क्या गमले में भी उगा सकते हैं कॉफी का पेड़, जान लीजिए तरीका

क्या गमले में भी उगा सकते हैं कॉफी का पेड़, जान लीजिए तरीका


गमला और मिट्टी सही रखें – कॉफी प्लांट के लिए ऐसा गमला चुनें, जिसमें नीचे पानी निकलने के लिए छेद हों. इसमें हल्की, अच्छी जल निकासी वाली और अम्लीय मिट्टी भरें, ताकि जड़ों में पानी जमा न हो.

नर्सरी का पौधा सही तरीके से लगाएं - नर्सरी से लाए छोटे कॉफी पौधे को सावधानी से गमले में लगाएं. पौधा लगाने के बाद मिट्टी को हल्का गीला करने के लिए पर्याप्त पानी दें, लेकिन ज्यादा पानी डालने से बचें.

नर्सरी का पौधा सही तरीके से लगाएं – नर्सरी से लाए छोटे कॉफी पौधे को सावधानी से गमले में लगाएं. पौधा लगाने के बाद मिट्टी को हल्का गीला करने के लिए पर्याप्त पानी दें, लेकिन ज्यादा पानी डालने से बचें.

तेज धूप से पौधे को बचाएं - कॉफी प्लांट को तेज सीधी धूप पसंद नहीं होती. इसे किसी ऐसी जगह रखें जहां अच्छी रोशनी आती हो लेकिन धूप सीधे पत्तों पर न पड़े. ब्राइट इंडायरेक्ट लाइट इस पौधे के लिए बेहतर रहती है.

तेज धूप से पौधे को बचाएं – कॉफी प्लांट को तेज सीधी धूप पसंद नहीं होती. इसे किसी ऐसी जगह रखें जहां अच्छी रोशनी आती हो लेकिन धूप सीधे पत्तों पर न पड़े. ब्राइट इंडायरेक्ट लाइट इस पौधे के लिए बेहतर रहती है.

पानी और नमी का खास ध्यान रखें - जब गमले की ऊपर की 2-3 सेंटीमीटर मिट्टी सूखी दिखाई दे, तभी पौधे को पानी दें. ज्यादा पानी देने से जड़ें खराब हो सकती हैं. कॉफी प्लांट को नमी पसंद होती है, इसलिए समय-समय पर हल्का पानी स्प्रे कर सकते हैं.

पानी और नमी का खास ध्यान रखें – जब गमले की ऊपर की 2-3 सेंटीमीटर मिट्टी सूखी दिखाई दे, तभी पौधे को पानी दें. ज्यादा पानी देने से जड़ें खराब हो सकती हैं. कॉफी प्लांट को नमी पसंद होती है, इसलिए समय-समय पर हल्का पानी स्प्रे कर सकते हैं.

खाद, छंटाई और रिपॉटिंग करें - वसंत और गर्मियों के मौसम में महीने में एक बार हल्की लिक्विड खाद दें. सर्दियों में खाद देना बंद कर दें. पौधे की अच्छी ग्रोथ के लिए साल में एक बार हल्की छंटाई करें और 1-2 साल में इसे बड़े गमले में लगा दें.

खाद, छंटाई और रिपॉटिंग करें – वसंत और गर्मियों के मौसम में महीने में एक बार हल्की लिक्विड खाद दें. सर्दियों में खाद देना बंद कर दें. पौधे की अच्छी ग्रोथ के लिए साल में एक बार हल्की छंटाई करें और 1-2 साल में इसे बड़े गमले में लगा दें.

पौधे को पालतू जानवरों से दूर रखें - कॉफी प्लांट पालतू जानवरों के लिए हल्का जहरीला हो सकता है. इसलिए अगर घर में कुत्ता, बिल्ली या दूसरे पालतू जानवर हों, तो पौधे को ऐसी सुरक्षित जगह रखें जहां पालतू जानवर इसे चबा न सकें.

पौधे को पालतू जानवरों से दूर रखें – कॉफी प्लांट पालतू जानवरों के लिए हल्का जहरीला हो सकता है. इसलिए अगर घर में कुत्ता, बिल्ली या दूसरे पालतू जानवर हों, तो पौधे को ऐसी सुरक्षित जगह रखें जहां पालतू जानवर इसे चबा न सकें.

Published at : 02 Oct 2026 03:06 PM (IST)

एग्रीकल्चर फोटो गैलरी



Source link