भारत के इन राज्यों में मिलता है सबसे सस्ता सोना, क्या इस लिस्ट में है आपके स्टेट का नाम?

भारत के इन राज्यों में मिलता है सबसे सस्ता सोना, क्या इस लिस्ट में है आपके स्टेट का नाम?


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • खरीदारी से पहले शहरवार रेट, हॉलमार्क, मेकिंग चार्ज जांचें।

Cheapest Gold in India: मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव का असर कई देशों की अर्थव्यवस्था पर पड़ रहा है. इसका असर सोने-चांदी की कीमतों पर भी साफ देखने को मिल रहा है. हाल के समय में सोने और चांदी के भाव भी आसमान छू रहे हैं, जिसके चलते काफी लोग सोना खरीदने से बच रहे हैं.

भारत में सोने के कीमत हर राज्य में अलग होती है. कई राज्य ऐसे हैं, जहां सोना दूसरे राज्य की तुलना में सस्ता मिलता है. इसकी वजह है ट्रांसपोर्टेशन कॉस्ट, मांग और आपूर्ति, लोकल टैक्स, एंट्री टैक्स और बाजार में मौजूद प्रतिसपर्धा होती है. अगर आप भी सोना खरीदना चाह रहे हैं तो इन राज्यों के बारे में जानना जरूरी है.

क्यों अलग-अलग होती हैं सोने की कीमतें?

भारत में ज्यादातर सोना विदेशों से आयात किया जाता है. ऐसे में जो राज्य बंदरगाहों के पास होते हैं, वहां परिवहन लागत कम पड़ती है, जिसके चलते सोने की अंतिम कीमत भी कम हो जाती है. इसके साथ ही जहां ज्यादा ज्वैलर्स होते हैं वहां प्रतिस्पर्धा बढ़ती है और ग्राहक को बेहतर कीमत मिलती है.

बढ़ेगी महंगाई-गिरेगी GDP… अब खतरे में है भारत, किसने कही ये बात? PM मोदी की अपील ने भी बढ़ा दी टेंशन

कौन से राज्य में मिलता है सस्ता सोना?

तमिलनाडु

तमिलनाडु सोने के आभूषणों की पारंपरिक कारीगरी के लिए काफी मशहूर है. चेन्नई सोने के बिजनेस का बड़ा केंद्र है. यहां मजबूत सप्लाई चेन और अनुभवी बिजनेस की वजह से उत्पादन लागत कम रहती है, जिससे सोना सस्ता मिलता है.

केरल

केरल को भारत की सोने की राजधानी भी कहा जाता है, यहां पर सोने की खपत ज्यादा है और बाजार में प्रतिस्पर्धा भी ज्यादा है. कोची जैसे आयात केंद्र के पास होने की वजह से ट्रांसपोर्ट लागत कम पड़ती है.

कर्नाटक

ये राज्य खासक बेंगलुरु में सोने का बाजार काफी प्रतिस्पर्धी है. यहां पर राष्ट्रीय और स्थानीय दोनों तरह के ज्वैलर्स मौजूद हैं, जिससे ग्राहकों को ज्यादा ऑप्शन और उचित कीमत मिलती है.

पश्चिम बंगाल

पश्चिम बंगाल का कोलकाता अपने खास सोने के डिजाइनों के लिए जाना जाता है, यहां लेबर कॉस्ट कम है और कुशल कारीगर कम खर्च में बेहतरीन आभूषण तैयार करते हैं, जिससे सोने की कुल कीमत कम रहती है.

महाराष्ट्र

महाराष्ट्र का मुंबई सोने के बिजनेस का बड़ा केंद्र है. मुंबई पोर्ट के पास होने के कारण परिवहन लागत कम होती है. यही वजह है कि सोने की कीमत कई बार दूसरे शहरों की तुलना में थोड़ी कम देखने को मिलती है.

Hormuz Strait: 2 और महीने बंद रहा होर्मुज तो मचेगा हाहाकार, जानें सबसे ज्यादा किन्हें खतरा?

खरीदारी से पहले क्या करें?

अगर आप सस्ता सोना खरीदना चाहते हैं तो अलग-अलग शहरों के रेट जरूर तुलना करें. इसी के साथ ही हॉलमार्क और मेकिंग चार्ज जरूर चेक करें.



Source link