Aaj Ka Panchang 23 April 2026: आज गंगा सप्तमी पर गुरु पुष्य नक्षत्र, स्नान-दान मुहूर्त, राशिफल

Aaj Ka Panchang 23 April 2026: आज गंगा सप्तमी पर गुरु पुष्य नक्षत्र, स्नान-दान मुहूर्त, राशिफल


Hindi Panchang, 23 अप्रैल 2026: वैशाख शुक्ल सप्तमी तिथि यानी गंगा सप्तमी और गुरुवार है. आज गुरु पुष्य नक्षत्र का संयोग भी बन रहा है. गंगा सप्तमी के दिन मां गंगा का पुनर्जन्म हुआ था. स्कंद पुराण के अनुसार इस दिन गंगा स्नान करने वालों के लिए मोक्ष के द्वार खुलते हैं. सिर्फ इस जन्म के ही नहीं बल्कि पिछले कई जन्मों के पापों का नाश भी होता है. 

आज का व्रत

गंगा सप्तमी पर कई लोग स्नान, दान के अलावा व्रत भी करते हैं. वैसे तो गंगा घाट पर स्नान का महत्व है लेकिन आप घर में भी गंगाजल डालकर स्नान कर सकते हैं. इससे भी अनेक पुण्य प्राप्त होते हैं. जरुरतमंदों को जल, अन्न, धन, कपड़े, छाते का दान करें. आज गुरु पुष्य नक्षत्र भी है जो खरीदारी और मांगलिक कार्य के लिए सबसे उत्तम मुहूर्त माना जाता है. 

23 अप्रैल का पंचांग 2026 (Hindi Panchang 23 April 2026)

तिथि

सप्तमी (23 अप्रैल 2026, रात 10,49 – 24 अप्रैल 2026, रात 8.49)

वार गुरुवार
नक्षत्र पुनवर्सु
योग सुकर्मा, गुरु पुष्य योग, अमृत सिद्धि और सर्वार्थ सिद्धि योग
सूर्योदय सुबह 6.01
सूर्यास्त
शाम 6.44
चंद्रोदय
सुबह 10.58
चंद्रोस्त
सुबह 1.15, 24 अप्रैल
चंद्र राशि
मिथुन
  • चौघड़िया मुहूर्त
सुबह का चौघड़िया
शुभ सुबह 5.49 – सुबह 7.26
शाम का चौघड़िया
लाभ  शाम 6.51- रात 9.35
  • राहुकाल और अशुभ समय (Aaj Ka Rahu kaal)
राहुकाल (इसमें शुभ कार्य न करें) दोपहर 1.58 – दोपहर 3.36
यमगण्ड काल सुबह 5.48 – सुबह 7.26
आडल योग सुबह 5.48 – रात 8.57
गुलिक काल
सुबह 9.04 – सुबह 10.42
भद्रा काल रात 8.49 – सुबह 5.47, 24 अप्रैल
  • ग्रहों की स्थिति (Grah Gochar 23 April 2026)
सूर्य मेष
चंद्रमा मिथुन
मंगल मीन
बुध कुंभ
गुरु मिथुन
शुक्र मेष
शनि मीन
राहु कुंभ
केतु सिंह

23 अप्रैल 2026 का राशिफल

ये राशिफल पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर जोधपुर के निदेशक ज्योतिषाचार्य डा. अनीष व्यास के अनुसार है.

मेष राशि (Aries)

आज का दिन मिलाजुला रहेगा, जरूरी काम दोपहर से पहले निपटाएं, बाद में विरोधियों से चुनौती मिल सकती है. आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और गृह निर्माण पर खर्च संभव है.

वृषभ राशि (Taurus)

आज का दिन चुनौतीपूर्ण रह सकता है, काम में तकनीकी समस्याएं आ सकती हैं और निर्णय सोच-समझकर लें. वैवाहिक जीवन में तालमेल बना रहेगा.

मिथुन राशि (Gemini)

आज दैनिक कार्यों में सफलता मिलेगी, नई संभावनाएं खुलेंगी और रुका हुआ धन वापस मिल सकता है. जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बितेगा.

कर्क राशि (Cancer)

उन्नति के अच्छे अवसर मिलेंगे, शिक्षा और तकनीकी क्षेत्र के लोगों के लिए दिन शानदार है. परिवार में पुराने विवाद खत्म हो सकते हैं.

सिंह राशि (Leo)

आज अपनी योजनाओं को गुप्त रखें, कुछ स्थितियां तनाव दे सकती हैं लेकिन बाद में उत्साह बढ़ेगा. नए प्रोजेक्ट के अवसर मिल सकते हैं.

कन्या राशि (Virgo)

कार्यक्षेत्र में सकारात्मक बदलाव आएंगे, आपकी बुद्धिमानी से विरोधी परास्त होंगे. मित्रों का सहयोग मिलेगा.

तुला राशि (Libra)

आज सफलता और समृद्धि का दिन है, आपकी कार्यशैली की सराहना होगी और नई जिम्मेदारी मिल सकती है. बिजनेस डील फाइनल हो सकती है.

वृश्चिक राशि (Scorpio)

कामकाज में बड़ी सफलता मिलेगी, व्यापार में जबरदस्त लाभ के योग हैं. पुराने निवेश से अच्छा रिटर्न मिलेगा.

धनु राशि (Sagittarius)

आज स्वास्थ्य का ध्यान रखें, कमर या शरीर दर्द परेशान कर सकता है. नौकरी में टारगेट का दबाव रहेगा.

मकर राशि (Capricorn)

आज ऊर्जा और उत्साह से भरा दिन रहेगा, परिवार का सहयोग मिलेगा और लक्ष्य पूरे होंगे. संतान से शुभ समाचार मिल सकता है.

कुंभ राशि (Aquarius)

आज निवेश में सावधानी रखें, धन हानि की संभावना है और कागजात सोच-समझकर साइन करें. अचानक खर्च बढ़ सकता है.

मीन राशि (Pisces)

आज का दिन सुखद और ज्ञानवर्धक रहेगा, कार्यक्षेत्र में आपके अनुभव की सराहना होगी. परिवार में खुशी का माहौल रहेगा.

आज का उपाय 

गंगा को शिवजी की जटाओं से जोड़ा जाता है, इसलिए शिवालय जाकर शिवलिंग पर जल और बेलपत्र अर्पित करें.

आज का लकी कलर 

पीला, सिल्वर रंग शुभ रहेगा.

Narasimha Jayanti 2026: नरसिंह जयंती अप्रैल में कब ? जानें तारीख, मुहूर्त, नरसिंह अवतार की पूजा का महत्व

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 



Source link