यूएस मिडटर्म चुनाव: हार के बाद ट्रंप ने वोटिंग मशीन पर उठाए सवाल, कहा- नतीजे इतने गलत कैसे हो स

यूएस मिडटर्म चुनाव: हार के बाद ट्रंप ने वोटिंग मशीन पर उठाए सवाल, कहा- नतीजे इतने गलत कैसे हो स


अमेरिकी मध्यावधि चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी को मिली करारी हार के बाद डोनाल्ड ट्रंप के रुख में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. नतीजों के तुरंत बाद डेमोक्रेट्स के साथ मिलकर काम करने का संकेत देने वाले ट्रंप अब अपनी हार स्वीकार करने के बजाय चुनाव में धांधली का राग अलापने लगे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति ने सोमवार (9 नवंबर) को ट्रुथ सोशल पर पोस्ट कर वोटिंग मशीन और चुनाव की निष्पक्षता पर सवाल उठाया है. उन्होंने कहा कि मशीनी गड़बड़ी के कारण रिपब्लिकन पार्टी ने संसद में अपना बहुमत खोया है.

डोनाल्ड ट्रंप ने लिखा, ‘क्या सच में कोई मानता है कि यह चुनाव ईमानदार था? मतदान के नतीजे इतने गलत कैसे हो सकते हैं? शुरुआती वोटिंग के दौरान कुछ जगहों पर इतने भारी संख्या में वोट डाले गए कि किसी और के लिए जीतना नामुमकिन था, चाहे कितने भी लोग वोट देने क्यों न जाते. यह सब मशीनों का खेल है, जो मतदाताओं से कहीं ज्यादा अहम है. यह सब मशीनों का खेल है, जो वोटर से भी ज्यादा हावी हो गई हैं.’

हार का ठीकरा फोड़ने की पुरानी आदत

चुनाव हारने पर धांधली का आरोप लगाना ट्रंप के लिए कोई नई बात नहीं है. पिछले 10 सालों से वे और उनके साथी हर हार का ठीकरा गड़बड़ी पर ही फोड़ते आए हैं, जैसा कि 2020 में जो बाइडेन से मिली हार के बाद भी देखा गया था. हालांकि, विश्लेषकों का मानना है कि इस बार ट्रंप अपनी ही पसंद के कमजोर प्रत्याशियों और जनता के गुस्से से ध्यान भटकाने के लिए यह पैंतरा अपना रहे हैं. खास बात यह है कि इस बार उनकी पार्टी के भीतर भी इन आरोपों को समर्थन देने वाले बेहद कम नेता बचे हैं.

 समर्थकों को साधने की रणनीति

ट्रंप की यह बयानबाजी अपने समर्थकों के अलग-अलग गुटों को साधे रखने की एक सोची-समझी रणनीति मानी जा रही है. एक तरफ जहाँ वे डेमोक्रेट्स से समझौते की बात करके उदारवादी रिपब्लिकन नेताओं को दिलासा दे रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ कट्टर समर्थक स्टीफन मिलर को अपना चीफ ऑफ स्टाफ बनाकर और धांधली का दावा ठोककर अपने आक्रामक समर्थकों को साध रहे हैं.



Source link