Gmail में सबसे पहले उन ईमेल को ढूंढे, जिनके साथ बड़ी फाइलें, फोटो या डॉक्यूमेंट अटैच हैं. ऐसे ईमेल को सर्च करने के लिए Gmail के सर्च फिल्टर का यूज कर सकते हैं. यहां आप फाइल के साइज के आधार पर पुराने मैसेज ढूंढ सकते हैं. इसके बाद गैर जरूरी अटैचमेंट वाले ईमेल चुनकर डिलीट कर दें.

न्यूजलेटर, ऑफर्स और सोशल मीडिया अलर्ट भी समय के साथ इनबॉक्स में जमा होते रहते हैं. Gmail के Promotions सेक्शन में जाकर पुराने और गैरजरूरी ऑफर्स वाले ईमेल हटाएं. इसी तरह Social और Updates कैटेगरी में मौजूद उन मैसेज को भी डिलीट कर सकते हैं, जिनकी अब आपको जरूरत नहीं है.

बार-बार आने वाले न्यूजलेटर और प्रमोशनल मेल से बचने के लिए Gmail के Manage Subscriptions ऑप्शन पर जाएं. यहां उन मेलिंग लिस्ट की जानकारी मिलेगी, जिनसे आप जुड़े हैं. गैरजरूरी सब्सक्रिप्शन को एक टैप में बंद किया जा सकता है. किसी अनचाहे सेंडर को ब्लॉक करने का ऑप्शन भी मौजूद है.

फोन में Gmail ऐप खोलकर प्रोफाइल फोटो पर टैप करें और Clean up space ऑप्शन चुनें. इसके बाद बड़े अटैचमेंट वाले ईमेल देखने के लिए Review पर जाएं. यहां ऐसे मैसेज की लिस्ट मिलेगी, जिनमें बड़ी फाइलें मौजूद हैं. जरूरी ईमेल सुरक्षित रखते हुए बाकी को डिलीट कर सकते हैं. इसी मेन्यू से Spam और Trash फोल्डर की सफाई भी की जा सकती है.

Google Drive में Storage सेक्शन खोलकर फाइलों को उनके साइज के हिसाब से देखें. बड़ी और गैरजरूरी फाइलें डिलीट करें. Google Photos में भी पुरानी या डुप्लीकेट फोटो और वीडियो हटाकर जगह बनाई जा सकती है. इसके अलावा नई फोटो अपलोड करते समय Storage Saver क्वालिटी चुनने से उनका साइज कम रखने में मदद मिलती है.

अगर आपके Gmail में कई जरूरी पुराने ईमेल हैं, जिन्हें आप डिलीट नहीं करना चाहते, तो पहले उनका बैकअप ले सकते हैं. इसके लिए Gmail Backup जैसे टूल की मदद से ईमेल को PST, MSG, PDF या दूसरे फॉर्मेट में कंप्यूटर या NAS ड्राइव पर सेव किया जा सकता है. बैकअप पूरा होने के बाद गैर जरूरी डेटा को Google अकाउंट से हटाकर स्टोरेज खाली किया जा सकता है.
Published at : 09 Nov 2026 11:02 AM (IST)






