भारत और जापान के बीच ऐतिहासिक टी20 मैच, इस दिन होगी भिड़ंत; नोट कर लीजिए तारीख

भारत और जापान के बीच ऐतिहासिक टी20 मैच, इस दिन होगी भिड़ंत; नोट कर लीजिए तारीख


भारत और जापान के बीच ऐतिहासिक क्रिकेट मैच खेला जाएगा. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने शुक्रवार (04 सितंबर) को जापान के खिलाफ होने वाले मुकाबले के शेड्यूल का एलान किया. यह मैच भारत और जापान के राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ के जश्न की शुरुआत के लिए खेला जाएगा. मैच 22 सितंबर 2026 को तोचिगी प्रान्त के सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड में होगा.

मैच को लेकर बीसीसीआई की रिलीज में लिखा गया, “जापान क्रिकेट एसोसिएशन और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड को यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत-जापान राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ के जश्न की शुरुआत के लिए दोनों देशों की पुरुष टीमें एक T20 इंटरनेशनल मैच खेलेंगी.”

दोनों के बीच पहला मैच 

बता दें कि यह पहला मौका होगा कि जब भारत और जापान के बीच इंटरनेशनल लेवल पर किसी फॉर्मेट का मुकाबला खेला जाएगा. यह वाकई दिलचस्प मुकाबला होगा. एक तरफ दुनिया की टॉप टीमों में शुमार टीम इंडिया होगी. दूसरी तरफ, क्रिकेट में अब तक ज्यादा कुछ खास नाम नहीं कमा सकी जापान की टीम होगी. 

यह भी पढ़ें: ‘जय श्री कृष्णा’, जन्माष्टमी पर भक्ति के रंग में रंगे विराट कोहली; दी शुभकामनाएं

रिलीज में आगे कहा गया, “यह मैच ‘स्पोर्ट 75’ पहल का पहला कदम होगा. यह पहल जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच हुई एक बैठक में हुए समझौते से शुरू हुई है. इसका मकसद खेल के क्षेत्र में भारत और जापान के बीच लोगों के आपसी आदान-प्रदान और सहयोग को बढ़ावा देना है, साथ ही 2036 में ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी करने की भारत की महत्वाकांक्षा को भी ध्यान में रखना है.”

मैच पर क्या बोले BCCI सचिव 

मैच को लेकर बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने कहा, “बोर्ड इस ऐतिहासिक मौके का हिस्सा बनकर बहुत खुश है, क्योंकि भारत और जापान की पुरुष टीमें जापान में एक खास टी20 इंटरनेशनल मैच के लिए एक साथ आ रही हैं. यह क्रिकेट के लिए एक अहम पल है. इससे भारतीय टीम एक नई जगह पर जा रही है और जापान व पूर्वी एशिया में ज्यादा लोगों तक इस खेल को पहुंचाने का मौका मिल रहा है.”

 

यह भी पढ़ें: युवराज ने अभिषेक शर्मा से लगवाई ‘उठक-बैठक’, बर्थडे पर शेयर किया खास वीडियो





Source link