‘ऐसा कलाकार मैंने नहीं देखा’, गोविंदा की कॉमेडी के फैन हैं राजपाल यादव, जमकर की तारीफ

‘ऐसा कलाकार मैंने नहीं देखा’, गोविंदा की कॉमेडी के फैन हैं राजपाल यादव, जमकर की तारीफ


बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव इन दिनों अपनी फिल्म ‘भूत बंगला’ को लेकर चर्चा में है. कुछ दिनों पहले ही वो एक इंटरव्यू में शामिल हुए, जहां उन्होंने अपनी फिल्म, चेक बाउंस केस और अपने करियर को लेकर खुलकर बातें की. इसी बीच इस इंटरव्यू में उनसे पूछा गया कि उनके 3 पसंदीदा कॉमेडी एक्टर्स कौन है? तो उन्होंने बहुत ही मजेदार तरीके से इसका जवाब दिया और गोविंदा की सबसे ज्यादा तारीफ की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. 

राजपाल ने की गोविंदा की जमकर तारीफ 

जिंगाबाद के साथ बातचीत में उन्होंने अपने तीन पसंदीदा कॉमेडी एक्टर्स का नाम लेते हुए कहा, ‘एक चार्ली चैपलिन साहब है. दुनिया में अभी भी उनका कोई रिप्लेसमेंट नहीं दिखा है. इसके बाद अगर मैं दूसरा नाम इंडिया से लूं, तो गोविंदा भैया का भी रिप्लेसमेंट आजतक कोई देखा नहीं है. ऐसा कलाकार मैंने नहीं देखा, जिसने भरत-मुनि के नाट्य शास्त्र में नटकी परिकल्पना को प्रमाणित किया है, वो हमारे देश में एकमात्र अभिनेता है गोविंदा भैया.’ गोविंदा के लिए राजपाल यादव के बोले गए इन शब्दों से साफ झलकता है कि वो उनका कितना सम्मान करते है और उन्हें सबसे ज्यादा पसंद करते हैं. वहीं तीसरे कलाकार के बारे में उन्होंने हंसते हुए कहा, ‘मुझे लगता है मैं ही पैदा हुआ हूं.’ 

ये भी पढ़ें: फिल्मों से लेकर ब्रांड एंडोर्समेंट तक, करोड़ों की कमाई करते हैं वरुण धवन, जानिए नेटवर्थ

राजपाल यादव का वर्कफ्रंट 

बता दें कि राजपाल यादव की ‘भूत बंगला’ 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है, जिसने 7 दिनों में करीब 84 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार, तब्बू, परेश रावल, वामिका गब्बी और गोवर्धन असरानी जैसे कलाकार नजर आ रहे है. इस फिल्म को मशहूर डायरेक्टर प्रियदर्शन ने डायरेक्ट किया है, जो कॉमेडी फिल्मों के लिए जाने जाते है. इसके अलावा वो आने वाली फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ में भी नजर आने वाले है. वहीं राजपाल की निजी जिंदगी भी कुछ महीने पहले चर्चा में थी. चेक बाउंस मामले में उन्हें 12 दिनों तक तिहाड़ जेल में रहना पड़ा था. हालांकि जमानत मिलने के बाद वो अब अपनी आने वाली फिल्मों पर ध्यान दे रहे है. 

ये भी पढ़ें: The Kerala Story 2 OTT Release Date: ‘द केरल स्टोरी 2’ की ओटीटी रिलीज डेट कंफर्म, जानें ऑनलाइन कहां देख सकते हैं फिल्म



Source link