कर्नाटक में कई डिप्टी सीएम की हो सकती डीके शिवकुमार सरकार, सिद्धारमैया खेमे को क्या मिलेगा?

कर्नाटक में कई डिप्टी सीएम की हो सकती डीके शिवकुमार सरकार, सिद्धारमैया खेमे को क्या मिलेगा?


Siddaramiah May resign from CM Post: कर्नाटक में सियासी नाटक जारी है. कांग्रेस सरकार से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है. यहां सरकार में फेरबदल को लेकर सूत्रों ने अहम जानकारी दी है. सूत्रों की मानें तो अगर बदलाव योजना के मुताबिक रहा तो करीब एक हफ्ते में नई सरकार बन जाएगी.

सूत्रों की मानें तो CM सिद्धारमैया गुरुवार सुबह तक इस्तीफा दे सकते हैं. ऐसी संभावना है. उन्होंने गुरुवार सुबह नाश्ते पर एक बैठक बुलाई है. इसमें वह अपने पद से हटने की घोषणा कर सकते हैं. उसके बाद राज्यपाल के पास जाकर अपना इस्तीफा सौंपेंगे. अगले हफ्ते तक डीके के शपथ लेने की संभावना है.

फिलहाल मुख्यमंत्री पद को लेकर सस्पेंस बना हुआ है. माना जा रहा है कि सिद्धारमैया को पद छोड़ने के बदले कांग्रेस नेतृत्व की ओर से राज्यसभा सीट और दिल्ली में अहम भूमिका पार्टी की तरफ से सौंपी जा सकती है. इसकी चर्चाएं राजनीतिक गलियारों में भी है. कहा जा रहा है कि पार्टी के इस प्रस्ताव पर उन्होंने किसी तरह की सहमति नहीं दी है. 

कर्नाटक में बनने वाली नई सरकार में कई उपमुख्यमंत्री बनाने का फॉर्मूला भी अपनाया जा सकता है. सिद्धारमैया के कई करीबी सहयोगियों को उपमुख्यमंत्री पद और अहम मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है. 

केसी वेणुगोपाल ने फेरबदल की अटकलों को किया था खारिज

इससे पहले कांग्रेस की दिल्ली में चली आलाकमान की बैठक में मुख्यमंत्री के पद में बदलाव की अटकलों को केसी वेणुगोपाल ने खारिज कर दिया था. उन्होंने बताया था कि मीटिंग में पार्षद चुनाव और राज्यसभा चुनाव को लेकर बातचीत हुई थी. वहीं, दिल्ली में हुई बैठक के बाद खुद मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने अपने करीबी मंत्रियों के साथ इस संबंध में अलग से चर्चा की है. यह वजह भी है कि उनके सीएम पद को छोड़ने की अटकलें तेज हो गई हैं. माना जा रहा है कि अंदरखाने इस बात की चर्चा है कि सिद्धारमैया कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद पर न रहें. उनकी जगह पार्टी दूसरे को मुख्यमंत्री बनाना चाहती है. 

राज्यसभा सीट, दिल्ली में भूमिका… जल्द सिद्दारमैया का इस्तीफा, कांग्रेस बोली- कर्नाटक में छोड़ें डीके शिवकुमार का रास्ता

डीके शिवकुमार के नाम पर चर्चा तेज
समाचार एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि कुछ नेताओं ने सिद्धरमैया को राज्यसभा भेजकर डीके शिवकुमार को मुख्यमंत्री बनाने का सुझाव दिया था. इसे लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. सिद्धरमैया ने दोहराया है कि वे अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा करेंगे. 

डीके शिवकुमार बोले- पार्टी नेतृत्व के फैसले का पालन करेंगे
दूसरी ओर शिवकुमार ने कहा है कि वे पार्टी नेतृत्व के फैसले का पालन करेंगे. 20 मई को कर्नाटक में कांग्रेस सरकार के तीन साल पूरे होने के बाद से ही नेतृत्व परिवर्तन और मंत्रिमंडल में फेरबदल की चर्चाएं तेज हो गई थीं. हालांकि, पार्टी ने फिलहाल इन सभी अटकलों को खारिज कर दिया है.

आगरा में जिप लाइन हादसे में 16 साल के किशोर की मौत, 45 फीट ऊपर से गिरा; दो आरोपी गिरफ्तार



Source link