यूरिया से ज्यादा नाइट्रोजन: ग्रीन तरल अमोनिया में करीब 82 फीसदी नाइट्रोजन होती है, जबकि यूरिया में इसकी मात्रा 46 फीसदी होती है. इससे कम मात्रा में भी फसल को नाइट्रोजन देने में मदद मिल सकती है.

एक बार इस्तेमाल करने का दावा: इस तकनीक की खास बात यह है कि खेत में एक बार डालने से पूरे फसल सीजन में नाइट्रोजन मिलने की उम्मीद है. इससे किसानों को बार-बार यूरिया डालने की जरूरत कम पड़ सकती है.

खास मशीन से खेत में डालना होगा: तरल अमोनिया को सीधे खेत में छिड़का नहीं जाता, बल्कि विशेष मशीन की मदद से मिट्टी के अंदर करीब 6 इंच की गहराई में डाला जाता है. इसे मिट्टी में जमने में करीब 3 से 4 दिन लगते हैं. इसके बाद बुवाई की जा सकती है.

सोलर और पवन ऊर्जा से होती है तैयार: ग्रीन अमोनिया बनाने में सौर ऊर्जा और हवा से मिलने वाली ऊर्जा का इस्तेमाल किया जाता है. इस वजह से इसे तैयार करने में पारंपरिक ईंधन पर निर्भरता कम करने की कोशिश की जाती है.

फसल की पैदावार बढ़ने की उम्मीद: शुरुआती दावों के मुताबिक, इसके इस्तेमाल से फसल की पैदावार में 10 से 15 फीसदी तक बढ़ोतरी हो सकती है. हालांकि, असली फायदा फसल, मिट्टी और खेती के तरीके पर निर्भर करेगा.

नाइट्रोजन का नुकसान कम होने की उम्मीद: यूरिया डालने के बाद पानी के साथ नाइट्रोजन का कुछ हिस्सा जमीन में नीचे चला जाता है. इसे लीचिंग कहते हैं. ग्रीन तरल अमोनिया के इस्तेमाल से इस तरह होने वाले नुकसान को कम करने और नाइट्रोजन का बेहतर इस्तेमाल करने में मदद मिल सकती है.
Published at : 15 Nov 2026 03:20 PM (IST)
Tags :






