एक्टर धनुष और मृणाल ठाकुर के लंबे समय से डेट करने की खबरें हैं. हालांकि, दोनों ने कभी भी अपने रिलेशनशिप को स्वीकार नहीं किया है. अब खबरें हैं कि दोनों एक साथ फिल्म में भी नजर आने वाले हैं.
मृणाल ठाकुर करेंगी लीड रोल
न्यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक, धनुष एक प्रोजेक्ट प्लान कर रहे हैं. इस प्रोजेक्ट में मृणाल ठाकुर लीड रोल में होंगी. ये फिल्म फीमेल फोक्स्ड हो सकती है और मृणाल को इसमें स्ट्रॉन्ग रोल मिलेगा. खबरें हैं कि फिल्म को लेकर बातचीत एडवांस स्टेज पर है. लेकिन अभी तक कोई ऑफिशियल कंफर्मेशन नहीं है.
रिपोर्ट्स में ये भी कहा गया कि फिल्म में धनुष न सिर्फ एक्ट करेंगे ब्लकि, वो इसे डायरेक्ट करेंगे. ये एक पीरियड ड्रामा हो सकती है जो 60-70 के दशक पर सेट होगी. फिल्म से जुड़ी बाकी डिटेल्स अभी सामने नहीं आई हैं.
बता दें कि मृणाल और धनुष के अफेयर की खबरें अगस्त 2025 में शुरू हुई थीं. दोनों को सन ऑफ सरदार 2 के प्रीमियर में देखा गया था. इससे पहले मृणाल को धनुष की फिल्म तेरे इस्क में के प्रीमियर में देखा गया था. इसके बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने नोटिस किया कि मृणाल धनुष के फैमिली मेंबर्स को भी फॉलो करती हैं. इस खबर ने दोनों के रिलेशनशिप की खबरों को हवा देने का काम किया. हालांकि, मृणाल और धनुष ने इसे लेकर रिएक्ट नहीं किया.
ये भी पढ़ें- ‘जीनत अमान नहीं थीं अच्छी एक्ट्रेस’, मुमताज ने कहा, संजीव कुमार को लेकर भी किया रिएक्ट
हाल ही में मृणाल ने लव लाइफ को लेकर रिएक्ट किया था. मृणाल ने कहा था, ‘मैं चाहती हूं कि लोग मुझे मेरे काम के लिए जानें, ना कि मैं किसे डेट कर रही हूं? सच में मेरे पास डेटिंग के लिए टाइम नहीं है.’
डकैत में दिखीं मृणाल ठाकुर
इन दिनों मृणाल ठाकुर को फिल्म डकैत में देखा जा रहा है. फिल्म में अदिवी शोष और अनुराग कश्यप भी नजर आए.






