क्या आपको भी शादी में देरी या संतान प्राप्ति करने में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है? एक छोटे से गांव में भक्तों का मानना है कि, भगवान विष्णु ने खुद ऐसी समस्याओं का हल निकालने के लिए एक पवित्र कुआं बनाया है. स्थानीय लोगों की मान्यताओं के मुताबिक, इस पुराने कुएं को बोटनी बावी के नाम से जाना जाता है और कहा जाता है कि, यह हजारों वर्ष पहले भगवान की नाभि से निकला था. कई लोग मानते हैं कि, इसके पानी में दिव्य शक्तियां हैं.

भक्तों का मानना है कि, सदियों पुराने इस कुएं में डुबकी लगाने से सभी तरह की मनोकामनाएं पूरी होती हैं, चाहे वह शादी हो या बच्चा पैदा होना हो, पढ़ाई या फिर करियर से जुड़ी चिताएं. लोगों के बीच इस कुएं को लेकर मान्यता है कि, जो भी व्यक्ति यहां आता है और कुएं के पानी से नहाता है, तो समय के उसकी समस्या दूर होने लगती है.
Published at : 29 Apr 2026 08:00 PM (IST)






