दलाई लामा के उत्तराधिकारी के मसले पर भारत ने चीन को दिया सख्त मैसेज, कहा – ‘कोई भी दखल नहीं…’

दलाई लामा के उत्तराधिकारी के मसले पर भारत ने चीन को दिया सख्त मैसेज, कहा – ‘कोई भी दखल नहीं…’


Dalai Lama India China: दलाई लामा का उत्तराधिकारी कौन होगा, इस सवाल पर अभी तक सस्पेंस बना हुआ है. चीन ने इस मसले पर हाल ही में कहा कि उसकी मंजूरी के बिना दलाई लामा के उत्तराधिकारी के चयन की प्रक्रिया को वैध नहीं माना जाएगा. अब भारत ने इशारों ही इशारों में चीन को लताड़ लगाई है. एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत ने कहा है कि दलाई लामा को छोड़कर कोई भी उनके उत्तराधिकारी का फैसला नहीं कर सकता है.

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने दलाई लामा के उत्तराधिकारी के मसले पर प्रतिक्रिया दी है. ‘इंडिया टुडे’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने कहा, “दलाई लामा का पद न केवल तिब्बतियों के लिए बल्कि दुनिया भर में सभी अनुयायियों के लिए बेहद अहम है. अपने उत्तराधिकारी का निर्णय लेने का फैसला पूरी तरह से दलाई लामा के हाथ में है. इसमें कोई और दखल नहीं दे सकता.” रिजिजू का बयान चीन की प्रतिक्रिया के ठीक बाद आया है. 

दलाई लामा को लेकर क्या-क्या बोला चीन

चीन ने बुधवार को दलाई लामा को लेकर प्रतिक्रिया दी थी. उसने कहा था कि अगले उत्तराधिकारी को उसकी मंजूरी लेनी होगी. इस तरह चीन की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी के साथ तिब्बती बौद्धों के बीच तनाव की स्थिति बन गई है.

दलाई लामा ने उत्तराधिकारी को लेकर क्या दिया था जवाब

तिब्बती आध्यात्मिक नेता दलाई लामा ने बुधवार को कहा कि दलाई लामा की संस्था जारी रहेगी और केवल गादेन फोडरंग ट्रस्ट के पास उनके उत्तराधिकारी को तय करने का अधिकार होगा. इसके साथ ही दलाई लामा ने इस संबंध में अनिश्चितता को खत्म कर दिया था कि उनके बाद उनका कोई उत्तराधिकारी होगा या नहीं.



Source link