2 रुपए या 4? आज कितना बढ़ा पेट्रोल- डीजल का दाम, जानें नई रेट लिस्ट यहां

2 रुपए या 4? आज कितना बढ़ा पेट्रोल- डीजल का दाम, जानें नई रेट लिस्ट यहां


Petrol Diesel Price Today: पिछले 10 दिनों में चार बार पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ चुके हैं. हालात ऐसे हैं कि आम आदमी महंगाई की मार से परेशान है और रोज यही उम्मीद कर रहा है कि इन बढ़ते दामों पर लगाम लग जाए. आज 26 मई 2026 को पेट्रोल- डीजल के दाम में कितनी बढ़ोतरी हुई है या फिर दाम कम हुए हैं, ये आप यहां से जान सकते हैं. यहां शहर अनुसार पेट्रोल- डीजल के दाम मौजूद हैं. 

शहर अनुसार पेट्रोल- डीजल के दाम- 

शहर का नाम  पेट्रोल (₹/लीटर) डीजल (₹/लीटर)
दिल्ली (Delhi) ₹102.12 ₹95.20
मुंबई (Mumbai) ₹111.21 ₹97.83
कोलकाता (Kolkata) ₹113.51 ₹99.82
चेन्नई (Chennai) ₹107.77 ₹99.55
नोएडा (Noida) ₹102.12 ₹95.20
पटना (Patna) ₹113.35 ₹99.36
गाजियबाद (Ghaziabad) ₹101.80 ₹94.90
बेंगलुरु (Bengaluru) ₹102.92 ₹90.99
हैदराबाद (Hyderabad) ₹115.69 ₹103.82

मई में कब- कब बढ़े पेट्रोल- डीजल के दाम?

मई के महीने में पेट्रोल- डीजल के दाम बढ़ने की शुरुआत 15 मई को हुई थी, जब पेट्रोल और डीजल की कीमत प्रति लीटर करीब 3 रुपये बढ़े थे. फिर इसके बाद 19 मई को एक बार फिर इनके दाम प्रति लीटर 90 पैसे बढ़ गए.  इतने पर आकड़ा थमा नहीं और 23 मई को तीसरी बार पेट्रोल की कीमत में 87 पैसे लीटर जबकि डीजल के दाम में 91 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई थी.  हाल ही में 2ु5 मई को पेट्रोल की कीमत में 2.61 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम में 2.71 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई.



Source link