- ओप्पो Find X10 सीरीज Flipkart पर बिक्री के लिए.
स्मार्टफोन में अब कैमरा और बैटरी के साथ प्रोसेसर की तकनीक भी फ्लैगशिप फोन की पहचान बन रही है. इसी कड़ी में Oppo ने भारत में अपनी नई Find X10 सीरीज पेश की है. इस लाइनअप में Oppo Find X10 और Oppo Find X10 Pro Max शामिल हैं. खास बात यह है कि Find X10 Pro Max भारत का पहला स्मार्टफोन है, जिसमें MediaTek का नया Dimensity 9600 Pro चिपसेट दिया गया है. वहीं स्टैंडर्ड मॉडल में Dimensity 9600M प्रोसेसर मिलता है. इन दोनों फोन में 200 मेगापिक्सल कैमरा, 8,000mAh की बैटरी और फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि इनकी कीमत और खासियतें क्या हैं.
Oppo Find X10 सीरीज के खास फीचर्स क्या हैं?
Oppo Find X10 Pro Max में 2nm तकनीक पर बना MediaTek Dimensity 9600 Pro प्रोसेसर मिलता है, जिसकी क्लॉक स्पीड 4.55GHz तक है. कंपनी के मुताबिक, यह पिछली पीढ़ी के मुकाबले सिंगल-कोर परफॉर्मेंस में 17 फीसदी और मल्टी-कोर परफॉर्मेंस में 15 फीसदी तक सुधार देता है. वहीं Find X10 में 3nm तकनीक वाला Dimensity 9600M चिपसेट है. Pro Max में 6.78 इंच और Find X10 में 6.59 इंच की LTPO डिस्प्ले दी गई है. साथ ही दोनों फोन में 144Hz तक रिफ्रेश रेट का सपोर्ट है, जबकि सामान्य तौर पर रिफ्रेश रेट 1Hz से 120Hz के बीच बदल सकता है. यह दोनों स्मार्टफोन ColorOS 17 पर काम करते हैं.
कैमरा और बैटरी में क्या खास?
Find X10 Pro Max के पीछे तीन 200 मेगापिक्सल कैमरे दिए गए हैं, जिनमें मेन, अल्ट्रावाइड और टेलीफोटो कैमरा शामिल हैं. वहीं Find X10 में 200 मेगापिक्सल का मेन और टेलीफोटो कैमरा मिलता है. इसके साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है. साथ ही दोनों फोन में 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है. बैटरी की बात करें तो दोनों मॉडल में 8,000mAh की बैटरी दी गई है. ये 80W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करते हैं. कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi 7 और Bluetooth 6.2 जैसे फीचर्स मिलते हैं.
यह भी पढ़ें – Samsung vs LG Smart TV: किसकी स्क्रीन और टेक्नोलॉजी है ज्यादा दमदार?
Oppo Find X10 सीरीज की कीमत क्या हैं?
Oppo Find X10 के 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 1,39,999 रुपये है. इसके 12GB रैम और 512GB स्टोरेज मॉडल को 1,69,999 रुपये में पेश किया गया है. वहीं Oppo Find X10 Pro Max के 12GB रैम और 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,99,999 रुपये है. इन दोनों फोन की बिक्री 29 अक्टूबर से Oppo के ऑनलाइन स्टोर, Flipkart और Amazon पर होगी.
यह भी पढ़ें – इंटरनेट की स्पीड पर भी पड़ता है केबल का असर? CAT 6 और CAT 6A का अंतर समझें






