ब्याज दरों का खेल, शेयर बाजार की चाल, जानिए क्यों रेपो रेट बढ़ते ही मार्केट में आ जाता है तूफान

ब्याज दरों का खेल, शेयर बाजार की चाल, जानिए क्यों रेपो रेट बढ़ते ही मार्केट में आ जाता है तूफान


Central Bank Repo Rate: जब भी भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) या फेडरल रिजर्व जैसे सेंट्रल बैंक ब्याज दरों को लेकर कोई भी अपडेट देते हैं, तब सिर्फ बैंकिंग सेक्टर ही नहीं बल्कि पूरा शेयर बाजार उथल- पुथळ हो जाता है. दरें बढ़ने की खबर आते ही अक्सर बाजार में गिरावट दिखती है, जबकि दरें घटने पर इनवेस्टर खरीदारी शुरू कर देते हैं और बाजार में तेजी आ जाती है. ऐसा इसलिए क्योंकि ब्याज दरों का सीधा असर कंपनियों की कमाई, निवेशकों के फैसलों और शेयरों की वैल्यू पर पड़ता है.

कैसे शुरू होता है असर?
सेंट्रल बैंक जिस दर पर बैंकों को पैसा उधार देता है, उसे भारत में रेपो रेट कहा जाता है. जब RBI इस दर को बढ़ाता है, तो बैंकों के लिए पैसा महंगा हो जाता है. इसके बाद बैंक होम लोन, कार लोन और बिजनेस लोन पर ब्याज बढ़ा देते हैं. इसका असर सीधे कंपनियों और आम लोगों दोनों पर पड़ता है.

ये भी पढ़ें: Education Loan: युवा भारतीयों में कर्ज लेने का बढ़ा क्रेज, क्यों तेजी से बढ़ रही है स्टूडेंट लोन की मांग?

कंपनियों का खर्च बढ़ जाता है
ज्यादातर कंपनियां कारोबार बढ़ाने के लिए बैंक से कर्ज लेती हैं. मान लीजिए किसी ऑटो कंपनी ने 1,000 करोड़ रुपये का लोन लिया हुआ है. अगर ब्याज दर 8% से बढ़कर 9% हो जाए, तो कंपनी को हर साल करोड़ों रुपये एक्स्ट्रा ब्याज देना पड़ेगा. इससे कंपनी का मुनाफा घट जाता है. दूसरी तरफ, महंगे कार लोन की वजह से ग्राहक नई कार खरीदने से बचते हैं. यानी कंपनी को एक तरफ ज्यादा ब्याज देना पड़ता है और दूसरी तरफ बिक्री भी घट जाती है. यही वजह है कि शेयर कीमतों पर दबाव बढ़ता है.

शेयरों की वैल्यू क्यों घटती है?
शेयर बाजार भविष्य की कमाई पर चलता है. निवेशक ये देखते हैं कि कोई कंपनी आने वाले सालों में कितना मुनाफा कमा सकती है. लेकिन जब ब्याज दरें बढ़ती हैं, तो बैंक एफडी और सरकारी बॉन्ड पर ज्यादा रिटर्न मिलने लगता है. ऐसे में निवेशकों को सुरक्षित निवेश ज्यादा आकर्षक लगने लगता है.

उदाहरण के लिए, अगर बैंक FD सिर्फ 3% ब्याज दे रही हो, तो लोग बेहतर रिटर्न के लिए शेयर बाजार में पैसा लगाते हैं. लेकिन अगर FD पर 7%–8% रिटर्न मिलने लगे, तो कई निवेशक जोखिम वाले शेयरों से पैसा निकालकर सुरक्षित निवेश में चले जाते हैं.

ये भी पढ़ें: TRADE ALERT: डंपिंग-रोधी शुल्क नहीं लगाने की बड़ी कीमत चुका रहा भारत! रिपोर्ट में आए चौंकाने वाले खुलासे

बाजार से पैसा निकलने लगता है
हाई इंटरेस्ट रेट के दौर में बड़े निवेशक और फंड मैनेजर भी अपना पैसा शेयर बाजार से निकालकर बॉन्ड और FD जैसे सुरक्षित ऑप्शंस में लगाने लगते हैं. इससे बाजार में नकदी कम हो जाती है और शेयर सूचकांकों पर दबाव बढ़ जाता है.

किन सेक्टरों पर पड़ता है ज्यादा असर?

  • टेक और ग्रोथ कंपनियां: टेक कंपनियों की कमाई का बड़ा हिस्सा भविष्य पर आधारित होता है. इसलिए ब्याज दर बढ़ने पर इनके शेयर सबसे ज्यादा दबाव में आते हैं.
  • बैंकिंग सेक्टर: कई बार बैंकों को शुरुआती दौर में फायदा होता है. बैंक लोन पर ब्याज जल्दी बढ़ा देते हैं, लेकिन जमा पर ब्याज धीरे बढ़ाते हैं. इससे उनका मार्जिन बेहतर हो सकता है.



Source link