अगर इस बजट में कैमरे और डिस्प्ले का सबसे अच्छा संतुलन चाहिए तो पोको एम7 प्रो 5जी मजबूत ऑप्शन माना जा सकता है. इसमें 50 एमपी का प्राइमरी कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन के साथ आता है, जिससे कम रोशनी में भी अच्छी फोटो लेने में मदद मिलती है. वहीं 20 एमपी का फ्रंट कैमरा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए अच्छा एक्सपीरियंस देता है.

जो यूजर भरोसेमंद ब्रांड और बेहतर कैमरा चाहते हैं, उनके लिए सैमसंग गैलेक्सी एम 35ए 5जी अच्छा ऑप्शन हो सकता है. इसमें 50 एमपी का मुख्य कैमरा, 8 एमपी अल्ट्रा वाइड कैमरा और 2 एमपी का तीसरा सेंसर दिया गया है.सेल्फी के लिए इसमें 13 एमपी का फ्रंट कैमरा मिलता है. फोन में 6.6 इंच का सुपर AMOLED डिस्प्ले है.

अगर आपकी प्राथमिकता ज्यादा मेगापिक्सल वाला कैमरा है तो रेडमी नोट 14 एसई 5जी इस लिस्ट में सबसे अलग नजर आता है. इसमें 100 एमपी का प्राइमरी कैमरा दिया गया है जो हाई रिजॉल्यूशन फोटो लेने में सक्षम है. इसके साथ 2 एमपी का सेकेंडरी कैमरा और 16 एमपी का फ्रंट कैमरा मिलता है.

वहीं स्टाइलिश डिजाइन के साथ अच्छा कैमरा चाहने वालों के लिए सीएमएफ बाय नथिंग फोन 1 भी बेहतर ऑप्शन है. इसमें 50 एमपी का डुअल रियर कैमरा सेटअप और 16 एमपी का सेल्फी कैमरा मिलता है जो अच्छी डिटेल और नैचुरल कलर के साथ फोटो कैप्चर करता है. फाने में 6.5 इंच का AMOLED डिस्प्ले और 5000 एमएएच बैटरी दी गई है. 6 जीबी और 8 जीबी रैम के साथ आने वाला यह स्मार्टफोन स्मूथ परफॉर्मेंस भी देता है.

अगर आप ऐसा फोन चाहते हैं जिसमें कैमरे के साथ दमदार प्रोसेसर और लंबा बैटरी बैकअप भी मिले तो वीवो टी4 एक्स 5जी पर विचार किया जा सकता है. इसमें 50 एमपी का डुअल रियर कैमरा और 16 एमपी का फ्रंट कैमरा दिया गया है.
Published at : 05 Jul 2026 02:15 AM (IST)






