सलमान खान की अपकमिंग फिल्म ‘मातृभूमि’ की रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. वहीं सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) ने इस मच अवेटेड फिल्म के ट्रेलर को हाल ही में मंजूरी दी थी जिसके बाद फाइनली 10 नवंबर यानी आज इसके ट्रेलर को रिलीज कर दिया गया है. इस वॉर ड्रामा की पहली झलक काफी जबरदस्त है. सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ देशभक्ति, बलिदान और युद्ध की मानवीय कीमत को दिखाने वाली एक दमदार कहानी लेकर आए हैं.
‘मातृभूमि’ का ट्रेलर हुआ रिलीज
‘मातृभूमि मे वॉर रेस्ट इन पीस’ का ट्रेलर फाइनली आज मेकर्स ने जारी कर दिया. ट्रेलर में सलमान खान एक सैन्य अधिकारी की भूमिका में छा गए हैं. ओवरऑल ‘मातृभूमि’ का ट्रेलर देशभक्ति से भरा है और हमारे सैनिकों के अदम्य साहस को दिखाता है. ट्रेलर में कई शानदार पल हैं. जबरदस्त एक्शन, हाथों से होने वाली खतरनाक लड़ाई और शानदार विजुअल्स देखने को मिलते हैं. लेकिन इसके साथ ही फिल्म एक बड़ा संदेश भी देती है कि युद्ध का अंत कभी किसी के लिए खुशियों भरा नहीं होता. दोनों तरफ लोगों की जान जाती है, परिवार बिखरते हैं और युद्ध का असर मैदान से कहीं आगे तक पहुंचता है.
वहीं इसे देखने के बाद अब फैंस इसकी रिलीज का इंतजार नहीं कर पा रहे हैं. ट्रेलर में सलमान खान को पसंद किया जा रहा है.
इसी के साथ फिल्म की रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी गई है. बता दें कि ‘मातृभूमि’ 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
‘मातृभूमि’ को मिला कौन सा सर्टिफिकेट
‘वैरायटी इंडिया’ के मुताबिक, ‘मातृभूमि’ के ट्रेलर को यू/ए सर्टिफिकेट मिला है. इसका रनटाइम 4 मिनट 43 सेकंड का बताया जा रहा है.
यहां देखें ट्रेलर
‘मातृभूमि’ को झेलनी पड़ी मुश्किलें
अपूर्व लाखिया द्वारा निर्देशित इस फिल्म का नाम पहले ‘बैटल ऑफ गलवान’ था. यह फिल्म गलवान घाटी में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच 2020 में हुई झड़प पर आधारित है. फिल्म को ओरिजनली अप्रैल में रिलीज किया जाना था, लेकिन फिर इसकी रिलीज को टाल दिया गया. मेकर्स ने इंडिपेंडेंस वीकेंड सहित कुछ अन्य तारीखों पर भी विचार किया था, लेकिन तब भी फिल्म सिनेमाघरों तक नहीं पहुंच पाई. दरअसल सरकारी मंजूरी मिलने से पहले, इस प्रोजेक्ट को अपनी थीम-कंटेंट और चीन से जुड़े रेफरेंस को लेकर कुछ अड़चनों का सामना करना पड़ा था. ऐसा खासकर तब हुआ, जब दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंध बदल रहे थे.
सलमान खान की ‘मातृभूमि’ के बारे में
इस वॉर ड्रामा फिल्म में, सलमान कर्नल बिक्कुमाला संतोष बाबू का किरदार निभा रहे हैं. वे 16 बिहार रेजिमेंट के कमांडिंग ऑफिसर थे, जिन्होंने 2020 में गलवान घाटी झड़प के दौरान भारतीय सैनिकों कों लीड किया था. उन्हें मरणोपरांत ‘महावीर चक्र’ से सम्मानित किया गया था. ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ फिल्म, वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर कर्नल संतोष बाबू के रणनीतिक नेतृत्व, उनके साहस और सर्वोच्च बलिदान को दिखाती है. फिल्म की कहानी उनके किरदार के इर्द-गिर्द घूमती है.
फिल्म में मुकेश ऋषि, अंकुर भाटिया, जेन शॉ और अभिलाष चौधरी भी अहम भूमिकाओं में हैं. वे सैन्य अधिकारियों और सीमा पर हुए ऑपरेशन से जुड़े अन्य प्रमुख कर्मियों का किरदार निभा रहे हैंय अभिनेता विजय राज ने इसमें नैरेटर (सूत्रधार) के रूप में अपनी आवाज दी है.






