एशिया कप में भारतीय क्रिकेट का दबदबा सिर्फ पुरुष टीम तक ही महदूद नहीं है. महिला टीम ने भी लगातार शानदार प्रदर्शन करते हुए 2026 में 8वीं बार खिताब अपने नाम किया. ऐसे में अगर पुरुष और महिला दोनों टीमों के एशिया कप खिताब को एक साथ जोड़ा जाए, तो भारत के नाम कुल 17 ट्रॉफी हो चुकी हैं. ये आंकड़ा बाकी टीमों से काफी आगे है.
पुरुष एशिया कप की बात करें तो भारत इस टूर्नामेंट का सबसे सफल देश है. भारतीय पुरुष टीम ने अब तक 9 बार एशिया कप का खिताब जीता है. इसमें वनडे और टी20 दोनों फॉर्मेट की जीत शामिल हैं. श्रीलंका 6 खिताब के साथ दूसरे नंबर पर है, जबकि पाकिस्तान ने अब तक 2 बार ये ट्रॉफी जीती है.
यह भी पढ़े:सबसे ज्यादा 5 विकेट हॉल, नई-नवेली इस टी20 लीग ने रचा इतिहास; IPL भी पिछड़ा
महिलाओं में भी भारत सबसे आगे
महिला एशिया कप में भी भारत का रिकॉर्ड सबसे मजबूत है. 2026 के फाइनल में भारत ने श्रीलंका को 72 रन से हराकर 8वीं बार महिला एशिया कप का खिताब जीता. इस जीत के साथ भारत ने अपने महिला एशिया कप खिताबों की संख्या 8 कर ली.
महिला एशिया कप में भारत के बाद श्रीलंका और बांग्लादेश का नंबर आता है. श्रीलंका ने 1 बार और बांग्लादेश ने भी 1 बार यह खिताब जीता है.
दोनों टीमों को मिलाकर देखें पूरी लिस्ट
अगर पुरुष और महिला दोनों टीमों के खिताबों को मिलाकर देखा जाए, तो भारत के पास कुल 17 एशिया कप ट्रॉफी हैं. श्रीलंका के पास पुरुषों की 6 और महिलाओं की 1, यानी कुल 7 ट्रॉफी हैं. पाकिस्तान ने पुरुषों में 2 बार खिताब जीता है, जबकि महिला टीम के नाम एशिया कप ट्रॉफी नहीं है. इसलिए उसका कुल आंकड़ा 2 ट्रॉफी का है. बांग्लादेश के पास महिला एशिया कप की 1 ट्रॉफी है.
यानी कुल रिकॉर्ड में भारत 17 ट्रॉफी के साथ सबसे ऊपर है. श्रीलंका 7 के साथ दूसरे और पाकिस्तान 2 ट्रॉफी के साथ तीसरे नंबर पर है.
यह भी पढ़े:‘वही पुरानी कहानी’, एशिया कप ट्रॉफी विवाद पर भड़का दिग्गज, ‘पाकिस्तान के खिलाफ…’






