लीची उगाने वाले किसान तुरंत हो जाएं अलर्ट, वरना यह कीट खराब कर देगा फसल

लीची उगाने वाले किसान तुरंत हो जाएं अलर्ट, वरना यह कीट खराब कर देगा फसल


Litichi Farming Tips: लीची की खेती करने वाले किसानों के लिए यह समय बहुत ही जरूरी है. क्योंकि फसल पर खतरनाक कीटों का खतरा मंडराने लगा है. अगर सही समय पर इन कीटों की पहचान और बचाव नहीं किया गया. तो आपकी मेहनत और पूरी की पूरी फसल बर्बाद हो सकती है. 

बदलते मौसम और बढ़ते तापमान के चलते लीची के बागों में लीची माईट, फल छेदक और छाल खाने वाले इल्ली जैसे कीटों का अटैक काफी बढ़ गया है. किसानों के लिए खेती में सिर्फ फसल उगाना ही काफी नहीं है. बल्कि नए तरीके से इन कीटों से सुरक्षा करना भी जरूरी है जिससे क्वालिटी और पैदावार दोनों बढ़िया रहे. जान लीजिए कैसे होगा इन कीटों से बचाव.

लीची को इन कीटों से खतरा

लीची की फसल को सबसे ज्यादा नुकसान तीन तरह के कीट पहुंचाते हैं. जो फल की क्वालिटी और पेड़ की सेहत दोनों को बिगाड़ देते हैं. लीची माईट पत्तियों को सिकोड़ देता है. जबकि फल छेदक सीधे आपके मुनाफे पर चोट करता है.

  • लीची माईट पत्तियों को बुरी तरह डैमेज करता है जिससे उन पर मखमली भूरे धब्बे पड़ जाते हैं और पेड़ कमजोर हो जाता है.
  • फल छेदक कीट डंठल के पास छेद करके अंदर घुस जाता है और गूदे को खाना शुरू कर देता है जिससे फल बाजार में बेचने लायक नहीं बचते.

इन कीटों के अटैक से न केवल फलों की चमक कम होती है. बल्कि मार्केट में उनकी वैल्यू भी गिर जाती है.

यह भी पढ़ें: आम खाने और खेती के लिए कौन सा महीना है सबसे बेस्ट, जान लीजिए काम की बात

कीटों से फसल बचाने के तरीके

कीटों से बचाव के लिए आपको मॉडर्न तकनीक का सही तरीके से इस्तेमाल करना होगा. शुरुआती लक्षणों को पहचानकर तुरंत एक्शन लेना ही फसल को सुरक्षित रखने का एकमात्र रास्ता है. माईट से संक्रमित पत्तियों और टहनियों को काटकर तुरंत जला दें और फल छेदक के लिए मटर के दाने के साइज के फल होते ही कीटनाशकों का छिड़काव शुरू कर दें.

  • छाल खाने वाली इल्ली के लिए पेड़ों के छिद्रों में मिट्टी के तेल या दवा में भीगी रुई भरकर उन्हें गीली मिट्टी से बंद करना बहुत कारगर रहता है.
  • बाग की रेगुलर सफाई और एक्सपर्ट्स की सलाह से किया गये केमिकल का इस्तेमाल ही आपको बंपर मुनाफा दिलाएगा.

अगर आप कीटों से अपनी लीची की फसल बचाने के लिए बताए गए तरीकों का इस्तेंमाल करते हैं. तो मार्केट में अच्छे दाम मिलने के चांस बढ़ जाएंंगे.

यह भी पढ़ें: इस तरह करें अरहर की खेती, 20 गुना ज्यादा तक होगी फसल



Source link