‘रामायण’ में मां सीता को राक्षसों से लड़ते हुए दिखाया गया, ट्रोल्स के निशाने पर रणबीर कपूर की फ

‘रामायण’ में मां सीता को राक्षसों से लड़ते हुए दिखाया गया, ट्रोल्स के निशाने पर रणबीर कपूर की फ


रणबीर कपूर की ‘रामायण’ थिएटर में लगी है. फिल्म को शानदार रिव्यूज मिले हैं. यश की सबसे ज्यादा तारीफ हो रही है. वहीं रावण और जटायु की लड़ाई वाले सीन्स भी काफी पसंद किए जा रहे हैं. हालांकि, एक सीन की वजह से फिल्म ट्रोलिंग का भी शिकार हो गई है.

फिल्म में एक सीन में मां सीता को भगवान राम के साथ जंगल में राक्षसों से लड़ते हुए दिखाया गया है. सोशल मीडिया पर कुछ लोगों का कहना है कि मेकर्स ने फैक्ट्स के साथ चेंजेस किए हैं. क्योंकि उनके मुताबिक, मां सीता ने कभी भी भगवान राम के साथ मिलकर कोई युद्ध नहीं लड़ा था.

यूजर्स ने किए ऐसे कमेंट्स

सीन को लेकर एक यूजर ने लिखा- रामायण से एक और धोखा. रामायण या फिर कहूं स्कैमयाना. फिल्म में माता सीता को खर-दूषण की 14,000 राक्षसों की सेना के खिलाफ भगवान राम की मदद करते हुए दिखाया गया. जबकि शास्त्रों के अनुसार, भगवान राम ने लक्ष्मण और माता सीता को दूर भेजकर उन सभी से अकेले ही लड़ाई लड़ी थी.

वहीं दूसरे यूजर ने कहा, ‘भगवान राम ने अकेले ही पूरी सेना से लड़ाई लड़ी थी. रामायण में इस लड़ाई का वर्णन बहुत ही भीषण है. भगवान राम उन राक्षसों के खून से सने हुए थे. भगवान राम मां सीता को कभी भी युद्ध के मैदान में नहीं आने देते.’

इसी तरह के कई कमेंट्स सोशल मीडिया पर देखने को मिल रहे हैं.

फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म कर रही है. फिल्म ने 6 बजे तक 40 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था. बता दें कि फिल्म के निर्देशक नितेश तिवारी हैं. नमित मल्होत्रा फिल्म के प्रोड्यूसर हैं. भगवान राम के रोल में रणबीर कपूर हैं. मां सीता का किरदार साई पल्लवी ने निभाया है और यश फिल्म में रावण बने हैं.



Source link