Happy Buddha Purnima 2026 Wishes Sanskrit: संस्कृत में दें बुद्ध पूर्णिमा की बधाई, कहें- बुद्धप

Happy Buddha Purnima 2026 Wishes Sanskrit: संस्कृत में दें बुद्ध पूर्णिमा की बधाई, कहें- बुद्धप


Happy Buddha Purnima 2026 Wishes Sanskrit: शुक्रवार 1 मई 2026 को बुद्ध पूर्णिमा का त्योहार मनाया जाएगा. बुद्ध पूर्णिमा केवल भगवान बुद्ध के जन्म, ज्ञान और महापरिनिर्वाण की स्मृति से जुड़ी पर्व ही नहीं, बल्कि शांति, करुणा और जागरूकता का संदेश देने वाला दिन भी है.

बुद्ध जयंती या बुद्ध पूर्णिमा वैसे तो दुनियाभर में मनाया जाता है. लेकिन खासकर दक्षिण, दक्षिण-पूर्व और पूर्व एशिया में इसे बड़े पैमाने पर मनाया जाता है. इस दिन बौद्ध अनुयायी प्रार्थना सभा, धार्मिक चर्चा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए बुद्ध की शिक्षा का प्रचार-प्रसार करते हैं. भारत के कई राज्यों में भी बुद्ध पूर्णिमा पर सार्वजनिक अवकाश होता है.

बुद्ध पूर्णिमा का त्योहार चंद्र-सौर कैलेंडर के अनुसार वैशाख पूर्णिमा के दिन मनाई जाती है. लेकिन ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार हर साल तिथि बदल जाती है. इस बार यह त्योहार 1 मई को मनाया जा रहा है. बुद्ध जयंती के खास अवसर पर लोग एक-दूसरे को शुभकामनाएं देते हैं.

बुद्ध जयंती 2026 शुभकामनाएं

अगर आप अपने प्रियजनों या परिजनों को बुद्ध पूर्णिमा पर बधाई संदेश भेजना चाहते हैं या वॉट्सअप-फेसबुक पर स्टेटस लगाना चाहते हैं तो, इस बार कुछ अलग और खास तरीका अपनाएं. आप संस्कृत में बुद्ध पूर्णिमा की बधाई देकर इस पर्व को और भी अर्थपूर्ण और आध्यात्मिक बना सकते हैं. भगवान बुद्ध ने अपने जीवन में अहिंसा, मध्यम मार्ग और करुणा का संदेश दिया. बुद्ध जयंती के पावन दिन पर उनके उपदेशों को याद कर जीवन में अपनाने का संकल्प हम सभी को लेना चाहिए और संस्कृत में शुभकामनाएं देना भी उसी सकारात्मक सोच और शुद्ध भाव का प्रतीक है.

Purnima Chandra Grahan 2026: वैशाख पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण लगेगा क्या, बुद्ध जयंती पर ग्रहण की चर्चा क्यों ?

संस्कृत भाषा न केवल भारत की प्राचीन धरोहर है, बल्कि आध्यात्मिकता और शुद्धता की प्रतीक भी मानी जाती है. संस्कृत भाषा में गहराई और सकारात्मक ऊर्जा भी होती है. यह भाषा हमें हमारी परंपरा और संस्कृति से जोड़ती है, जिससे त्योहार का महत्व और अधिक बढ़ जाता है.

यहां देखिए संस्कृत में बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं संदेश- buddha Jayanti image status quotes messages shubhmanaye in Sanskrit

निन्दसि यज्ञविधेरहह श्रुतिजातम्।
सदयहृदयदर्शितपशुघातम्।।
केशव धृतबुद्धशरीर जय जगदीश हरे।।
बौद्धपौर्णिमायाः शुभाशयाः ।


सुवर्णपीनयुगबाहुर्ऋषभगतिरायतेक्षण:।
प्लक्षमवनिरुहमभ्यगमत्परमस्य निश्च्यविधेर्बुभुत्सया।।
उपविश्य तत्र कृतबुद्धिरचलधृतिरद्रिराजवत्।
मारबलमजयदुग्रमथो बुबुधे पदं शिवमहार्यमव्ययं।।


Happy Buddha Purnima 2026 Wishes Sanskrit: संस्कृत में दें बुद्ध पूर्णिमा की बधाई, कहें- बुद्धपूर्णिमायाः शुभाशयाः!

बुद्धं शरणं गच्छामि।
धम्मं शरणं गच्छामि।
संघं शरणं गच्छामि।
बुद्धं शरणं गच्छामि।
बुद्धपूर्णिमायाः हार्दिकाः शुभाशयाः!


Happy Buddha Purnima 2026 Wishes Sanskrit: संस्कृत में दें बुद्ध पूर्णिमा की बधाई, कहें- बुद्धपूर्णिमायाः शुभाशयाः!

समवाप्तमनः स्थितिश्च सद्यो विषयेच्छादिभिराधिभिश्च मुक्तः।
बुद्धपूर्णिमायाः 2026 हार्दिकाः शुभाशयाः!


Happy Buddha Purnima 2026 Wishes Sanskrit: संस्कृत में दें बुद्ध पूर्णिमा की बधाई, कहें- बुद्धपूर्णिमायाः शुभाशयाः!

न चैष धर्मो वनए एव सिद्धः पुरेऽपि सिद्धिर्नियता यतीनां।
बौद्धपौर्णिमायाः 2026 शुभाशयाः।


Happy Buddha Purnima 2026 Wishes Sanskrit: संस्कृत में दें बुद्ध पूर्णिमा की बधाई, कहें- बुद्धपूर्णिमायाः शुभाशयाः!

बुद्धिश्च यत्नश्च निमित्तं अत्र वनं च लिङ्गं च हि भीरुचिह्नं ॥
Happy Buddha Purnima 2026


Happy Buddha Purnima 2026 Wishes Sanskrit: संस्कृत में दें बुद्ध पूर्णिमा की बधाई, कहें- बुद्धपूर्णिमायाः शुभाशयाः!

ये भी पढ़ें: Vaishakh Purnima 2026 Date: 30 अप्रैल या 1 मई कब है वैशाख पूर्णिमा, जानें सटीक तारीख और स्नान-दान का मुहूर्त
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 



Source link