बॉबी देओल स्टारर ‘बंदर’ के मेकर्स ने आखिरकार फिल्म का पहला ट्रैक ‘क्यों मज़ा आ रहा है’ रिलीज कर दिया है. अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी इस फिल्म का प्रोडक्शन निखिल द्विवेदी ने सैफ्रन मैजिकवर्क्स के तहत ज़ी स्टूडियोज के साथ मिलकर किया है. फिल्म 5 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
‘बंदर’ की दुनिया हर नए रिवील के साथ और ज्यादा इंटेंस होती जा रही है. धमाकेदार टीज़र से जबरदस्त चर्चा बटोरने के बाद अब फिल्म का पहला फुल सॉन्ग ‘क्यों मज़ा आ रहा है’ रिलीज हो चुका है. टीजर में बॉबी देओल का वाइल्ड रेट्रो-रॉकस्टार अवतार, ग्रिटी विजुअल्स, इमोशनल कैओस और एक डार्क अनप्रेडिक्टेबल वर्ल्ड पहले ही सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में आ चुका था.
ये भी देखें – वेदांग रैना ने सोशल मीडिया पर शेयर किया ‘मस्कारा’ का अनप्लग्ड वर्जन, दिखाया सिंगिंग टैलेंट
‘बंदर’ का रोमांटिक ट्रैक
‘क्यों मज़ा आ रहा है’ के टीज़र ने भी फैंस को एक्साइटेड कर दिया था, जिसमें फिल्म के हिंसक और थ्रिलर माहौल के पीछे छिपी इमोशनल कॉन्सेप्ट की झलक मिली थी. अब पूरा गाना सामने आने के बाद फैंस को फिल्म के इमोशनल कोर की एक और गहरी झलक मिल रही है. विशाल मिश्रा द्वारा गाया और कंपोज किया गया ‘क्यों मज़ा आ रहा है’ एक ऐसा रोमांटिक ट्रैक है जिसमें प्यार, चाहत, जुनून और इमोशनल डार्कनेस सब कुछ देखने को मिलता है.
इसकी मेलोडी भले ही सॉफ्ट और पैशनेट हो, लेकिन विजुअल्स एक ऐसे रिश्ते को दिखाते हैं जो धीरे-धीरे इमोशनल डैमेज की तरफ बढ़ रहा है. गाने में बॉबी देओल का किरदार एक अलग ही रूप में नजर आता है. वो प्यार में डूबा हुआ, कमजोर भी है और इमोशंस से पूरी तरह घिरा हुआ दिखता है. उनकी स्क्रीन प्रेजेंस और केमिस्ट्री इस ट्रैक को और भी गहराई देती है.
इससे पहले वो ‘कैसे हुआ’ (कबीर सिंह), ‘तुम हो तो’ (सैयारा) और ‘दीवानियत’ जैसे गानों से दिल जीत चुके हैं. अपनी सॉफ्ट आवाज और इमोशनल कंपोजिशन के साथ वे एक बार फिर ऐसा गाना लेकर आए हैं, जो सुनते ही जुड़ जाता है और लंबे समय तक याद रहता है.
ये भी देखें – कान्स 2026 से उर्वशी रौतेला का पहला लुक आया सामने, शिमरी गाउन में ढाया कहर, देखें फोटोज
अनुराग कश्यप की ‘बंदर’ चर्चा में
अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी बंदर, बॉबी देओल के साथ उनकी पहली कोलैबोरेशन है. फिल्म में सान्या मल्होत्रा, सबा आज़ाद और अन्य कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे.
पाताल लोक, कोहरा और उड़ता पंजाब जैसी कहानियों के लिए जाने जाने वाले सुदीप शर्मा और अभिषेक बनर्जी ने इस फिल्म को लिखा है, जो इसे एक इमोशनली इंटेंस और मॉरल रूप से डार्क सिनेमैटिक एक्सपीरियंस बनाती है. ये कहानी फेम, स्कैंडल, डिजायर और पब्लिक डिस्ट्रक्शन की दुनिया के इर्द-गिर्द घूमती है.
फिल्म का निर्माण निखिल द्विवेदी की सैफ्रन मैजिकवर्क्स और ज़ी स्टूडियोज के साथ मिलकर किया गया है. बंदर 5 जून 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी.






