सही शुरुआत के लिए ऐसी सब्जियां चुनें जिन्हें बड़े गमलों की जरूरत न हो. धनिया, पुदीना, पालक और मेथी जैसी पत्तेदार सब्जियां छोटी ट्रे में उग जाती हैं. पुरानी बाल्टी और प्लास्टिक के डिब्बों का इस्तेमाल किया जा सकता है. इन पौधों को हल्की धूप और पानी चाहिए.

बालकनी के वर्टिकल स्पेस का इस्तेमाल करना काफी अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है. आप दीवारों और रेलिंग पर गमलों को ऊपर-नीचे टांगकर वर्टिकल गार्डन तैयार कर सकते हैं. इसमें शिमला मिर्च, हरी मिर्च और टमाटर जैसे पौधे आसानी से लगते हैं. यह तरीका कम जमीन में ज्यादा पैदावार के लिए सही है.

टमाटर और हरी मिर्च के बिना रसोई का स्वाद अधूरा रहता है. इन्हें घर के मीडियम साइज पॉट में बहुत आसानी से उगा सकते हैं. अच्छी मिट्टी में खाद मिलाकर पौधे रोप दें और कुछ हफ्तों में फल आने लगेंगे. घर के गमले से तोड़कर ताजी मिर्च डालने का मज़ा अलग होता है.

पत्तेदार सब्जियों में पालक और मेथी घर की छोटी जगह पर आसानी से उगती हैं. चौड़ी ट्रे में बीज छिड़ककर हल्की मिट्टी की परत डाल दें. कुछ दिनों में पूरा गमला हरी-भरी पत्तियों से भर जाता है. एक बार पौधे बड़े होने पर पत्तियां काट सकते हैं और नई पत्तियां फिर उग आती हैं.

नींबू का पौधा भी छोटे घरों और छतों के लिए शानदार ऑप्शन है. ग्राफ्टेड नींबू छोटे गमले में भी जल्दी फल देने लगते हैं. पौधे के लिए चौदह इंच का गमला चुनें और उसमें मिट्टी के साथ खाद मिलाएं. अच्छी धूप मिलने पर छोटा सा गमला खट्टे-मीठे नींबू से भर जाएगा.

करेला और लौकी जैसी बेल वाली सब्जियों को छत या रेलिंग पर गमले में उगा सकते हैं. पौधे के पास बांस या रस्सी का सहारा दें ताकि बेल ऊपर चढ़ सके. यह सब्जियां कुछ महीनों में बालकनी को हरा-भरा लुक देती हैं. घर की छत पर उगाई गई ऑर्गेनिक सब्जियों का स्वाद बहुत अलग होता है.

कम धूप वाली जगहों पर अदरक और लहसुन सबसे बढ़िया चॉइस हैं. अदरक का टुकड़ा या लहसुन की कली गमले में दबाने से पौधे निकल आते हैं. यह पौधे बहुत ज्यादा देखभाल नहीं मांगते और बालकनी में पनप जाते हैं. घर का उगा हुआ हरा लहसुन आपकी चटनी का स्वाद बढ़ा देगा.

किचन गार्डन तैयार करने के लिए बहुत ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है. बेकार पड़े डिब्बों और बोतलों को रीसायकल करके बेहतरीन गमले बनाए जा सकते हैं. बर्तन के नीचे पानी निकलने के लिए छोटा छेद जरूर रखें. रसोई के कचरे की खाद मिलाने से पौधों को भरपूर पोषण मिलता है.
Published at : 27 Sep 2026 02:02 PM (IST)






