भारत के साथ-साथ दुनिया भर के देशों में मौजूद हिंदू समुदाय के लोग और भारतीय नागरिक रविवार (8 नवंबर, 2026) को दीपावली के त्योहार को पूरे धूमधाम और जश्न के साथ मना रहे हैं. लोग एक-दूसरे को दिवाली की बधाई दे रहे हैं और साथ मिलकर त्योहार मना रहे हैं. दीपों के इसी त्योहार की रौनक अमेरिका के न्यूयॉर्क सिटी के मेयर जोहरान ममदानी के आवास पर भी देखने को मिली है.
न्यूयॉर्क सिटी के मेयर और भारतीय मूल के अमेरिकी निवासी जोहरान ममदानी ने रविवार (8 नवंबर, 2026) को दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो पोस्ट शेयर किया है. इस वीडियो पोस्ट में कई भारतीय मूल के लोग भारतीय पारंपरिक परिधानों में दिवाली की सजावट करते, पारंपरिक रूप से रंगोली बनाते और दीप जलाते हुए नजर आ रहे हैं, जिसमें कई पुरुष और महिलाएं भी शामिल हैं.
इस दौरान वीडियो में हिंदू परंपराओं के अनुसार बेहद पवित्र माना जाने वाले शंख भी रंगोली के केंद्र में नजर आया. जबकि वीडियो के बैकग्राउंड में कई भारतीय वाद्ययंत्र की सुरिली धुन भी सुनाई दे रही है.
जोहरान ममदानी ने किया दीप प्रज्ज्वलन
Wishing you a very happy Diwali, New York City. https://t.co/ntczqDUMen
— Mayor Zohran Kwame Mamdani (@NYCMayor) November 8, 2026
इस दिवाली समारोह के दौरान न्यूयॉर्क सिटी के मेयर जोहरान ममदानी भी पीले रंगे के कुर्ते और सफेद पायजामे में नजर आ रहे हैं. वीडियो में दिख रहे सभी लोगों पर एक-एक करके दीप जलाएं. इस दौरान जोहरान ममदानी ने भी दीप प्रज्जवलन किया और वीडियो के अंत में सभी लोगों ने न्यूयॉर्क सिटी के लोगों को दिवाली की शुभकामनाएं दीं.
नवरात्रि उत्सव में भी शामिल हुए थे ममदानी
दीपावली से पहले न्यूयॉर्क सिटी के मेयर जोहरान ममदानी नवरात्रि के दौरान क्वींस में भारतीय समुदाय के लोगों के साथ नवरात्रि, दुर्गा पूजा और दशहरा के उत्सव में भी शामिल हुए थे. उन्होंने दुर्गा पूजा उत्सव में शामिल होने के बाद कुछ तस्वीरें अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए साझा की थी. साथ ही, उन्होंने भारतीय समुदाय के लोगों के साथ उत्सवों में शामिल होने को लेकर इसे सम्मान की बात कहा था.
हालांकि, ममदानी ने न सिर्फ उत्सव में अपनी मौजदूगी दर्ज कराई, बल्कि उन्होंने नवरात्री पूजा के दौरान गरबा भी किया, आरती उतारी और सिंदूर खेला की परंपरा को भी देखा. उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें पोस्ट कर कहा था, ‘मुझे क्वींस में हिंदू न्यूयॉर्कवासियों के साथ नवरात्रि, दुर्गा पूजा, दशायन और विजयादशमी मनाने का सौभाग्य मिला. हमने गरबा किया, आरती उतारी, सिंदूर खेला देखा और मां दुर्गा का आराधना किया.’
उन्होंने आगे कहा था, ‘हमारे शहर के विभिन्न मंदिरों में खुशी, आस्था और सामुदायिक एकजुटता के साथ इकट्ठा होना मेरे लिए सम्मान की बात थी.’
यह भी पढ़ेंः US मिडटर्म इलेक्शन में मिली हार पर ट्रंप का बड़ा बयान, ‘बड़ा झटका लगा है लेकिन…’





