कैसा रहेगा आपके गांव का मौसम, जानने के लिए डाउनलोड करें ये एप्स

कैसा रहेगा आपके गांव का मौसम, जानने के लिए डाउनलोड करें ये एप्स


गांव में रहने वाले लोगों के लिए मौसम की सही जानकारी पता होना बेहद जरूरी है. खासकर किसानों के लिए इसकी जानकारी होना बेहद महत्वपूर्ण है. क्योंकि यदि बारिश, आंधी और बिजली गिरने जैसी समस्या के बारे में पहले से पता हो तो किसान पहले से सतर्क हो सकते हैं और संभावित तैयारी कर सकते हैं. ऐसे में यदि किसी मोबाइल फोन एप से पहले से ही अलर्ट जैसे सिग्नल मिल जाएं तो यह किसानों के लिए बेहद मददगार साबित हो सकता है. आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ मौसम का पूर्वानुमान बताने वाले कुछ एप्स के बारे में.

मौसम एप करेगा मदद

भारत मौसम विभाग (IMD) का मौसम ऐप मौसम की जानकारी के लिए प्रमुख सरकारी एप है. इसने वर्तमान मौसम, मौसम का पूर्वानुमान, रडार इमेज और मौसम से जुड़ी अन्य जानकारी आसानी से प्राप्त हो जाती है. किसान और गांव में रहने वाले अन्य लोग इस ऐप की सहायता से तेज बारिश होने का पता पहले से ही लगा सकते हैं और उसके लिए तैयार हो सकते हैं.

मौसमग्राम बताएगा आपके गांव का मौसम

अगर आप खासतौर से केवल अपने ही गांव व क्षेत्र के मौसम की जानकारी जानना चाहते हैं तो ऐसे में IMD का मौसमग्राम एप आपके लिए उपयुक्त होगा. इसमें गांव, शहर, क्षेत्र व जिले के आधार पर मौसम की जानकारी खोजी जा सकती है, जिससे आप केवल अपने क्षेत्र के मौसम का पता लगा सकते हैं. इस एप पर आपको हवा के तेज गति, मौसमी आपदा और बारिश की जानकारी मिलने में मदद होती है.

यह भी पढ़ें: किसानों के खाते में आएंगे 10 हजार! किसान सम्मान निधि पर आया बड़ा अपडेट

मेघदूत करेगा सहायता

खेती करने वालों के लिए मेघदूत एप भी एक बेहतरीन विकल्प है. यह एप भी IMD के द्वारा किसानों की सहायता के लिए बनाया गया है. इस एप की मदद से किसान सिंचाई, बुवाई और अन्य कृषि गतिविधियों की योजना बनाने के लिए इस्तेमाल कर सकता है. यह एप खासतौर पर मौसम संबंधी जानकारी और कृषि से जुड़ी सलाह के लिए किसानों के लिए बनाया गया है.

दामिनी एप कर देगा सतर्क

गांव और ग्रामीण इलाकों में बिजली गिरने की संभावना ज्यादा होती है. ऐसे में दामिनी एप आपको बिजली गिरने के अलर्ट देता है. यह एप खासतौर पर बिजली गिरने का अलर्ट देने के लिए ही बनाया गया है. इस ऐप की मदद से लोग खुले स्थान, खेत और पेड़ के नीचे खड़े होने से बच सकते हैं और सुरक्षित स्थान जैसे अपने घर पर रह सकते हैं. यह एप भी भारत मौसम विभाग (IMD) के द्वारा बनाया गया है.

यह जानना बेहद जरूरी है कि कोई भी ऐप केवल मौसम का पूर्वानुमान लगा सकता है, उसकी सटीक जानकारी नहीं दे सकता. ऐसे में एप के साथ-साथ स्थानीय मौसम गतिविधियों पर भी नजर रखें क्योंकि मौसम तेजी से बदलता है.

यह भी पढ़ें: गाय पालने के लिए सरकार देगी मदद, जान लें कैसे करना होगा आवेदन



Source link