वैभव सूर्यवंशी को इंडिया-ए में मिली जगह तो भावुक हुए संजीव गोयनका, बोले- ‘इतने कम टाइम में…’

वैभव सूर्यवंशी को इंडिया-ए में मिली जगह तो भावुक हुए संजीव गोयनका, बोले- ‘इतने कम टाइम में…’


Sanjiv Goenka Post For Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी को श्रीलंका में होने वाली ट्राई सीरीज के लिए टीम इंडिया-ए के स्क्वॉड में जगह मिल गई है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने गुरुवार (14 मई) को 15 सदस्यीय टीम का एलान किया, जिसमें 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी का नाम भी शामिल रहा. वैभव को इंडिया-ए में जगह मिलती देख लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका भावुक हो गए. 

उन्होंने वैभव के लिए सोशल मीडिया पर लंबी-चौड़ी पोस्ट लिखते हुए कहा कि कैसे इतने कम टाइम में यह युवा खिलाड़ी यहां तक आया. बताते चलें कि वैभव आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के लिए ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं. सीजन में उनके बल्ले से 1 शतक और 2 अर्धशतक निकल चुके हैं. 

वैभव को लेकर क्या बोले संजीव गोयनका?

संजीव गोयनका ने एक्स पर लिखा, “वैभव सूर्यवंशी का इंडिया-ए में सिलेक्शन कई कारणों से जश्न मनाने लायक है, जिनमें सबसे बड़ा कारण यह है कि इस युवा खिलाड़ी ने इतने कम समय में कितनी प्रगति की है.”

उन्होंने आगे लिखा, “पिछले साल आईपीएल में डेब्यू से लेकर अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में 175 रन बनाने और ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ चुने जाने तक, पूरा देश उन्हें देखकर मंत्रमुग्ध रहा है. महज एक साल में उन्होंने शानदार टैलेंट, निडरता और लगातार बेहतर होने की भूख दिखाई है. आयुष बडोनी को भी टीम में देखकर बेहद खुशी हुई. दोनों को बधाई. भारत को गौरवान्वित करें.”

09 जून से शुरू होगी ट्राई सीरीज 

बता दें कि ट्राई सीरीज की शुरुआत 09 जून से होगी. इस सीरीज में श्रीलंका-ए, इंडिया-ए और अफगानिस्तान-ए की टीमें खेलती हुई नजर आएंगी. सीरीज का फाइनल 21 जून को खेला जाएगा. सभी मैच दांबुला में खेले जाएंगे. 

ट्राई सीरीज के लिए भारत का स्क्वॉड 

तिलक वर्मा (कप्तान), प्रियांश आर्य, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (उप-कप्तान), आयुष बडोनी, निशांत सिंधु, हर्ष दुबे, सूर्यांश शेडगे, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), विप्रज निगम, यश ठाकुर, युद्धवीर सिंह, अंशुल कंबोज, अरशद खान. 

 

यह भी पढ़ें: श्रीलंका ट्राई सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान, तिलक वर्मा कप्तान; वैभव सूर्यवंशी को मिला मौका





Source link