‘जब रामायण आएगी तो…’, रकुल प्रीत सिंह ने बताया ‘रामायण’ में क्यों बनीं शूर्पणखा?

‘जब रामायण आएगी तो…’, रकुल प्रीत सिंह ने बताया ‘रामायण’ में क्यों बनीं शूर्पणखा?


Rakul Preet Singh On Surpanakha: नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ इन दिनों काफी चर्चा में है. मूवी का ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है. फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों से मिली जुली प्रतिक्रिया मिली थी. सेलेब्स ने भी इसकी तारीफ की तो यूजर्स ने इसके वीएफएक्स और कॉस्ट्यूम पर सवाल भी उठाए. फिल्म के लगभग सभी किरदार चर्चा में रहे. इसी में से एक रकुल प्रीत सिंह का कैरेक्टर शूर्पणखा का है. ऐसे में अब एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने इस किरदार को क्यों चुना है?

दरअसल, नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ का ट्रेलर रिलीज के बाद रकुल प्रीत सिंह के कैरेक्टर ने काफी लाइमलाइट बटोरी. इसी बीच एक फैन ने एक्ट्रेस के किरदार की तारीफ करते हुए लंबा चौड़ा लैटर लिखा, जिसमें उनके अभिनय की तारीफ तो की साथ ही सवाल भी किया कि उन्होंने इस कैरेक्टर को क्यों चुना? 

यह भी पढ़ें: ‘मेरा करियर खत्म हो गया था…’, आम्रपाली दुबे की वजह से बच पाई थी निरहुआ की डूबती नैया

रकुल प्रीत ने बताया क्यों बनीं शूर्पणखा?

फैन के जवाब पर रकुल प्रीत सिंह ने बताया, ‘इस प्यारे लैटर के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया. मैंने इस किरदार के लिए इसलिए हां कहा क्योंकि उसमें वही बात थी जिसका आपने जिक्र किया. उस कैरेक्टर का जटिल व्यक्तित्व. इतिहास अक्सर उसे सिर्फ एक घटना के लिए याद करता है लेकिन उसकी कहानी में और भी बहुत कुछ है. एक एक्टर के तौर पर ऐसे रोल सबसे रोमांचक होते हैं, जो लोगों की सोच को चुनौती देते हैं. मुझे उम्मीद है कि जब रामायण आएगी तो दर्शक खुले मन से उस किरदार को समझेंगे.’

शूर्पणखा के लिए फैन ने की रकुल की तारीफ

रकुल प्रीत सिंह के शूर्पणखा के कैरेक्टर को लेकर फैन ने उनकी तारीफ की. ओपन लैटर लिखकर इस किरदार की तारीफ की और उसने पोस्ट में लिखा, ‘शूर्पणखा सिर्फ एक कैरेक्टर नहीं है. वो रामायण के उन अहम टर्निंग पॉइंट में से एक हैं, जिन्हें सबसे ज्यादा गलत समझा गया है.’ अपने लैटर में भी शूर्पणखा के किरदार को यूजर ने ‘रामायण’ का अहम हिस्सा और चैलेंजिंग कैरेक्टर बताया है और रकुल ने भी उनकी बात से सहमति जताई.

जब रामायण आएगी तो...', रकुल प्रीत सिंह ने बताया नितेश तिवारी की 'रामायण' में क्यों बनीं शूर्पणखा?

यह भी पढ़ें: 70 लोग, 1 इंडियन स्टाइल कमोड, गंदगी का ढेर…सलमान खान ने जेल के दिनों को किया याद

कब रिलीज होगी ‘रामायण’?

फिल्म ‘रामायण’ के बारे में बात की जाए तो फिल्म को सिनेमाघरों में दो भागों में रिलीज किया जाएगा. फिल्म का पहला पार्ट दिवाली 2026 के मौके पर रिलीज किया जाएगा. वहीं, दूसरा पार्ट दिवाली 2027 के मौके पर आएगा. मूवी में रणबीर कपूर लीड रोल में हैं, जो राम की भूमिका में हैं. इसके साथ ही साई पल्लवी भी सीता की भूमिका में हैं. इसके अलावा सनी देओल हनुमान, रवि दुबे लक्ष्मण, राजा दशरथ के रोल में अरुण गोविल तो रावण के किरदार में यश भी अहम रोल में हैं.



Source link