Cooler Water Cleaning Tips : गर्मी का मौसम शुरू होते ही हर घर में ठंडक के लिए पंखे के साथ-साथ कूलर का इस्तेमाल भी तेजी से बढ़ने लगता है. जैसे-जैसे तापमान बढ़ता है, वैसे-वैसे कूलर घर की सबसे जरूरी चीज बन जाता है, लेकिन अक्सर लोग कूलर को शुरू करने से पहले उसकी साफ-सफाई पर ध्यान नहीं देते, जिससे बाद में गंदा पानी, बदबू और मच्छरों की समस्या होने लगती है. कूलर का पानी अगर साफ न रखा जाए तो यह कई तरह की परेशानियों की वजह बन सकता है. खासकर गर्मी और बारिश के मौसम में मच्छर तेजी से पनपते हैं, जिससे डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है. ऐसे में कूलर की सही देखभाल और पानी की सफाई बहुत जरूरी हो जाती है. तो आइए आज हम आपको एक ऐसी छोटी सी चीज के बारे में बताते हैं जिससे आपके कूलर में हमेशा साफ पानी रहेगा.
किस छोटी सी चीज को डालने से कूलर में साफ रहेगा पानी
कूलर के पानी को साफ रखने के लिए फिटकरी (Alum) एक बहुत ही आसान और घरेलू उपाय है. इसे पानी में डालने से कई फायदे मिलते हैं. कूलर के टैंक में अक्सर पानी लंबे समय तक जमा रहता है. यही पानी मच्छरों के लिए एक सही जगह बन जाती है. मच्छर अपने अंडे ऐसे ही साफ और रुके हुए पानी में देते हैं. कूलर को लंबे समय तक सही और सुरक्षित तरीके से चलाने के लिए उसकी साफ-सफाई बहुत जरूरी है. ऐसे में अगर आप पानी में एक छोटा सा फिटकरी का टुकड़ा डाल देते हैं, तो इससे पानी काफी हद तक साफ रहता है और मच्छरों की समस्या भी कम हो जाती है.
फिटकरी क्यों है कूलर के लिए बेस्ट
1. पानी को साफ और पारदर्शी बनाती है – फिटकरी पानी में मौजूद धूल, मिट्टी और छोटे-छोटे कणों को आपस में जोड़ देती है. ये भारी होकर नीचे बैठ जाते हैं और ऊपर का पानी साफ हो जाता है.
2. मच्छरों के लार्वा को रोकती है – फिटकरी पानी को इतना साफ कर देती है कि उसमें मच्छरों के अंडे और लार्वा आसानी से नहीं पनप पाते हैं. इससे मच्छरों की समस्या काफी हद तक कम हो जाती है.
3. बदबू को कम करती है – अगर कूलर के पानी से कोई अजीब या खराब गंध आ रही हो, तो फिटकरी उसे काफी हद तक कम करने में मदद करती है.
यह भी पढ़ें – Height Increase Tips: किन तरीकों से उम्र निकलने के बाद भी बढ़ा सकते हैं लंबाई? जानिए ये आसान तरीके
4. बैक्टीरिया को घटाने में मदद – फिटकरी में हल्के एंटीसेप्टिक गुण होते हैं, जो पानी में मौजूद कुछ हानिकारक बैक्टीरिया को कम करने में मदद करते हैं.
5. पानी की क्वालिटी बनाए रखती है – फिटकरी की मदद से पानी ज्यादा समय तक साफ रहता है, जिससे कूलर के पैड्स भी जल्दी खराब नहीं होती और हवा भी बेहतर तरीके से ठंडी मिलती है.
फिटकरी इस्तेमाल करते समय ध्यान रखें ये बातें
फिटकरी का इस्तेमाल बहुत ज्यादा मात्रा में नहीं करना चाहिए. इसके लिए एक छोटा टुकड़ा ही काफी होता है. जरूरत से ज्यादा फिटकरी डालने से पानी की क्वालिटी खराब भी हो सकती है. साथ ही समय-समय पर कूलर का पूरा पानी बदलते रहना चाहिए. अगर समय-समय पर पानी न बदला जाए या सफाई न की जाए, तो कूलर मच्छरों का घर बन सकता है. इसलिए जरूरी है कि कूलर का पानी नियमित रूप से बदला जाए और उसमें फिटकरी डाली जाएं.






