Android 12 और इसके बाद के वर्जन वाले फोन में जब कोई ऐप कैमरा या माइक्रोफोन इस्तेमाल करता है, तो स्क्रीन के ऊपरी दाएं कोने में हरे रंग का इंडिकेटर दिखाई देता है. स्क्रीन पर नीचे की ओर स्वाइप करके इस इंडिकेटर पर टैप करें. यहां आपको पता चल सकता है कि कौन-सा ऐप या सर्विस कैमरा अथवा माइक का इस्तेमाल कर रही है. दोबारा टैप करके आप उसकी परमिशन भी मैनेज कर सकते हैं.

अगर आप नहीं चाहते कि ऐप्स कैमरे या माइक्रोफोन का इस्तेमाल करें, तो स्क्रीन पर ऊपर से नीचे स्वाइप करके इनके कंट्रोल पर टैप करें. इससे कैमरा या माइक का एक्सेस बंद किया जा सकता है, हालांकि, यह सुविधा सभी डिवाइस पर एक जैसे तरीके से काम नहीं कर सकती है.

फोन की स्क्रीन पर ऊपर से दो बार नीचे की ओर स्वाइप करें. इससे Quick Settings खुल जाएगी. यहां Camera Access या Microphone Access का टाइल चुनकर एक्सेस बंद कर सकते हैं. अगर ये ऑप्शन दिखाई नहीं देते, तो Edit या Add पर जाकर संबंधित टाइल को Quick Settings में जोड़ें.

फोन की Settings में जाकर Apps खोलें और उस ऐप को चुनें जिसकी परमिशन जांचनी है. इसके बाद Permissions में जाकर Camera और Microphone का एक्सेस देखें. अगर किसी ऐप को इनकी जरूरत नहीं है, तो परमिशन को Don’t allow या Ask every time पर सेट कर सकते हैं.

Android के Privacy Dashboard में पिछले 24 घंटों के दौरान कैमरा और माइक इस्तेमाल करने वाले ऐप्स की जानकारी देखी जा सकती है. Settings में Privacy और फिर Privacy Dashboard खोलें. Camera या Microphone पर टैप करके इस्तेमाल का समय और ऐप की जानकारी देखें.

अगर फोन में कोई अनजान या गैर-जरूरी ऐप मौजूद है, तो Settings में Apps खोलकर उसे चुनें और Uninstall पर टैप करें, हालांकि सिस्टम के जरूरी ऐप हटाने से बचें. इसके अलावा Settings में Privacy & security के अंदर Safety Check ऑप्शन उपलब्ध होने पर उसे खोलें. यहां ऐप एक्सेस और थर्ड-पार्टी ऐप्स से जुड़ी सुरक्षा सेटिंग्स की समीक्षा करके अनचाही परमिशन हटाई जा सकती हैं.
Published at : 20 Oct 2026 10:02 AM (IST)






