कई शहरों में 100 रुपये से अधिक पहुंचा पेट्रोल का भाव, जानें आपके शहर में क्या है लेटेस्ट रेट?

कई शहरों में 100 रुपये से अधिक पहुंचा पेट्रोल का भाव, जानें आपके शहर में क्या है लेटेस्ट रेट?


Petrol-Diesel Price on April 28: आज मंगलवार को देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं, जबकि मिडिल-ईस्ट में बढ़ते तनाव और प्रमुख एनर्जी शिपिंग मार्ग होर्मुज स्ट्रेट (Strait of Hormuz) के बंद होने के चलते ग्लोबल ऑयल मार्केट्स में अस्थिरता का माहौल है.

कहीं 100 से कम तो कहीं ऊपर है कीमत

आज दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.77 रुपये प्रति लीटर पर बरकरार है. कई अन्य महानगरों में कीमतें अधिक देखी जा रही हैं, जिसमें मुंबई भी शामिल हैं. यहां पेट्रोल की कीमत 103.50 रुपये प्रति लीटर है. अन्य प्रमुख शहरों में भी पेट्रोल की कीमतें 100 रुपये प्रति लीटर से ऊपर दर्ज की गईं, जिनमें कोलकाता (105.41 रुपये), बेंगलुरु (102.92 रुपये) और चेन्नई (100.90 रुपये) शामिल हैं.

डीजल की कितनी है कीमत?

पूरे देश में आज डीजल की कीमतें भी स्थिर रहीं. दिल्ली में डीजल की कीमत 87.67 रुपये प्रति लीटर, जबकि मुंबई में इसकी दरें 90.03 रुपये प्रति लीटर दर्ज की गई है. हालांकि, चेन्नई (92.39 रुपये), कोलकाता (92.02 रुपये) और बेंगलुरु (90.99 रुपये) सहित कई शहरों में कीमतें ज्यादा हैं.

आज पेट्रोल-डीजल की कीमत

शहर पेट्रोल की कीमत (प्रति लीटर) डीजल की कीमत (प्रति लीटर)
दिल्ली  94.77  87.67
मुंबई 103.54 90.03
कोलकाता 105.45  92.02
चेन्नई 100.80 92.39
बेंगलुरु 102.92 90.99
चंडीगढ़ 94.30 82.45
फतेहाबाद 97.09 89.56
गंगटोक 103.35 90.45
गुवाहाटी 93.23 89.46

ग्लोबल फ्यूल मार्केट में उथल-पुथल

रिटेल फ्यूल की कीमतों में यह ठहराव ग्लोबल क्रूड बेंचमार्क में तेजी से बढ़ोतरी के बावजूद आया है. रॉयटर्स के मुताबिक, ब्रेंट क्रूड 106 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर ट्रेड कर रहा है, जबकि US क्रूड 95 डॉलर के करीब है. पिछले हफ्ते इन दोनों में युद्ध शुरू होने के बाद से सबसे बड़ी साप्ताहिक बढ़त दर्ज की गई है.

इस उछाल की वजह अमेरिका और ईरान के बीच रुकी हुई शांति वार्ता और होर्मुज जलडमरूमध्य में लगातार आ रही रुकावटें हैं — यह तेल के परिवहन का एक अहम ग्लोबल रास्ता है, जिससे दुनिया के कुल तेल प्रवाह का लगभग पांचवां हिस्सा गुजरता है. टैंकरों की सीमित आवाजाही और सप्लाई में कमी के कारण बाजार में तंगी बनी हुई है.

ये भी पढ़ें:

महंगाई की दोहरी मार: खाने का तेल ₹182 के पार, रिटेल इंफ्लेशन 3.4% पर पहुंची, बड़े झटके की चेतावनी



Source link