गूगल के पास आपका कौन-कौन सा डेटा, इसे कैसे करें डिलीट?

गूगल के पास आपका कौन-कौन सा डेटा, इसे कैसे करें डिलीट?


Google Data Delete:  कभी कोई जानकारी ढूंढने को या मन की किसी उत्सुकता के बारे में पता करना हो हम हर बात के लिए तुरंत गूगल का सहारा लेते हैं. कई बार तो हम इंटरनेट पर ऐसी चीजें भी सर्च कर लेते हैं जिन्हें किसी के सामने बोलने में भी झिझक होती है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आपकी इन सारी ऑनलाइन हरकतों का रिकॉर्ड गूगल अपने पास संभालकर रखता है. 

दरअसल यूजर्स को बेहतर एक्सपीरियंस देने के नाम पर गूगल आपकी सिर्फ सर्च हिस्ट्री ही नहीं बल्कि आपकी आवाज, लोकेशन और ब्राउजिंग से जुड़ी तमाम जानकारियां भी अकाउंट में सेव कर लेता है. गूगल की प्राइवेसी पॉलिसी के मुताबिक इसमें आपके खोजे गए शब्द, देखे गए वीडियो और ऐड्स पर किए गए क्लिक तक शामिल रहते हैं. जान लें आपकी कौन-कौनसी जानकारी गूगल के पास है और इसे कैसे हटा सकते हैं.

आवाज से लेकर लोकेशन तक है गूगल के पास

गूगल के डेटा जुटाने का दायरा सिर्फ आपकी टाइप की हुई सर्च का ही नहीं है. अगर आपके गूगल अकाउंट में वेब एंड ऐप एक्टिविटी ऑन है और आपने वॉयस एंड ऑडियो एक्टिविटी की परमिशन दे रखी है तो गूगल असिस्टेंट के साथ हुई आपकी बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग भी सेव हो सकती है. इसमें वह बातें भी शामिल हैं जब फोन रखे खे रहने के दौरान असिस्टेंट गलती से एक्टिवेट हो गया हो. 

इसके अलावा लोकेशन डेटा की बात करें तो गूगल GPS, IP एड्रेस, Wif-Fi नेटवर्क और फोन के दूसरे सिग्नल्स की मदद से आपकी मौजूदगी का पता लगाता रहता है. अगर आपके डिवाइस में लोकेशन हिस्ट्री यानी टाइमलाइन फीचर चालू है तो आप कब और कहां गए थे. इसका पूरा रूट मैप और रिकॉर्ड भी आपके अकाउंट में जमा होता रहता है.

गूगल अकाउंट से ऐसे डिलीट करें अपनी पुरानी हिस्ट्री

अगर आप नहीं चाहते कि आपकी पर्सनल सर्च और दूसरी ऑनलाइन एक्टिविटी लंबे समय तक गूगल के सर्वर पर सेव रहे तो आप इसे खुद मिनटों में हटा सकते हैं. इसके लिए सबसे पहले अपने फोन या कंप्यूटर में गूगल अकाउंट खोलें और डेटा एंड प्राइवेसी सेक्शन में जाएं. यहां आपको हिस्ट्री सेटिंग्स के भीतर वेब एंड ऐप एक्टिविटी का ऑप्शन दिखाई देगा जिस पर क्लिक करने के बाद माय एक्टिविटी का पेज खुल जाएगा. 

इस पेज पर आप तारीख और समय के हिसाब से अपनी पुरानी सर्च और सेव की गई हर एक्टिविटी को देख सकते हैं. यहां डिलीट के ऑप्शन पर टैप करके आप किसी एक खास दिन की या फिर अब तक की पूरी हिस्ट्री को एक साथ साफ कर सकते हैं. इसके साथ ही आप यहीं से वेब एंड ऐप एक्टिविटी को हमेशा के लिए टर्न ऑफ भी कर सकते हैं.

Google Data Delete: गूगल के पास आपका कौन-कौन सा डेटा, इसे कैसे करें डिलीट?

यह भी पढ़ें: Instagram Algorithm: इंस्टाग्राम ने बदला अपना एल्गोरिदम, अब नहीं दिखेगा अश्लील कंटेंट

ऑटो-डिलीट फीचर और प्राइवेसी सेटिंग्स भी हैं जरूरी

गूगल अपने यूजर्स को पुरानी हिस्ट्री बार-बार मैनुअली हटाने की दिक्कत से बचाने के लिए ऑटो-डिलीट का फीचर भी देता है. इसके लिए आपकोMy Activity की सेटिंग में जाना होता है. यहां आप ये डिसाइड कर सकते हैं कि आपका डेटा हर 3 महीने, 18 महीने या 36 महीने बाद अपने ऑटो डिलीट हो जाए. लेकिन यहां ये भी जान लें कि सर्च हिस्ट्री डिलीट करने से सिर्फ सर्च हिस्ट्री और उससे जुड़ा डेटा हटा है. 

लेकिन गूगल के पास आपका बाकी का डेटा खत्म नहीं हुआ है. इसलिए अपनी प्राइवेसी को और मजबूत रखने के लिए आपको क्रोम ब्राउजर की लोकल हिस्ट्री, यूट्यूब की वॉच और सर्च हिस्ट्री के साथ-साथ लोकेशन टाइमलाइन की सेटिंग्स को भी अलग से जाकर चेक और वहां से भी डिलीट कर दे. 

यह भी पढ़ें: Air Purifier Filters: प्रदूषण से बचना है तो सही एयर फिल्टर जरूरी, जान लें H13, H14 और HEPA-Type में अंतर

पर्सनल डिटेल्स हटाने के लिए भरें गूगल डेटा रिमूवल फॉर्म

इसके अलाावा अगर गूगल सर्च करने पर आपका मोबाइल नंबर, घर का पता, ईमेल आईडी या बैंक से जुड़ी कोई निजी जानकारी सामने आ रही है तो आप इसे खुद हटवा सकते हैं. इसके लिए गूगल ने अपने यूजर्स को एक खास डेटा रिमूवल रिक्वेस्ट फॉर्म और Results about you टूल की सुविधा दी है. इसका इस्तेमाल करने के लिए आपको गूगल हेल्प सेंटर के रिमूवल पेज पर जाना होगा. वहां उस वेबसाइट का लिंक और स्क्रीनशॉट सबमिट करें जहां आपकी पर्सनल डिटेल्स दिख रही हैं.

रिक्वेस्ट सबमिट होने के बाद गूगल की टीम इसकी जांच करती है. अगर आपकी शिकायत सही पाई जाती है तो गूगल सर्च रिजल्ट से उस लिंक को हटा देता है. हालांकि ध्यान रखें कि यह फॉर्म सिर्फ गूगल सर्च से लिंक हटाता है जिस वेबसाइट से डेटा है वहां से हटाने के लिए आपको उस साइट के एडमिन से ही काॅन्टेक्ट करना होगा.



Source link