Akhilesh Yadav’s remarks on the alliance between AIMIM and the Azad Samaj Party (Kanshi Ram), says, “I would say, ‘Better late than never.’ We have been saying from the beginning that if the BJP’s march in Uttar Pradesh is to be stopped, we must come together and contest the elections unitedly. Nearly 44 per cent of voters here belong to the Dalit and Muslim communities. You left them behind and chose the path of temples. You even changed the PDA (Pichhda, Dalit, Alpsankhyak) slogan. Naturally, a large section of these voters is now looking for an alternative. Now that we have formed the ‘Samajik Parivartan Morcha’, you are remembering this. Clearly, our move has caused some concern among them as well. Nevertheless, better late than never. Let us hope for a positive outcome. At least, there is now a realisation that our alliance is also capable of stopping the Bharatiya Janata Party.”
— IANS (@ians_india) November 13, 2026
उन्होंने कहा, ‘उम्मीद है कि इसका कुछ सकारात्मक नतीजा निकलेगा. कम से कम इस बात का एहसास तो हुआ है कि हमारा गठबंधन भी भारतीय जनता पार्टी (BJP) को रोकने में सक्षम है.’
अखिलेश यादव के मुस्लिम CM फेस की टिप्पणी पर ओवैसी का वार
वहीं, अखिलेश यादव ने जब AIMIM से मुस्लिम व्यक्ति को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री का चेहरा न बनाने को लेकर टिप्पणी की, इस पर AIMIM प्रमुख और लोकसभा सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने पलटवार करते हुए अखिलेश यादव को चुनौती दी. उन्होंने कहा, ‘अगर हमने नहीं बनाया है तो अखिलेश यादव अपने पार्टी के किसी मुस्लिम युवक को मुख्यमंत्री का चेहरा बना दें और खुद पीछे हट जाएं. उन्हें कौन रोक रहा है. वो खुद कितने सालों तक मुख्यमंत्री रहे.’
यह भी पढ़ेंः कीर्ति आजाद के बयान पर विवाद: मुस्लिम युवक ने दर्ज कराई शिकायत, कहा- ‘माफी मांगें वरना…’






