Signs Your Partner Is Overcompensating With Love: रिश्तों में प्यार, भरोसा और अपनापन बेहद जरूरी माना जाता है. गले लगाना, हाथ पकड़ना या पार्टनर पर प्यार जताना किसी भी शादीशुदा रिश्ते को मजबूत बनाता है. लेकिन अगर अचानक आपका पार्टनर जरूरत से ज्यादा प्यार जताने लगे, हर समय जरूरत से ज्यादा केयर दिखाए या रिश्ता बहुत जल्दी परफेक्ट लगने लगे, तो कई बार यह एक चेतावनी संकेत भी हो सकता है. चलिए आपको बताते हैं कि कैसे आपको सावधान होने की जरूरत होती है.
लंबे समय बाद तलाक का खतरा ज्यादा
जर्नल ऑफ पर्सनैलिटी एंड सोशल साइकोलॉजी में प्रकाशित एक स्टडी में सामने आया कि जो कपल्स रिश्ते की शुरुआत में जरूरत से ज्यादा ओवर-अफेक्शन दिखाते थे, उनमें लंबे समय बाद तलाक का खतरा ज्यादा देखा गया. रिसर्चर्स ने 168 कपल्स को 13 साल तक फॉलो किया और पाया कि जिन लोगों ने रिश्ते की शुरुआत में जरूरत से ज्यादा रोमांटिक और गिडिली अफेक्शनट व्यवहार दिखाया, उनमें कई रिश्ते समय के साथ टूट गए. स्टडी के मुताबिक ऐसे कपल्स उन लोगों की तुलना में करीब एक-तिहाई ज्यादा अफेक्शन दिखाते थे, जिनकी शादी लंबे समय तक खुशहाल रही.
जरूरत से ज्यादा प्यार क्यों है खतरनाक?
डेटिंग ऐप Badoo की डेटा एनालिस्ट और रिलेशनशिप साइकोलॉजिस्ट क्लेयर स्टॉट ने बिजनेस इनसाइडर से बातचीत में कहा कि जरूरत से ज्यादा प्यार कई बार रिश्ते में भरोसे या कम्युनिकेशन की कमी को छिपाने की कोशिश भी हो सकता है. उनके मुताबिक बहुत ज्यादा इंटेंस अफेक्शन लंबे समय तक टिकाऊ नहीं होता. शुरुआत में रिश्ता जितना ज्यादा ओवर द टॉप होता है, बाद में उतना ही ज्यादा खालीपन महसूस होने लगता है.
क्यों रेड फ्लैग साबित होता है ज्यादा प्यार?
एक्सपर्ट मानते हैं कि हर रिश्ते में हनीमून फेज आता है, जब दोनों पार्टनर एक-दूसरे के बेहद करीब महसूस करते हैं. लेकिन समय के साथ यह जुनून थोड़ा कम होना सामान्य बात है। समस्या तब होती है जब रिश्ता शुरुआत से ही बहुत ज्यादा एक्सट्रीम इमोशन्स पर टिका हो. ऐसे में जैसे ही वह इंटेंसिटी कम होती है, पार्टनर को लगने लगता है कि प्यार खत्म हो गया है. क्लेयर स्टॉट कहती हैं कि एक मजबूत रिश्ता सिर्फ अफेक्शन से नहीं चलता. ईमानदारी, भरोसा, बातचीत और सहयोग लंबे रिश्ते की असली नींव होते हैं. अगर किसी रिश्ते में प्यार जरूरत से ज्यादा परफॉर्म किया जा रहा हो, तो यह ओवरकम्पनसेशन का संकेत भी हो सकता है.
इसे भी पढ़ें – Single Lifestyle Trends: स्वीडन से जर्मनी तक… क्यों इन देशों में अकेले रहकर खुश हैं लोग? जानें सिंगल लाइफ के राज
लव बॉम्बिंग क्यों खतरनाक?
एक्सप्ट लव बॉम्बिंग को भी एक बड़ा रेड फ्लैग मानते हैं. इसमें कोई व्यक्ति शुरुआत में अपने पार्टनर पर जरूरत से ज्यादा प्यार, गिफ्ट्स और तारीफों की बारिश करता है, ताकि सामने वाला जल्दी इमोशनली जुड़ जाए. बाद में वही व्यवहार अचानक बदलने लगता है. कई बार पार्टनर खुद को दोष देने लगता है और रिश्ते को पहले जैसा बनाने की कोशिश करता रहता है, हालांकि इसका मतलब यह नहीं कि हर ज्यादा प्यार करने वाला पार्टनर गलत है या रिश्ते में तीसरा व्यक्ति जरूर है.
इसे भी पढ़ें- Vitamin D Deficiency: क्या बिना बात रहता है बदन दर्द और खराब मूड, कहीं इस विटामिन की कमी से तो नहीं हो रहा ऐसा?
Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.






