प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से मंगलवार को देशवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं दी गई हैं. इसके साथ ही पीएम ने सुभाषित में भगवान श्रीराम की स्तुति भी की है.
पीएम की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा गया, “आप सभी को विजयादशमी की अनंत शुभकामनाएं. उल्लास और विश्वास का यह विजय पर्व हर किसी के संकल्प को नई शक्ति प्रदान करे. सभी का जीवन सुख-सौभाग्य और सफलता से समृद्ध हो, यही कामना है.”
आप सभी को विजयादशमी की अनंत शुभकामनाएं. उल्लास और विश्वास का यह विजय पर्व हर किसी के संकल्प को नई शक्ति प्रदान करे. सभी का जीवन सुख-सौभाग्य और सफलता से समृद्ध हो, यही कामना है.
— Narendra Modi (@narendramodi) October 20, 2026
”बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है”
रक्षा मंंत्री राजनाथ सिंह ने विजयादशमी की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने लिखा, आप सभी को विजयादशमी के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं. विजयादशमी का पर्व अधर्म पर धर्म, असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है. यह पर्व हमारी आस्था, सभ्यता और सांस्कृतिक परंपरा का उत्सव भी है. मेरी ईश्वर से कामना है कि यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाए तथा समाज में सद्भाव और सौहार्द में अभिवृद्धि करे.
आप सभी को विजयादशमी के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ. विजयादशमी का पर्व अधर्म पर धर्म, असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है. यह पर्व हमारी आस्था, सभ्यता और सांस्कृतिक परंपरा का उत्सव भी है. मेरी ईश्वर से कामना है कि यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाए तथा समाज में सद्भाव और सौहार्द में अभिवृद्धि करे.
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) October 20, 2026
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने लिखा, यतो धर्मस्ततो जयः मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम के आदर्शों व जीवन-मूल्यों का स्मरण कराने वाले पावन पर्व विजयादशमी की समस्त प्रदेश वासियों और श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. यह पर्व हमें अहंकार एवं नकारात्मकता का त्याग कर सत्य, सदाचार और लोकमंगल के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है. प्रभु श्री राम से सभी के जीवन में सुख, शांति एवं मंगल की कामना है. जय श्री राम.
यतो धर्मस्ततो जयः मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम के आदर्शों व जीवन-मूल्यों का स्मरण कराने वाले पावन पर्व विजयादशमी की समस्त प्रदेश वासियों और श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। यह पर्व हमें अहंकार एवं नकारात्मकता का त्याग कर सत्य, सदाचार और लोकमंगल के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। प्रभु श्री राम से सभी के जीवन में सुख, शांति एवं मंगल की कामना है। जय श्री राम।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) October 19, 2026
इस त्योहार से मिलती है प्रेरणा गृह मंत्री अमित शाह ने विजयादशमी की शुभकामनाएं देते हुए लिखा, अधर्म पर धर्म और असत्य पर सत्य की विजय के महापर्व विजयादशमी की सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं. यह पर्व हमें धर्म, मर्यादा और कर्तव्य के पथ पर दृढ़ता से आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है. प्रभु श्रीराम की कृपा से सभी के जीवन में उल्लास और नई ऊर्जा का संचार हो. जय श्री राम!
अधर्म पर धर्म और असत्य पर सत्य की विजय के महापर्व विजयादशमी की सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ। यह पर्व हमें धर्म, मर्यादा और कर्तव्य के पथ पर दृढ़ता से आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। प्रभु श्रीराम की कृपा से सभी के जीवन में उल्लास और नई ऊर्जा का संचार हो। जय श्री राम! https://t.co/6XdfNS4kW2
— Amit Shah (@AmitShah) October 20, 2026
राहुल गांधी ने कही ये बात
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लिखा, सभी को विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं. अहंकार, अन्याय और अत्याचार पर सत्य और न्याय की विजय का यह पर्व आपके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए.
सभी को विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं। अहंकार, अन्याय और अत्याचार पर सत्य और न्याय की विजय का यह पर्व आपके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए। https://t.co/6kpvgt1ilM
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 20, 2026






