अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन की हार के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के ईरान युद्ध को लेकर दिए गए बयान का समर्थन किया है. डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि मैं उनकी बात से असहमत नहीं हूंं. उन्होंने आगे कहा कि जेडी वेंस की कई बातें लोगों को पसंद नहीं आई, लेकिन मुझे कोई दिक्कत नहीं है.
डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार रात को फ्लोरिडा में मीडिया से बात करते हुए कहा कि एक बात को छोड़कर, वे सही थे. राष्ट्रपति ने आगे कहा कि उन्हें एक और बात भी कहनी चाहिए थी कि अगर आपको फिर से वही फैसला लेना पड़े, तो क्या आप फिर से वही करेंगे? इसका जवाब हां है.
जेडी वेंस के बयानों से कौन नाराज
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप से जब पूछा गया कि क्या जेडी वेंस के बयानों का दोनों नेताओं के रिश्तों पर असर पड़ा है, तो ट्रंप ने साफ किया ऐसा बिल्कुल नहीं है. हालांकि उन्होंने ये जरूर कहा कि उपराष्ट्रपति वेंस की बातों से कई लोग नाराज हुए हैं.
VIDEO | US president Donald Trump backs Vice President JD Vance’s remarks on Iran war after midterm defeat, says ‘many didn’t like his comments, but not me’. (Source: The White House YT) (Full video available on PTI Videos – https://t.co/d8jp61yd2p) https://t.co/0IjbXcE4mY
— Press Trust of India (@PTI_News) November 9, 2026
इसके अलावा डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान युद्ध को लेकर अमेरिकी सैन्य कार्रवाई का बचाव करते हुए कहा कि इतिहास में इसे अमेरिका के सबसे अच्छे फैसलों में से एक माना जाएगा. उन्होंने आगे कहा कि अगर ईरान के पास परमाणु हथियार होता तो वह दुनिया को तबाह कर सकता था.
पूरी दुनिया के लिए खतरा बन सकता था ईरान- ट्रंप
ईरान युद्ध को लेकर ट्रंप ने दावा किया कि यह फैसला इतिहास में अमेरिका के सबसे अच्छे फैसलों में गिना जाएगा, क्योंकि अगर ईरान परमाणु हथियार हासिल कर लेता तो वो पूरी दुनिया के लिए खतरा बन सकता था. बता दें कि अमेरिका-ईरान में परमाणु कार्यक्रम को लेकर साल 2015 में समझौता हुआ था.
ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर प्रतिबंधों के बदले इसमें आर्थिक प्रतिबंधों में राहत देने का प्रावधान था. हालांकि ट्रंप ने सत्ता में आते ही साल 2018 में अमेरिका को इस समझौते से अलग कर लिया था.
ये भी पढ़ें
‘अमेरिका को इजरायल ने बेवकूफ बनाया’, ट्रंप को लेकर क्या बोले अब्बास अराघची





