50 ओवर में बने 822 रन, फिर 794 रन से जीती टीम; इतिहास में दर्ज ये क्रिकेट मैच

50 ओवर में बने 822 रन, फिर 794 रन से जीती टीम; इतिहास में दर्ज ये क्रिकेट मैच


अगर पूछा जाए कि एक वनडे मैच में ज्यादा से ज्यादा कितने रन बन सकते हैं, आपका जवाब होगा 400 या अधिक से अधिक 500 रन. यह बात वास्तविकता से परे लगती है कि एक टीम ने 50 ओवरों में 822 रन बना डाले. ये रन सिर्फ एक टीम ने बनाए हैं और यह मामला है जिम्बाब्वे में खेली जाने वाली डोमेस्टिक फर्स्ट लीग क्रिकेट का.

वनडे मैच में बना दिए 822 रन

जिम्बाब्वे घरेलू क्रिकेट में स्कॉर्पियन क्रिकेट क्लब की टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में 822 रन बनाए और उसके केवल 4 विकेट गिरे. यह कारनामा उसने मीथेन लायंस टीम के खिलाफ किया. टकुंदा मडेम्बो नाम के बल्लेबाज ने 143 गेंद में 302 रन बनाए. सबसे ज्यादा सुर्खियां विनफेड माटेन्डे ने बटोरीं, जिन्होंने मात्र 75 गेंदों में 203 रन बना डाले. गेब्रियल जाया ने भी 110 रनों की शतकीय पारी खेली.

मीथेन लायंस के गेंदबाजों की इतनी कुटाई हुई कि स्कॉर्पियन क्रिकेट क्लब के बल्लेबाजों ने 104 चौके और 26 छक्के लगाए. इस टीम ने 572 रन तो केवल बाउंड्री से ही बना डाले. बल्लेबाजों ने खूब कहर बरपाया, मीथेन लायंस की किस्मत इतनी खराब रही कि उसके गेंदबाजों ने 19 वाइड और 23 नो बॉल सहित 109 एक्स्ट्रा डे डाली. 

794 रनों से जीता मैच

स्कॉर्पियन क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 822 रन बनाए. उसके बाद एक और गजब तक हुआ जब मीथेन लायंस की पूरी टीम 28 रन ही बना पाई.

अगर यह प्रोफेशनल लिस्ट ए मैच होता तो वर्ल्ड रिकॉर्ड के रूप में याद किया जाता. अभी लिस्ट ए क्रिकेट में किसी टीम द्वारा बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर भारत की बिहार टीम के नाम है, जिसने विजय हजारे ट्रॉफी में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 574 रन बनाए थे.

यह भी पढ़ें:

IPL इतिहास के 5 सबसे कम स्कोर जो डिफेंड हुए, जानें सबसे कम कितना टारगेट चेज नहीं हुआ

श्रीलंका ट्राई सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान, तिलक वर्मा कप्तान; वैभव सूर्यवंशी को मिला मौका





Source link