Published at : 20 Oct 2026 11:56 AM (IST)

विक्की कौशल बीते दिन मुंबई के जुहू में आयोजित नॉर्थ बॉम्बे सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल में मां दुर्गा के दर्शन करने गए थे.

इस दौरान विक्की कौशल का देसी अवतार देखने को मिला. वो कुर्ता-पायजामा पहने और माथे पर तिलक लगाए हुए नजर आए.

वहीं सिंगर श्रेया घोषाल भी इस दौरान पंडाल में मां दूर्गा का अशीर्वाद लेती दिखीं. पर्पल एथनिक वियर में खूबसूरत नजर आईं.

विक्की कौशल और श्रेया घोषाल ने एक-दूसरे से मुलाकात की, पैपराजी के सामने मुस्कुराते हुए एक साथ पोज दिए.

इस 80वें नॉर्थ बॉम्बे दुर्गा पूजा समारोह में विक्की और श्रेया संग निर्माता अयान मुखर्जी भी मां दुर्गा की भक्ति में लीन दिखाई दिए.

सोशल मीडिया पर विक्की की कई तस्वीरें सामने आई हैं. फैंस इन्हें खूब पसंद कर रहे हैं.

एक वायरल फोटो में विक्की अपने फैंस और वहां मौजूद पैपराजी संग सेल्फी लेते नजर आए.
Published at : 20 Oct 2026 11:56 AM (IST)