जन्माष्टमी पर क्या पहनें? ये हैं 7 ट्रेंडिंग लुक्स

जन्माष्टमी पर क्या पहनें? ये हैं 7 ट्रेंडिंग लुक्स


जन्माष्टमी के खास अवसर पर हर कोई अपने लुक को खास बनाना चाहता है. पूजा हो, घर में सेलिब्रेशन हो या कोई फंक्शन, इस दिन ट्रेडिशनल कपड़े बेहद अच्छे लगते हैं. अगर आप इस बार कुछ ऐसा पहनना चाहते हैं जो पारंपरिक भी हो और स्टाइलिश भी, तो बहुत सारे ऑप्शन मौजूद हैं. जरूरी नहीं कि जन्माष्टमी पर सिर्फ एक ही तरह के कपड़े पहने जाएं. लड़के, लड़कियां और बच्चे अपनी पसंद और कम्फर्ट के हिसाब से अलग-अलग आउटफिट चुन सकते हैं. आइए जानते हैं जन्माष्टमी पर पहनने के लिए 7 ट्रेंडिंग लुक्स.

कुर्ता-पायजामा और धोती लुक

छोटे बच्चों के लिए जन्माष्टमी बेहद खास होती है. इस दिन इन्हें बाल गोपाल के रूप में देखा जाता है और उनके जैसा तैयार भी किया जाता है. लड़कों और बच्चों के लिए जन्माष्टमी पर कुर्ता-पायजामा या धोती एक अच्छा ऑप्शन है. पीला, सफेद, नीला या क्रीम रंग चुन सकते हैं. इसके साथ जैकेट, माला या छोटी बांसुरी लगाकर लुक को और अच्छा बनाया जा सकता है.

साड़ी वाला ट्रेडिशनल लुक

महिलाओं और लड़कियों के लिए साड़ी का अच्छा आप्शन हो सकता है. अगर आपको साड़ी पहनना पसंद है तो जन्माष्टमी पर ट्रेडिशनल साड़ी पहन सकती हैं. पीली, हरी, लाल या नीली साड़ी इस मौके पर बेहद अच्छी लगेगी . इस साड़ी के साथ हल्की ज्वेलरी और बिंदी लगाकर लुक को पूरा करें. ज्यादा हैवी साड़ी की जगह हल्की साड़ी भी चुन सकती हैं.

यह भी पढ़े : इस सीजन का सबसे बड़ा ट्रेंड, पुराने कपड़ों को रीसायकल कर ऐसे पाएं सेलिब्रिटी लुक

लहंगा-चोली

लड़कियों के लिए अगर थोड़ा ज्यादा फेस्टिव और स्टाइलिश लुक चाहिए तो लहंगा-चोली अच्छा रहेगा. इसके लिए पीला, हरा, गुलाबी या नीला रंग का लहंगा-चोली चुन सकते हैं. इसके साथ आप हल्की ज्वेलरी और मैचिंग दुपट्टा भी लें सकती हैं ये लुक को और खूबसूरत बनाएगा.

अनारकली या एथनिक सूट

जो महिलायें और लड़कियां साड़ी या लहंगा नहीं पहनना चाहते, उनके लिए जन्माष्टमी के दिन अनारकली या एथनिक सूट अच्छा ऑप्शन है. फ्लोरल प्रिंट या हल्की कढ़ाई वाला सूट जन्माष्टमी के लिए बेहद अच्छा लग सकता हैं. अपने लुक को निखारने के लिए आप इस लुक के साथ आप मैचिंग झुमके और जूतियां पहन सकती हैं.

इंडो-वेस्टर्न लुक

अगर आप जन्माष्टमी के अवसर पर ट्रेडिशनल कपड़ों से थोड़ा अलग दिखना चाहते हैं तो इंडो-वेस्टर्न आउटफिट ट्राई करें. लड़के कुर्ते के साथ जैकेट या धोती और पैंट पहन सकते हैं, जबकि लड़कियां क्रॉप टॉप के साथ लॉन्ग स्कर्ट या धोती पैंट भी पहन सकती हैं.

राधा-कृष्ण थीम वाले लुक

जन्माष्टमी पर राधा-कृष्ण थीम भी काफी खास लगती है. एक व्यक्ति राधा और दूसरा कृष्ण के लुक में तैयार हो सकता है. खासकर बच्चों को भी इसी थीम पर तैयार किया जा सकता है. पीले, नीले और हरे रंग के कपड़ों के साथ मोरपंख, बांसुरी और ट्रेडिशनल ज्वेलरी के इस्तेमाल से लुक को और खास बना सकती हैं.

कपल या बच्चों का ट्विनिंग लुक

जन्माष्टमी पर कपल या भाई-बहन के लिए ट्विनिंग लुक भी ट्राई कर सकते हैं. दोनों एक जैसे या मैचिंग रंग के ट्रेडिशनल कपड़े पहन सकते हैं. बच्चों के लिए पीली धोती और फ्रॉक या एथनिक ड्रेस का कॉम्बिनेशन भी अच्छा लगेगा. इससे त्योहार की तस्वीरें भी काफी प्यारी आएंगी.

यह भी पढ़े : बिना ज्यादा पैसे खर्च किए कैसे दिखें एकदम क्लासी और अट्रैक्टिव? ग्रूमिंग के 5 अचूक टिप्स



Source link