- बिहार ने किसानों के लिए ‘गो-धन विकास ऋण योजना’ शुरू की.
- यह योजना किसानों को पशुपालन हेतु बिना ब्याज लोन देती है.
- केवल बिहार के किसान, जरूरी दस्तावेजों से आवेदन कर सकते हैं.
- आवेदन प्रक्रिया पर जल्द ही दिशानिर्देश जारी होंगे.
अगर आप बिहार के किसान हैं और खेती के साथ अपनी कमाई को बढ़ाना चाहते हैं. तो यह खबर आपके लिए बहुत काम की है. अक्सर ऐसा होता है कि किसानों के पास खेती और पशुपालन शुरू करने के लिए पैसों की कमी आड़े आ जाती है और बैंक के भारी-भरकम ब्याज के चक्कर में वे इस में पीछे हट जाते हैं. लेकिन अब सरकार ने इसका एक शानदार तरीका निकाल लिया है.
बिहार सरकार ने किसानों को आर्थिक मदद देने के लिए मुख्यमंत्री गो-धन विकास ऋण योजना शुरू की है. इस योजना के तहत पशुपालन करने वाले और खेती करने वाले किसानों को सरकार बिना किसी ब्याज के लोन दे रही है. सरकार का यह योजना राज्य के ग्रामीण इलाकों में रोजगार के नए रास्ते खोल सकती है. लोन पर ब्याज दर जीरो होने से कई किसान इस योजना का फायदा उठाएंगे और खुदका काम शुरू करेंगे. चलिए आपको बताते हैं किस तरह मिलेगा इस योजना में फायदा जान लें हर एक जानकारी.
क्या है मुख्यमंत्री गो-धन विकास ऋण योजना?
देश के अलग-अलग राज्यों की सरकारें अपने-अपने राज्य के किसानों के लिए बहुत सी योजनाएं चलाती रहती है. जिनका किसानों का अलग-अलग कामों के लिए फायदा पहुंचता है. इस कड़ी में बिहार सरकार की ओर से यह योजना शुरू की गई है. यह योजना राज्य में गाय, भैंस और दूसरे दुधारू पशुओं के पालन को बढ़ावा देने के लिए बनाई गई है.
इस योजना बिहार सरकार किसानों को बिना ब्याज यानी जीरो परसेंट इंटरेस्ट पर लोन मुहैया करवाएगी. इसके अलावा लोन चुकाने के लिए भी किसानों को आसान किस्तें और ठीक-ठाक समय दिया जाएगा. योजना में मिलने वाले बिना ब्याज लोन की मदद से किसान पशुपालन का अपना व्यवसाय आसानी से शुरू कर सकेंगे उसके लिए जरूरी पशु खरीद सकेंगे चार और शेड का इंतजाम कर सकेंगे.
कौन उठा सकता है इस योजना का फायदा?
अब आपके मन में यह सवाल जरूर आ रहा होगा कि इस योजना का फायदा किसे मिलेगा और इसके लिए कौन-कौन से डॉक्यूमेंट जरूरी होंगे. तो आपको बता दें कि इस योजना का लाभ सिर्फ बिहार के मूल निवासी किसानों और पशुपालकों को दिया जाएगा. आवेदन करने वाले किसान के पास खुद की पशु रखने के लिए उचित जगह होनी चाहिए. अगर जरूरी दस्तावेजों की बात करें तो आपके पास आधार कार्ड, बैंक पासबुक की कॉपी, निवास प्रमाण पत्र, जमीन के कागजात या पशु शेड से जुड़ा प्रमाण पत्र होना जरूरी है.
इसके साथ ही आपका मोबाइल नंबर आपके आधार से लिंक होना चाहिए जिससे सरकार या बैंक की तरफ से आने वाली हर अपडेट आप तक समय पर पहुंच सके. अगर आप पात्रताओं को पूरा करते हैं और आपके पास यह सभी डाॅक्यूमेंट हैं. तो फिर समझ लीजिए कि आपको इस योजना में लाभ मिल जाएगा.
यह भी पढ़ें: खरीफ सीजन के बाद खेत में बोएं आलू, 80 से 100 दिन में हो जाएगा तैयार
कैसे करें योजना में आवेदन?
अगर आप भी बिहार में रहते हैं और बिहार सरकार की मुख्यमंत्री गोधन विकास लोन योजना में लाभ के लिए आवेदन करना चाहते हैं. तो आपको बता दें फिलहाल सरकार की ओर से इसे लेकर आधिकारिक पोर्टल और दिशा-निर्देश जारी नहीं किए गए है. जैसे ही इस योजना को लेकर सरकार की ओर से आधिकारिक पोर्टल जारी किया जाता है या फिर ऑफलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी जाती है किसान इस योजना में आवेदन कर सकेंगे.
इस योजना में और जानकारी के लिए अपने नजदीकी जिला पशुपालन कार्यालय जाकर के भी पता किया जा सकता है. आपको बता दें कि अगर आप बताए दस्तावेज पहले से तैयार रखते हैं. तो जब योजना में आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी उस समय आपको ज्यादा भागदौड़ करने की जरूरत नहीं होगी.

यह भी पढ़ें: 27 सितंबर तक भारी बारिश का अनुमान, फसल बचाने के लिए तुरंत ये काम करें किसान






