‘शहबाज शरीफ का शुक्रिया…’, 45 मिनट की फोन कॉल में ईरानी राष्ट्रपति ने क्यों की PAK की तारीफ?

‘शहबाज शरीफ का शुक्रिया…’, 45 मिनट की फोन कॉल में ईरानी राष्ट्रपति ने क्यों की PAK की तारीफ?


पाकिस्तान के प्रधानमंत्री मोहम्मद शहबाज शरीफ ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ फोन पर 45 मिनट बात की है. बातचीत में शहबाज शरीफ ने क्षेत्रीय शांति और सुरक्षा को आगे बढ़ाने के लिए पाकिस्तान के प्रयासों की प्रतिबद्धता दोहराई.

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने एक बयान में कहा कि रविवार (19 अप्रैल, 2026) को करीब 45 मिनट की बातचीत के दौरान, दोनों नेताओं ने मौजूदा क्षेत्रीय स्थिति पर विस्तृत चर्चा की. प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने 11 और 12 अप्रैल को अमेरिका के साथ बातचीत के लिए ईरान के स्पीकर मोहम्मद बगेर गालिबाफ और विदेश मंत्री अब्बास अराघची के नेतृत्व में हाईलेवल प्रतिनिधिमंडल को इस्लामाबाद भेजने के लिए राष्ट्रपति पेजेश्कियान और ईरानी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया.

यह भी पढ़ें:-
ट्रंप की कनाडा को बड़ी धमकी- ‘चीन से ट्रेड डील खत्म करो, वरना 100 परसेंट लगाऊंगा टैरिफ’

अमेरिका और ईरान ने जंग खत्म करने के मकसद से 11 और 12 अप्रैल को इस्लामाबाद में प्रत्यक्ष वार्ता की थी लेकिन यह बातचीत बेनतीजा रही थी. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की और से दूसरी दौर की वार्ता की घोषणा किए जाने के बाद युद्धविराम के बढ़ने की उम्मीदें बढ़ गई हैं. युद्धविराम बुधवार को समाप्त हो रहा है और मंगलवार को इस्लामाबाद में फिर से अमेरिका और ईरान की मीटिंग हो सकती है.
 
रविवार को डोनाल्ड ट्रंप ने यह भी घोषणा की कि अमेरिकी वार्ताकार ईरान के साथ शांति वार्ता के लिए सोमवार को इस्लामाबाद में रहेंगे. हालांकि, दूसरे दौर की वार्ता में तेहरान की भागीदारी को लेकर ईरान की ओर से कोई पुष्टि नहीं हुई है और पाकिस्तान उन्हें इस वार्ता के लिए मनाने में जुटा है.

यह भी पढ़ें:- ओमान सागर में बरसी बारूद! अमेरिका ने ईरानी जहाज पर किया हमला तो US नेवी पर ईरान ने दागे ड्रोन

शहबाज शरीफ ने ईरानी राष्ट्रपति को सऊदी अरब, कतर और तुर्किए सहित विश्व के कई नेताओं के साथ हुई अपनी हालिया मुलाकातों के बारे में भी जानकारी दी. शहबाज शरीफ ने आश्वासन दिया कि पाकिस्तान क्षेत्रीय शांति और सुरक्षा को बढ़ाने के अपने ईमानदार और निष्ठापूर्ण प्रयासों के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध रहेगा. पाकिस्तान पीएमओ के बयान के अनुसार पेजेश्कियान ने शांति प्रयासों की सफलता के लिए पाकिस्तान की दृढ़ प्रतिबद्धता के लिए शहबाज शरीफ और पाकिस्तान के फील्ड मार्शल को धन्यवाद दिया, साथ ही यह आश्वासन दिया कि आने वाले दिनों में ईरान और पाकिस्तान के बीच संबंध और मजबूत होंगे.



Source link